Responsive Scrollable Menu

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का 'Dhurandhar 2' में ही नहीं, इन फिल्मों में भी हो चुका है जिक्र, जानिए क्या था रोल?

Dhurandhar 2 Movie list Based on Dawood Ibrahim: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revege)  का बज चौतरफा हो रहा है. मूवी के एक्शन सीक्वेंस से लेकर एक्टिंग तक हर किरदार की तारीफ हो रही है. इसके साथ ही धुरंधर 2  कमाई के मामले में रिकॉर्ड तो तोड़ ही रही है इसके साथ ही एक खास किरदार की भी बहुत ज्यादा चर्चा हो रही है. उसका किदार का नाम है 'बड़े साहब'. फिल्म देखने के बाद अंदाजा होता है कि यह बड़े साहब कोई और नहीं बल्कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से प्रेरित है.

इससे पहले धुरंधर के पहले पार्ट में इस किरदार जिक्र हुआ था कि आखिर यह बड़े साहब कौन है. हालांकि जब उसका खुलासा नहीं हुआ था लेकिन लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दी थी कि ये दाऊद इब्राहिब से प्रेरित किरदार हो सकता है. लेकिन अब बिल्कुल साफ हो चुका है कि इसमें दाऊद इब्राहिम के किरदार को भी दिखाया जाता है, जिसका नाम फिल्म में बड़े साहब होता है. ऐसे में जानते हैं कि इससे पहले किन-किन मूवी में दाऊद इब्राहिब का जिक्र हुआ है-

कंपनी (2002)

साल 2002 राम गोपाल वर्मा की कंपनी (Compnay) फिल्म में भी दाऊद इब्राहिम से मिलता-जुलता किरदार दिखाया गया.इस फिल्म में अजय देवगन (Ajay Devgn) का रोल अंडरवर्ल्ड डॉन का था, जो काफी हद तक दाऊद से प्रेरित माना गया. फिल्म में उसके गैंग, दुश्मनी और मुंबई के अंडरवर्ल्ड की कहानी को दिखाया गया. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. इसके साथ ही फिल्म ने यह भी दिखाया कि कैसे एक आम इंसान धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में बड़ा नाम बन जाता है और उसका असर पूरे शहर पर पड़ता है.

ब्लैक फ्राइडे (2004)

ब्लैक फ्राइडे (Black Friday) उन पहली फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसमें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) का जिक्र किया गया था. यह फिल्म 1993 मुंबई ब्लास्ट पर बनी थी. इसमें दाऊद को सीधे तौर पर दिखाया नहीं गया, लेकिन उसकी पूरी प्लानिंग और नेटवर्क को कहानी में अहम हिस्सा बनाया गया. फिल्म ने दिखाया कि कैसे उसके इशारे पर बड़ा हमला हुआ और पुलिस ने इसकी जांच कैसे की.साथ ही यह भी दिखाया गया कि उस दौर में अंडरवर्ल्ड का डर कितना ज्यादा था और लोग किस तरह खौफ में जीते थे.

ये भी पढ़ें: रेहमान डकैत की पत्नी ने रणवीर सिंह को सरेआम मारा थप्पड़? फिर गले लगाकर की ऐसी हरकत

शूटआउट एट लोखंडवाला (2007)

शूटआउट एट लोखंडवाला (Shootout at Lokhandwala) में भी दाऊद इब्राहिम की गैंग का जिक्र किया गया. फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित थी, जिसमें पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ दिखाई गई. इसमें दाऊद के नेटवर्क और उसके लोगों का असर कहानी में देखने को मिला. फिल्म ने यह भी दिखाया कि पुलिस किस तरह अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे गैंग के खिलाफ कार्रवाई करती है और शहर को सुरक्षित रखने की कोशिश करती है.

वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई (2010)

अजय देवन की वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई में भी अंडरवर्ल्ड की दुनिया को दिखाया गया, जहां दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदार शोएब खान नजर आता है. इस रोल को इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने निभाया था. फिल्म में दिखाया गया कि कैसे एक छोटा लड़का धीरे-धीरे बड़ा डॉन बन जाता है. साथ ही उसकी सोच, उसके फैसले और उसके बढ़ते प्रभाव को भी आसान तरीके से दिखाया गया है.

डी-डे (2013)

साल 2013 में आई डी-डे(D-Day) फिल्म में दाऊद इब्राहिम से प्रेरित किरदार को खुलकर दिखाया गया है. इस फिल्म में ऋषि कपूर ने एक डॉन का रोल निभाया था, जो सीधे तौर पर दाऊद से जुड़ा हुआ माना गया. फिल्म में दिखाया गया कि भारत की एजेंसियां उसे पकड़ने के लिए कैसे मिशन चलाती हैं. इसके साथ ही फिल्म में इमोशन और एक्शन दोनों का अच्छा मिश्रण देखने को मिलता है.

