Responsive Scrollable Menu

नाथन एलिस को रिप्लेस कर सकते हैं ये 3 डेथ ओवर स्पेशलिस्ट, नंबर-2 पर होगी CSK की पैनी नजर

IPL 2026 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज नाथन एलिस पूरे सीजन से रूल्ड आउट हो चुके हैं, जिसकी पुष्टि खुद फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडिल पर पोस्ट शेयर करते हुए कर दी है. इस बात में कोई शक नहीं है कि Nathan Ellis की गैरमौजूदगी में CSK के लिए डेथ ओवर में कौन गेंदबाजी करेगा? चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है. मगर, जल्द ही टीम इसका ऐलान कर सकती है. तो आइए इस आर्टिकल में हम आपको 3 ऐसे विदेशी गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें CSK बतौर रिप्लेसमेंट अपने साथ जोड़ सकती है.

सीन एबॉट

ऑस्ट्रेलिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज सीन एबॉट भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स Nathan Ellis के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती है. पिछले कुछ वक्त में एबॉट फ्रेंचाइजी क्रिकेट का नियमित हिस्सा रहे हैं और वह इंडियन प्रीमियर लीग में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा रहे हैं.

बिग बैश लीग के इतिहास में वे 186 विकेटों के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और टी20 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के नियमित सदस्य हैं, जहां उन्होंने 29 मैचों में 34 विकेट लिए हैं. एबॉट विकेटचटकाऊ गेंदबाजी तो करते ही हैं, साथ ही साथ वह निचले क्रम के एक भरोसेमंद बल्लेबाज हैं, जो पारी के अंत में महत्वपूर्ण रन बनाने में सक्षम हैं. आपको बता दें, एबॉट आखिरी बार 2022 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेले थे.

ओटनियल बार्टमैन

साउथ अफ्रीका के ओटनील बार्टमैन को भी चेन्नई सुपर किंग्स नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने साथ जोड़ सकती है. डेथ ओवरों में गेंदबाजी की महारत के लिए मशहूर बार्टमैन को साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने अब तक का बेस्ट डेथ बॉलर बताया है. यह तेज गेंदबाज पारी के आखिरी ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजी और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाना जाता है और SA20 लीग में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 9 मैचों में 20 विकेट लेकर 2026 SA20 वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं.

MLC में टेक्सास सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके बार्टमैन फ्लेमिंग की गेंदबाजी शैली से अच्छी तरह वाकिफ हैं और उनके शामिल होने से चेन्नई की पावरप्ले में हावी रहने वाली तेज गेंदबाजी को बहुत जरूरी संतुलन मिलेगा.

गेराल्ड कोट्जी

आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी के दौरान जब गेराल्ड कोट्जी को खरीददार नहीं मिला था, तो सभी को हैरानी हुई थी. प्रोटियाज के इस तेज गेंदबाज की फॉर्म में उतार-चढ़ाव तो आए हैं, लेकिन उनके पास बहुमूल्य कौशल है जो उनकी टीम के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

उनकी आक्रामक गेंदबाज़ी शैली चेपॉक की पिच के लिए उपयुक्त होगी और चेन्नई सुपर किंग्स के नए गेंदबाज़ी पर निर्भर आक्रमण को संतुलित करेगी. निचले क्रम में बल्लेबाजी में भी उनका योगदान है. कोट्जी पहले ही दो सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी (जोहान्सबर्ग और टेक्सास) के लिए खेल चुके हैं, इसलिए प्रबंधन उनसे परिचित होगा. आईपीएल में अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे और 2025 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटन्स ने उन्हें साइन किया था, जहां उन्होंने चार मैच खेले और सिर्फ चार विकेट लिए.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, 1 नहीं बल्कि 2 खिलाड़ी हुए बाहर

Continue reading on the app

  Sports

प्रीमियर लीग : इंजरी की वजह से ब्राइटन के खिलाफ नहीं खेलेंगे मोहम्मद सालाह

लिवरपूल, 20 मार्च (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबॉल क्लब लिवरपूल एफसी के मैनेजर अर्ने स्लॉट ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि स्टार फॉरवर्ड खिलाड़ी मोहम्मद सालाह मांसपेशियों में चोट के कारण ब्राइटन एंड होव एल्बियन के खिलाफ आगामी प्रीमियर लीग मैच नहीं खेल पाएंगे। Fri, 20 Mar 2026 21:41:45 +0530

  Videos
See all

Bhaiyaji Kahin | …तो समाजवादी पार्टी युद्ध के बीच ये चाहती है #viralnew#viralshorts #israeliranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:04:38+00:00

Strait Of Hormuz: खुलने वाला है होर्मुज? अब ईरान को देने होंगे इतने करोड़ रुपए! | N18G | Iran War | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:05:03+00:00

India Vs Pakistan | Dhurandhar 2: Live डिबेट में आरजू काजमी ने पाकिस्तानी नेता की गजब चुटकी ली! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:03:49+00:00

Yogi Cabinet Expansion : ‘मिशन 27’ पर फोकस, BJP का समीकरण ‘संतुलन’! | UP Politics | Mahabahas #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T16:06:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers