उत्तराखंड में चम्पावत के वाराही धाम मंदिर का होगा भव्य नवनिर्माण, सीएम धामी ने वर्चुअल किया शिलान्यास, इसे आस्था और विकास का बताया प्रतीक
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने शासकीय आवास से चम्पावत के प्रसिद्ध वाराही धाम देवीधुरा में मंदिर के नव निर्माण कार्य का वर्चुअल शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह क्षण सभी के लिए सौभाग्य का है और यह नवनिर्मित मंदिर आस्था के साथ-साथ विकास और समृद्धि का भी प्रतीक …
11 साल के लंबे और दर्दनाक बिछोह का रुला देने वाला अंत, लीलावती की कहानी पढ़ आपकी आंखें भी छलक उठेंगी
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट थाना पुलिस ने एक सराहनीय मानवीय पहल करते हुए 11 साल से अपने परिवार से बिछड़ी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है. मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के डोज की रहने वाली लीलावती पिछले 11 वर्षों से अपने परिवार से अलग थीं. महिला द्वारा दी गई सीमित जानकारी के आधार पर सुरनकोट पुलिस ने लगातार बातचीत, इनपुट का विश्लेषण और विभिन्न स्थानों पर संपर्क स्थापित करने के लिए व्यापक प्रयास किए. कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार महिला के परिवार का पता लगाकर उनसे संपर्क स्थापित किया. इस पूरे अभियान में उत्तर प्रदेश पुलिस ने भी अहम सहयोग और समन्वय प्रदान किया, जिससे यह मिशन सफल हो सका. सुरनकोट पुलिस की इस मानवीय पहल की हर ओर सराहना हो रही है, जो पुलिस की संवेदनशीलता, समर्पण और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18



