 

ये भी पढ़ें: कौन है 'Dhurandhar 2' की ये एक्ट्रेस? जिसकी वजह से जसकीरत सिंह से ‘हमजा’ बने रणवीर सिंह

Continue reading on the app

IPL 2026 में रोहित शर्मा को नहीं मिलेगी मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11 में जगह, इस खास रोल में आएंगे नजर

IPL 2026 : भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है. 28 मार्च से शुरू होने वाली इस बहुचर्चित लीग में हिटमैन रोहित मुंबई इंडियंस के लिए रनों का अंबार लगाते हुए नजर आएंगे. लेकिन उससे पहले एक बड़ी खबर समाने आ रही है. ये खबर रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस से जुड़ी हुई है. रोहित को MI प्लेइंग-11 में मौका नहीं देने का प्लान बना चुकी है. बल्कि हिटमैन को मुंबई इंडियंस के द्वारा एक खास रोल दिया जाएगा. ये पूरा मामला किया है. आइए इसके बारे में जातने हैं. 

रोहित को नहीं मिलेगी MI की प्लेइंग-11 में जगह 

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को लेकर एक खास प्लान बनाया है. इस प्लान के तहत मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा को प्लेइंग-11 में जगह नहीं देने वाली है. रोहित टीम के 11 खिलाड़ियों में शामिल नहीं होंगे. 

इसके अलावा MI की टीम रोहित को एक नए रोल में स्थापित करने वाली है. भारत के पूर्व कप्तान और दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 में एक खास रोल में नजर आने वाले हैं. रोहित अब नए किरदार के साथ मुंबई के लिए टूर्नामेंट में तबाही मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं.

आईपीएल 2026 में रोहित किस नए रोल में आएंगे नजर

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर इस्तेमाल करने वाली है. रेव स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट्स की मानें तो एक सोर्स ने कहा है कि वो रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर यूज करने वाले हैं. रोहित मुंबई इंडियंस के लिए बतौर 12वें खिलाड़ी के तौर पर खेलते हुए नजर आएंगे. वो प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं होगी. वो टीम के 11वें खिलाड़ी नहीं होंगे लेकिन बतौर इम्पैक्ट प्लेयर यानी टीम के 12वें खिलाड़ी बनकर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे. 

इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रोहित धमाल मचाने को तैयार

रोहित शर्मा अब इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेलते हुए नजर आएंगे. रोहित की उम्र ऑन पेपर 38 साल हो चुकी है. ऐसे में वो क्रिकेट के इस तेज-तर्रार गेम में फील्डिंग करते समय बाकी खिलाड़ियों की तुलना में पीछे न रह जाएं, उसके लिए सिर्फ उन्हें बैटिंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. ऐसा ही आईपीएल 2025 में रोहित के साथ कुछ मैचों में किया गया था.

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक डेक्कन चार्जस और मुंबई इंडियंस के लिए खेला है. वो मुंबई को अब तक पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉपी दिला चुके हैं. उनके नाम आईपीएल में बतौर खिलाड़ी और कप्तान कई बड़े कीर्तिमान दर्ज हैं. 

रोहित शर्मा का धमाकेदार आईपीएल करियर 

रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक 272 मैच खेले हैं. वो आईपीएल में 2 शतक और 47 अर्धशतक भी लगा चुके हैं. रोहित 267 पारियों में 29.7 की औसत और 132.1 की स्ट्राइक रेट के साथ 7046 रन भी बना चुके हैं. उनके नाम आईपीएल में 640 चौके दर्ज हैं, जबकि 302 छक्के भी उनके नाम दर्ज हैं. 

ये भी पढ़ें : पाकिस्तानी क्रिकेटर को लगी जोर की मिर्ची, गुस्से में आग-बबूला होकर दिया बौखलाहट भरा जवाब

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SA: टीम इंडिया 9 महीनों में 2 बार जाएगी साउथ अफ्रीका, 66 साल बाद खेला जाएगा ऐतिहासिक मैच

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस साल अप्रैल में और फिर दिसंबर में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी. इन दो दौरों में मिलाकर टीम इंडिया तीनों फॉर्मेट के मुकाबले खेलेगी, जिसमें एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच भी है. Sat, 21 Mar 2026 00:12:49 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran ने Kuwait को भी बनाया निशाना!। #kuwait #iran #oilcrisis #tnnb #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:15:03+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: गैस प्लांट पर हमले का Iran ने लिया बदला!। #qatar #iran #oilcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:00:19+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: Iran ने Saudi के रिफाइनरी को फोड़ा!। #saudi #iran #oilcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:10:00+00:00

News Ki Pathshala। Sushant Sinha: गैस प्लांट पर हमले का भारत पर कितना असर?। #qatar #India #oilcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T20:05:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers