महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की:बोले-एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म, रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी सराहना की
साउथ एक्टर महेश बाबू ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे शानदार फिल्म बताया। साथ ही आदित्य धर के डायरेक्शन, रणवीर सिंह और आर माधवन की एक्टिंग और फिल्म के म्यूजिक की सराहना की। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’ वहीं, आदित्य धर ने महेश बाबू के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘आपके शब्दों के लिए आभारी हूं, महेश गरु। धुरंधर (द रिवेंज) को इतने प्यार और अपनापन देने के लिए धन्यवाद।’ अल्लू अर्जुन ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, ‘अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी। कई ऐसे पल हैं, जहां आप तालियां बजाने से खुद को रोक नहीं पाएंगे। पूरी तरह धमाका! पूरी टीम को बधाई।’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आर माधवन और सभी कलाकारों का शानदार प्रदर्शन है। टेक्निकल लेवल पर भी फिल्म कमाल की है। मुझे गर्व है कि हमारे देश में मेरे भाई रणवीर सिंह जैसे बेहतरीन और बहुमुखी अभिनेता हैं। रणवीर सिंह फायर हैं। आदित्य धर ने कमाल कर दिया, वे पूरी तरह छा गए। हमारे देश में उनके जैसे शानदार फिल्ममेकर्स होना गर्व की बात है। एक भारतीय कहानी… इंटरनेशनल स्वैग के साथ! जय हिंद।’ आर माधवन ने आभार जताया वहीं, अल्लू अर्जुन को धन्यवाद देते हुए आर माधवन ने लिखा था, ‘मैं बेहद विनम्र, भावुक और बहुत ज्यादा प्रेरित महसूस कर रहा हूं। आपकी तरफ से ये सुनना मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मेरे प्यारे भाई।’ आगे उन्होंने लिखा था, ‘मैंने आपकी सभी फिल्में आपकी काबिलियत के प्रति गहरे सम्मान और हैरानी के साथ देखी हैं और यह जानकर बहुत शानदार महसूस हो रहा है कि यह भावना दोनों तरफ से है। भगवान आपका भला करे। मेरे करियर और जिंदगी के इस अहम मोड़ पर यह पहला ऑनलाइन रिव्यू मेरे लिए बेहद खास है।’ बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है।
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया:5 टी-20 की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई, टॉम लैथम ने फिफ्टी लगाई
न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के तीसरे मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। इसी के साथ टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है। चौथा मैच चौथा मैच 22 मार्च को वेलिंग्टन में खेला जाएगा। ऑकलैंड के इडेन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 136 रन बनाए। 137 रन का टारगेट न्यूजीलैंड ने 16.2 ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। टॉम लैथम 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने कोटे के चार ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए टॉस हारकर बैटिंग कर रही साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 41 रन बनाने में टॉप-3 बैटर्स के विकेट गंवा दिए थे। टॉनी डी जॉर्जी 15, वियान मुल्डर जीरो और कॉनर एस्टरहुइजन ने 15 रन बनाए। कोई बैटर फिफ्टी नहीं लगा सका शुरुआती 6 ओवर में खराब शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका की टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही। टीम का कोई भी बल्लेबाज फिफ्टी नहीं लगा सका। यहां तक कि एक भी बैटर 30 रन का आंकड़ा हासिल नहीं कर सका। अफ्रीका की ओर से 10वें नंबर के बल्लेबाज नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। काइल जैमिसन, मिचेल सैंटनर और बेन सीयर्स ने 2-2 विकेट झटके। लॉकी फर्ग्यूसन, कोल मैकॉन्ची और जिमी नीशाम को एक-एक विकेट मिला। कीवी ओपनर्स की फिफ्टी पार्टनरशिप 137 रन का टारगेट चेज कर रही न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। डेवोन कॉन्वे और टॉम लैथम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 66 बॉल पर 96 रनों ही अहम साझेदारी की। यहां कॉन्वे 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें केशव महाराज ने कैच आउट कराया। टॉम लैथम की फिफ्टी, मैच जिताकर लौटे कॉन्वे के आउट होने के बाद टॉम लैथम ने टिम रॉबिन्सन (17 रन) के साथ पारी को आंगे बढ़ाया। लेकिन रॉबिन्सन को 17वें ओवर की पहली बॉल पर लुथो सिपामला ने LBW कर दिया। हालांकि, तब टीम ने स्कोर लेवल कर लिया था। सिपामला की दूसरी बॉल पर निक केली ने एक रन लिया और टीम को 8 विकेट की जीत दिला दी। टॉम लैथम 55 बॉल पर 63 रन बनाकर नाबाद लौटे। -------------------------------------------- इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… IPL से चुनी जाएगी वन-डे वर्ल्ड कप 2027 की टीम; 20 इंडियन प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट 28 मार्च से शुरू हो रहा IPL भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास रहने वाला है। टी–20 फॉर्मेट में खेली जानी वाली इस लीग से टीम इंडिया की वनडे वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तय होगी। पढ़ें पूरी खबर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

.jpg)




