Responsive Scrollable Menu

शिमला पहुंचे राहुल गांधी:बहन प्रियंका के घर छराबड़ा में ठहरे, नेता प्रतिपक्ष का निजी दौरा बताया जा रहा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को शिमला पहुंच गए हैं। वह शिमला से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी घर पर ठहरे हुए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी करीब 2-3 दिन के निजी दौरे पर शिमला आए हैं। इस दौरान वह छराबड़ा में ही रुकेंगे। बता दें कि प्रियंका गांधी ने छाबड़ा में पहाड़ी शैली में अपना घर बना रखा है, जहां वह समय-समय पर आती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका गांधी भी एक सप्ताह पहले यहां आई थीं और चार दिन रुकने के बाद दिल्ली लौट गई थीं। अब राहुल गांधी के आगमन से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी बढ़ गई है। राहुल गांधी के शिमला पहुंचते ही छराबड़ा और कल्याणी हेलीपैड के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

Continue reading on the app

रश्मिका मंदाना को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड:शादी के बाद पहली बार स्टेज पर दिखीं एक्ट्रेस; बोलीं- पहले काम का मजाक उड़ाया, अब सम्मान मिला

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने 'तेलंगाना गदर फिल्म अवॉर्ड्स 2025' में बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड अपने नाम किया है। 26 फरवरी को विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद यह रश्मिका का पहला बड़ा पब्लिक अपीयरेंस था। इस मौके पर वे अपनी सास माधवी देवरकोंडा के साथ नजर आईं। अवॉर्ड समारोह का आयोजन 19 मार्च को ‘उगादि’ के मौके पर किया गया, जिसमें तेलुगु सिनेमा के कई बड़े सेलेब्स ने शिरकत की। फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' के लिए मिला सम्मान रश्मिका मंदाना को उनकी फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' में 'भूमा देवी' के किरदार के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। एक्टर राम चरण ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में रश्मिका को यह ट्रॉफी सौंपी। शादी के बाद यह रश्मिका का पहला बड़ा अवॉर्ड है। साड़ी और सिंदूर के साथ मंच पर दिखीं रश्मिका स्टेज पर अवॉर्ड लेते समय रश्मिका काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी स्पीच में संघर्ष के दिनों को याद करते हुए कहा, "शुरुआत में लोगों ने मेरी परफॉर्मेंस को काफी ट्रोल किया था, लेकिन आज उसी काम के लिए राज्य ने मुझे यह अवॉर्ड दिया है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए एक लंबा सफर तय किया है।" रेड कार्पेट पर रश्मिका अपनी सास माधवी देवरकोंडा के साथ पहुंची थीं। लुक की बात करें तो रश्मिका आइवरी कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। उन्होंने मांग में सिंदूर, गले में गोल्ड मंगलसूत्र और बालों में गजरा लगाकर अपना ट्रेडिशनल लुक पूरा किया था। नागा चैतन्य बेस्ट एक्टर, कमल हासन भी हुए सम्मानित समारोह में फिल्म 'थंडेल' के लिए नागा चैतन्य को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। वहीं, फिल्म जगत में योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता कमल हासन को 'पैडी जयराज फिल्म अवॉर्ड' से नवाजा गया। 'राजू वेड्स रंबाई' के लिए सैलू कंपति को बेस्ट डायरेक्टर चुना गया।

Continue reading on the app

  Sports

ऋषभ पंत ने बताई लखनऊ की ताकत, पुराने कमजोरी पर हो चुका है चेन्नई में काम, इस सीजन में कई चेहरे जो विरोधी को चौंका देंगे

आईपीएल के पिछले सीजन में लखनऊ सुपर किंग्स की गेंदबाजी कमजोर थी, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत का कहना है कि भरत अरूण के टीम में आने से गेंदबाजी में काफी सुधार हो रहा है. पंत ने जियोस्टार से बातचीत में बताया कि चेन्नई में लगे शिविर और भारत के पूर्व गेंदबाजी कोच अरूण के जुड़ने से टीम के युवा तेज गेंदबाजों को बहुत मदद मिल रही है. Fri, 20 Mar 2026 18:47:22 +0530

  Videos
See all

Strait of Hormuz बना Iran के लिए War Money कमाने का बड़ा मौका, क्या करेंगे Trump और Israel? | World #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:35:46+00:00

AIMIM के Owaisi ने अदा किया आखिरी रमज़ान नमाज़ #ramzan #eid #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:34:16+00:00

Monalisa Farman Viral Video: मोनालिसा के फरमान का जेल जाना तय? #shorts #monalisa #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:33:53+00:00

Badrinath snowfall News: बद्रीनाथ धाम में जमकर हो रही बर्फबारी, तीन फीट जमी बर्फ | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers