Responsive Scrollable Menu

न्यूजीलैंड ने अपने नागरिकों को कतर और यूएई की यात्रा से बचने की दी सलाह

वेलिंग्टन, 20 मार्च (आईएएनएस)। तेहरान के इजरायली तेल रिफाइनरी पर हमला करने के एक दिन बाद और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कतर के साथ साझा किए गए ईरानी अपतटीय गैस क्षेत्र पर इजरायल को और हमले न करने की चेतावनी देने के बाद इजरायल और ईरान ने शुक्रवार को एक-दूसरे पर फिर से हमले किए। मध्य पूर्व में उपजे इस खतरनाक हालातों में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने अपने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

शुक्रवार सुबह न्यूजीलैंड के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट किया, अगर आप मध्य पूर्व की यात्रा कर रहे हैं या वहां से होकर गुजर रहे हैं, तो संघर्ष बढ़ने पर आप वहां से निकल नहीं पाएंगे। आपकी फ्लाइट का स्टेटस अचानक बदल सकता है। सड़कें और सीमाएं बंद हो सकती हैं। भले ही आपका अंतिम गंतव्य मध्य पूर्व में न हो, फिर भी आपकी यात्रा योजना बाधित हो सकती है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, हम अभी भी उस क्षेत्र में मौजूद न्यूजीलैंड वासियों को सलाह दे रहे हैं कि यदि संभव हो तो वे उपलब्ध कमर्शियल फ्लाइट्स से अभी निकल जाएं।

मंत्रालय ने कहा, हम नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे मध्य पूर्व में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति और सैन्य हमलों और सशस्त्र संघर्ष से उत्पन्न मौजूदा खतरे के कारण कतर या संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा न करें। न्यूजीलैंड ने जिन एयरपोर्ट पर जाने से बचने की सलाह दी है, इसमें दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अबू धाबी में जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या दोहा में हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्टॉपओवर भी शामिल हैं। एमिरेट्स और एतिहाद एयरवेज ऑस्ट्रेलिया और अन्य स्टॉपेज के से होकर न्यूजीलैंड के लिए उड़ानें संचालित करना जारी रखे हुए हैं। कतर एयरवेज ऑस्ट्रेलिया सहित कई गंतव्यों के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रही है। फ्लाइट से जुड़ी लेटेस्ट जानकरी संबंधित एयरलाइंस की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है।

मंत्रालय ने ये भी सलाह दी है कि किसी भी परेशानी से बचने के लिए हवाई अड्डा जाने से पहले कृपया अपनी फ्लाइट का स्टेटस एयरलाइन की वेबसाइट पर चेक जरूर करें। इस संघर्षभरे माहौल में हम इस संघर्ष की शुरुआत से ही, हमने न्यूजीलैंडवासियों के लिए उड़ान संपर्क को सुचारू बनाने के लिए एयरलाइनों के साथ मिलकर काम किया है। न्यूजीलैंडवासियों को घर लौटने के लिए अधिक उड़ान विकल्प उपलब्ध कराने में सहयोग देने के लिए हम अमीरात, कतर और एतिहाद के आभारी हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा, यात्री कृपया सेफ ट्रैवल डॉट गोव्ट डॉट एनजेड पर अपना पंजीकरण करें और जरूरी अपडेट व सलाह के लिए हमारे सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें। अगर आपको तुरंत कांसुलर सहायता की जरूरत है, तो 0800 30 10 30 या +64 99 20 20 20 पर कॉल करें।

आईएएनएस

वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Nowruz 2026 : ये हैं नवरोज के 7 मुख्य भोजन और उनका महत्व!

Nowruz 2026 : नवरोज़, जिसे पारसी नव वर्ष के रूप में भी जाना जाता है, प्रकृति के पुनर्जन्म और वसंत के आगमन का उत्सव है. इस विशेष अवसर पर परोसे जाने वाले व्यंजनों को केवल उनके स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सौभाग्य, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है. इसी भावना के साथ, आइए उन सात प्रमुख व्यंजनों के बारे में जानें जो नवरोज़ की मेज़ की शोभा बढ़ाते हैं, और उनके गहरे महत्व को समझें.

Continue reading on the app

  Sports

Cricket Australia का सख्त फैसला, Workload के चलते Starc-Cummins की IPL 2026 में No Entry

आगामी आईपीएल 2026 में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की एंट्री में देरी देखने को मिलेगी, क्योंकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इन खिलाड़ियों के वर्कलोड को मैनेज करने में जुटा हुआ है। बता दें कि आने वाले समय में ऑस्ट्रेलिया टीम का अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम काफी व्यस्त रहने वाला है, ऐसे में प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाह रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मिचेल स्टार्क हाल के महीनों में लगातार क्रिकेट खेलते रहे हैं और उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में काफी ज्यादा गेंदबाजी की है। गौरतलब है कि पिछले एक साल में सबसे ज्यादा गेंद डालने वाले गेंदबाजों में उनका नाम शामिल रहा है, जिस वजह से उन्हें आराम और फिटनेस मैनेजमेंट की जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं पैट कमिंस पिछले कुछ समय से चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं और पूरी तरह फिट होने पर ध्यान दे रहे हैं।

जोश हेजलवुड की स्थिति भी कुछ ऐसी ही रही है। वह पिछले कई महीनों से चोट से जूझ रहे हैं और उन्होंने नवंबर 2025 के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। ऐसे में तीनों प्रमुख तेज गेंदबाजों को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का रुख सतर्क नजर आ रहा है।

इस बीच एक और बड़ा झटका नाथन एलिस के रूप में लगा है, जो हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। बता दें कि यह वही चोट है जो उन्हें टी20 विश्व कप 2026 से पहले भी परेशान कर चुकी थी। ऐसे में टीम प्रबंधन किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना चाहता है।

गौरतलब है कि अगस्त से शुरू होने वाले 12 महीनों में ऑस्ट्रेलिया को करीब 21 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और भारत जैसे बड़े दौरे शामिल हैं। इसके अलावा आगे चलकर एकदिवसीय विश्व कप 2027 भी होना है, जहां इन तीनों गेंदबाजों की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी पर भी इसका असर साफ नजर आ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को अंतरिम कप्तान बनाया है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सीजन के शुरुआती मुकाबलों में जोश हेजलवुड की कमी खल सकती है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी मिचेल स्टार्क का शुरुआती मैचों में उपलब्ध न होना एक चुनौती बन सकता है।
Fri, 20 Mar 2026 21:03:12 +0530

  Videos
See all

Librandus, Arfa Still Crying on Dhurandhar | SC Rejects Brahmin Hate Petition | Ajeet Bharti LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:35:22+00:00

Amish Devgan | अमिश देवगन ने बताए विपक्ष के Double Standards #dhurandhar2 #iranisraelwar #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:35:41+00:00

'Pawan Singh को वही खींचकर चांटा मारना चाहिए था'-Anjali Raghav | Lucknow | UP | Bhojpuri Industry #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:34:43+00:00

Viral Video |डंडे खाने के बाद आरोपी का रो-रो कर बुरा हाल! #crimenews #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T15:33:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers