धुरंधर 2 की सक्सेस पर पहली बार बोले आदित्य धर, हॉल में बजी तालियां तो कह डाली ये बात, देखें VIDEO
नई दिल्ली. आदित्य धर इन दिनों धुरंधर 2: द रिवेंज की जबरदस्त सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच आदित्य धर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह थिएटर में दर्शकों का रिएक्शन देख वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. फिल्म देखने पहुंचे आदित्य धर ने फैंस से कहा कि धुरंधर पार्ट 2 को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. जो भी खबरें आ रही हैं, उन्हें देखकर और सुनकर मैं काफी आज काफी खुश हैं.' उन्होंने आगे कहा कि लेकिन में सच्चे दिन से आप लोगों को शुक्रिया करना चाहता हूं. क्योंकि आप लोगों के सपोर्ट के बिना ये मुमकिन नहीं था. आदित्य धर की ये बातें सुनकर दर्शक खुद को तालियां बजाने से नहीं रोक सके. आदित्य धर ने कहा कि यही उनके लिए सबसे बड़ा अवॉर्ड है। उन्होंने दर्शकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि टीम ने पूरी ईमानदारी से फिल्म बनाई और लोगों का यह प्यार उनकी मेहनत को सफल बना रहा है. उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
12 घंटे मेकअप के बाद मैंने आईने में देखा... धुरंधर-2 के दाऊद ने बताया कैसे बना इतना रियल किरदार
रणवीर सिंह की नई फिल्म धूरंधर-2 ने रिलीज के साथ ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. फिल्म ने पहले ही दिन दुनियाभर में करीब 241 करोड़ रुपये की कमाई की. यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब सबकी नजर इसके आगे के कलेक्शन पर टिकी है. फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले दानिश इकबाल के किरदार की भी खूब तारीफ हो रही है. उनके रोल ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. दानिश ने बताया कि इस किरदार के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी. उन्होंने किरदार की मानसिक और शारीरिक स्थिति को समझने के लिए गहराई से रिसर्च किया. उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी असली शख्स की कॉपी करने की कोशिश नहीं की, बल्कि किरदार की सच्चाई पर ध्यान दिया. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर की भी खूब तारीफ हो रही है. दर्शकों का कहना है कि फिल्म में हर किरदार मजबूत और असरदार दिखाया गया है. कुल मिलाकर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर चुकी है और आने वाले दिनों में इसके और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





