दिल्ली दंगा में आरोपी शरजील इमाम तिहाड़ से बाहर आया:10 दिन की अंतरिम जमानत मिली; 6 साल से जेल में बंद हैं
दिल्ली दंगा (2020) मामले में आरोपी शरजील इमाम शुक्रवार दोपहर दिल्ली की तिहाड़ जेल से बाहर आए। 9 मार्च को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने शरजील को बीमार मां से मिलने और भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 मार्च से 30 मार्च की अंतरिम जमानत मंजूर की थी। तिहाड़ से बहार निकलते ही शरजील खुश नजर आए। हालांकि उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। वे मोबाइल पर बात करते हुए कार की तरफ बढ़े। उनके परिवार के लोग भी मीडिया को रोकते हुए नजर आए। इमाम ने अदालत से 6 हफ्ते की राहत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उसे सीमित अवधि के लिए ही जमानत दी। इमाम के भाई की शादी 25 मार्च की है। कोर्ट के बाहर शरजील की 3 तस्वीरें… अंतरिम जमानत पर कोर्ट की शर्तें जानिए 2020 दिल्ली दंगा केस में कब क्या हुआ... फरवरी 2020: CAA यानी नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सांप्रदायिक हिंसा भड़क उठी, जिसमें 54 लोग मारे गए और 700 से ज्यादा घायल हुए। उमर खालिद, शरजील इमाम और अन्य पर दंगों का मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा। उन पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और IPC की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। अगस्त 2020: शरजील इमाम को गिरफ्तार किया गया। सितंबर 2020: उमर खालिद अरेस्ट हुआ। अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए। 2022: निचली अदालत ने आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। 2022-24: कई आरोपियों ने निचली अदालतों के जमानत खारिज करने के आदेशों के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। 9 जुलाई 2025: दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा। 2 सितंबर 2025ः दिल्ली हाईकोर्ट ने आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम समेत 9 की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं। 13 अक्टूबर 2025ः शरजील इमाम ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट में अंतरिम जमानत की याचिका दायर की। जनवरी 2026: सुप्रीम कोर्ट ने इमाम की रेगुलर बेल याचिका खारिज की, कहा- मामला गंभीर है और ट्रायल जारी रहेगा 9 मार्च 2026: ट्रायल कोर्ट ने शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत दी। ……………………… यह खबर भी पढ़ें… पुलिस बोली-दिल्ली दंगे देश में सत्ता परिवर्तन की साजिश थी: हिंसा फैलाने की कोशिश हुई; सुप्रीम कोर्ट में 177 पन्नों का हलफनामा दाखिल 2020 के दिल्ली दंगे कोई अचानक भड़की हिंसा नहीं थे, बल्कि केंद्र में सत्ता परिवर्तन करने की साजिश के तहत किए गए थे। इसका मकसद देश को कमजोर करना था। दिल्ली पुलिस ने यह बात 177 पन्नों के हलफनामे में कही है, जो अक्टूबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट में उमर खालिद और शरजील इमाम जैसे आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर दाखिल किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…
NIFTEE 2026 Stage-I Result: निफ्ट प्रवेश परीक्षा स्टेज-I का रिजल्ट जारी, तुरंत करें चेक
NIFTEE 2026 Stage-I Result नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NIFTEE 2026 स्टेज-1 परीक्षा का रिजल्ट आज, 20 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और यह देख सकते हैं कि वे अगले चरण के लिए चुने गए हैं या नहीं।
कैसे हुई थी परीक्षा?
NIFTEE स्टेज-1 परीक्षा 8 फरवरी 2026 को देशभर के 97 शहरों के 129 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में हुई
CBT (कंप्यूटर बेस्ड) और PBT (पेन-पेपर) दोनों मोड में आयोजित
UG और PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए परीक्षा आयोजित
किन कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन?
इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवार इन कोर्सेज में प्रवेश पा सकते हैं:
B.Des (बैचलर ऑफ डिजाइन)
B.F.Tech (बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी)
M.Des (मास्टर ऑफ डिजाइन)
M.F.M (मास्टर ऑफ फैशन मैनेजमेंट)
M.F.Tech (मास्टर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी)
लेटरल एंट्री प्रोग्राम
ध्यान दें: B.F.Tech के लिए स्टेज-2 परीक्षा नहीं होती, इसका फाइनल रिजल्ट अलग से जारी होगा।
स्टेज-2 के लिए कैसे होगा चयन?
स्टेज-1 में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को स्टेज-2 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
हर सीट के लिए 4 उम्मीदवार (1:4 अनुपात) चुने गए
स्टेज-2 में शामिल होंगे:
सिचुएशन टेस्ट
स्टूडियो टेस्ट
पर्सनल इंटरव्यू
PwD उम्मीदवारों को अपने वर्ग के कटऑफ का कम से कम 50% अंक लाना जरूरी है।
कैसे चेक करें रिजल्ट?
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- NIFTEE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें
- Application Number और Password दर्ज करें
- लॉगिन करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा
- डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Haribhoomi





















