Responsive Scrollable Menu

Face Reveal: भारती सिंह-हर्ष ने पहली बार दिखाया छोटे बेटे 'काजू' का चेहरा, क्यूटनेस पर फैंस फिदा; देखें Video

Bharti Singh son: कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अक्टूबर 2025 में अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था। दोनों अक्सर अपने व्लॉग में अपनी फैमिली और बच्चों की झलक फैंस के साथ शेयर करते हैं। अब आखिरकार भारीत और हर्ष ने अपने छोटे बेटे यशवीर उर्फ ‘काजू’ का क्यूट फेस रिवील कर दिया है, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। कपल ने एक खास यूट्यूब व्लॉग के जरिए अपने बेटे का चेहरा दुनिया को दिखाया, जिसे देखकर फैंस का दिल पिघल गया।

'काजू' का फेस रिवील

भारती ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में अपने घर पर एक छोटा-सा गेट-टुगेदर रखा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। इस दौरान छोटे यशवीर को रेड-व्हाइट आउटफिट में तैयार किया गया। शुरुआत में भारती ने गुलाब के फूलों से बेटे का चेहरा छुपाया और फिर धीरे-धीरे उसे रिवील किया। वीडियो में मासूमियत से सोते हुए काजू की झलक ने सभी का दिल जीत लिया।

फेस रिवील के दौरान कपल ने मज़ाकिया अंदाज़ में फैंस से पूछा कि बच्चा किस पर गया है। हर्ष ने कहा कि यशवीर बिल्कुल भारती जैसा दिखता है, वहीं भारती ने हंसते हुए कहा कि वो हर्ष पर गया है। इस प्यारी नोकझोंक ने वीडियो को और भी खास बना दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस का प्यार

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने प्यार की बौछार कर दी। कई लोगों ने बच्चे की तुलना कभी भारती से तो कभी हर्ष से की, जबकि कुछ ने उसकी क्यूटनेस की जमकर तारीफ की।

भारती सिंह की शादी और फैमिली

भारती और हर्ष की शादी साल 2017 में हुई थी। साल 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे लक्ष्य (गोल्ला) का स्वागत किया था। इसके बाद अक्टूबर 2025 में कपल ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की और दिसंबर 2025 में यशवीर का जन्म हुआ। दोनों अक्सर अपने व्लॉग्स में बेटी की इच्छा भी जाहिर करते रहे हैं।

मां बनने के कुछ ही हफ्तों बाद भारती ने काम पर भी वापसी कर ली थी। वह इन दिनों लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 को होस्ट कर रही हैं, जिसमें कई टीवी सितारे नजर आ रहे हैं। 

Continue reading on the app

IPL से चुनी जाएगी ODI वर्ल्ड कप 2027 की टीम:20 इंडियन प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट, सिलेक्टर्स का उनके परफार्म और फिटनेस पर फोकस रहेगा

28 मार्च से शुरू हो रहा IPL भारतीय खिलाड़ियों के लिए खास रहने वाला है। टी–20 फॉर्मेट में खेली जानी वाली इस लीग से टीम इंडिया की वनडे वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम तय होगी। न्यूज एजेंसी PTI ने BCCI सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सिलेक्शन कमेटी ने 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनके प्रदर्शन पर इस IPL के दौरान खास नजर रखी जाएगी। अजित अगरकर की अगुवाई वाली समिति का फोकस इन खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर रहेगा। इतना ही नहीं मुल्लांपुर में 6 से 10 जून तक अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया अपने फुल-स्ट्रेंथ के साथ उतारेगा। यानी सारे सीनियर खिलाड़ी इसमें खेलेंगे। स्टेडियम जाकर मैच देखेंगे सिलेक्टर्स BCCI ने सिलेक्टर्स के बीच मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी गई है। हर चयनकर्ता हफ्ते में कम से कम एक IPL मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, ताकि हर सप्ताह पांच मैचों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार हो सके। बाकी मैचों को टीवी के जरिए ट्रैक किया जाएगा। इस बार चयनकर्ता नए उभरते खिलाड़ियों के बजाय पहले से तय वनडे कोर ग्रुप पर ही ध्यान देंगे। अजित अगरकर मुंबई में रहेंगे चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर मुंबई में रहेंगे, जबकि एसएस दास कोलकाता से मैच देखेंगे। वहीं आरपी सिंह और अजय रात्रा NCR क्षेत्र में मौजूद रहेंगे, जबकि प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद में मुकाबलों पर नजर रखेंगे। अफगान के खिलाफ सीनियर टीम उतारेगा भारत अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारत अपनी फुल-स्ट्रेंथ टीम उतारेगा। हालांकि इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं मिलेंगे, फिर भी टीम मैनेजमेंट इसे हल्के में नहीं ले रहा है। अगस्त से मार्च के बीच भारत को 9 टेस्ट खेलने हैं, ऐसे में सभी रेड-बॉल खिलाड़ी इस मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे। यह भी तय माना जा रहा है कि बुमराह और सिराज, अगर IPL के दौरान फिट रहते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अगरकर ने 2027 वर्ल्डकप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की, BCCI से रिक्वेस्ट की भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक्सटेंशन मांगा है।अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: 'जाओ, बॉल देखो और बस मारो...', राजस्थान रॉयल्स का 'ब्रह्मास्त्र' बनेंगे वैभव सूर्यवंशी; रियान पराग बोले- उसको कोई प्रेशर नहीं...

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 30 मार्च को गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस सीजन सभी की नजरें एक बार फिर से वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी पर रहने वाली हैं। Fri, 20 Mar 2026 18:19:56 +0530

  Videos
See all

Badrinath Snowfall: सफेद चादर में लिपटा बद्रीनाथ, बर्फबारी में फंसे लोग! | Weather Update | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:04:05+00:00

Tehran में इजरायली सेना की सटीक निशानेबाज़ी #israeliranwar #viralnews #viralshorts #middleeast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:03:46+00:00

Meningitis cases linked to outbreak in Kent, UK rises to 29 | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:02:11+00:00

Breaking| सामान्य petrol और सामान्य diesel में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है #viralshorts #petrolpricehike #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T13:01:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers