Responsive Scrollable Menu

IPL में ODI वर्ल्ड कप खिलाड़ियों पर रहेगा फोकस:20 प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट; अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में उतरेगी फुल-स्ट्रेंथ टीम

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। सिलेक्शन कमेटी ने करीब 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनके प्रदर्शन पर इस IPL के दौरान खास नजर रखी जाएगी। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली समिति का फोकस इन खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस पर रहेगा। वहीं, सिलेक्शन कमेटी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के लिए भी कोई समझौता नहीं करना चाहती। 6 से 10 जून के बीच मुल्लांपुर में खेले जाने वाले इस एकमात्र टेस्ट मैच में भारत अपनी फुल-स्ट्रेंथ टीम उतारेगा। स्टेडियम जाकर मैच देखेंगे सिलेक्टर्स न्यूज एजेंसी PTI को एक BCCI सूत्र ने बताया, सिलेक्टर्स के बीच मैच देखने की जिम्मेदारी बांट दी गई है। हर चयनकर्ता हफ्ते में कम से कम एक IPL मैच स्टेडियम में जाकर देखेगा, ताकि हर सप्ताह पांच मैचों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार हो सके। बाकी मैचों को टीवी के जरिए ट्रैक किया जाएगा। इस बार चयनकर्ता नए उभरते खिलाड़ियों के बजाय पहले से तय वनडे कोर ग्रुप पर ही ध्यान देंगे। अजीत अगरकर मुंबई में रहेंगे चयनकर्ताओं की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मुंबई में रहेंगे, जबकि एसएस दास कोलकाता से मैच देखेंगे। वहीं आरपी सिंह और अजय रात्रा NCR क्षेत्र में मौजूद रहेंगे, जबकि प्रज्ञान ओझा बेंगलुरु और हैदराबाद में मुकाबलों पर नजर रखेंगे। अफगान के खिलाफ फुल-स्ट्रेंथ टीम उतारेगा भारत वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में भारत अपनी फुल-स्ट्रेंथ टीम उतारेगा। हालांकि इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं मिलेंगे, फिर भी टीम मैनेजमेंट इसे हल्के में नहीं ले रहा है। अगस्त से मार्च के बीच भारत को 9 टेस्ट खेलने हैं, ऐसे में सभी रेड-बॉल खिलाड़ी इस मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे। यह भी तय माना जा रहा है कि बुमराह और सिराज, अगर IPL के दौरान फिट रहते हैं, तो अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा होंगे। -------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अगरकर ने 2027 वर्ल्डकप तक कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाने की मांग की, BCCI से रिक्वेस्ट की भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने अपने कॉन्ट्रैक्ट को 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बढ़ाने की इच्छा जताई है। उन्होंने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से एक्सटेंशन मांगा है।अगरकर का मौजूदा कार्यकाल पहले ही बढ़ाया जा चुका है। 2025 IPL से पहले BCCI ने उनका कॉन्ट्रैक्ट एक साल के लिए बढ़ाकर जून 2026 तक कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन बनाया गया था। पूरी खबर…

Continue reading on the app

दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों की कथा और महत्व, जानें देवी शक्ति का रहस्य

Durga Saptashati: दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों में देवी शक्ति की महिमा, असुरों के वध की कथा और भक्ति का महत्व बताया गया है, जो जीवन में विजय और शांति का मार्ग दिखाता है।

The post दुर्गा सप्तशती के 13 अध्यायों की कथा और महत्व, जानें देवी शक्ति का रहस्य appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 से पहले KKR पर दोहरी मार, Harshit Rana बाहर, गेंदबाज़ Pathirana भी हुए चोटिल

तेज गेंदबाज हर्षित राणा टी20 विश्व कप से पहले अभ्यास मैच के दौरान लगी चोट के कारण शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं जो कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए बड़ा झटका है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप अभ्यास मैच के दौरान इस तेज गेंदबाज के दाहिने घुटने के लिगामेंट में खिंचाव आ गया था। इसके बाद फरवरी में उनकी सर्जरी हुई और उन्हें लंबे समय तक रिहैबिलिटेशन के लिए जाना पड़ा।

केकेआर के मुख्य कोच अभिषेक नायर ने कहा, ‘‘यह बड़ा झटका है क्योंकि हर्षित राणा पिछले कुछ सत्र से टीम के अभिन्न अंग रहे हैं। इनमें वह सत्र भी शामिल है जिसमें टीम चैंपियन बनी थी। पिछले एक साल में उन्होंने एक क्रिकेटर के रूप में काफी तरक्की की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें हर्षित राणा की कमी खलेगी। उनकी जगह भरना आसान नहीं है।’’ नवदीप सैनी, आकाश मधवाल, सिमरजीत सिंह, संदीप वारियर और केएम आसिफ कुछ ऐसे तेज गेंदबाज हैं जिन्हें इस सप्ताह ईडन गार्डन्स में अभ्यास करते हुए देखा गया।

इसे भी पढ़ें: Cricket Australia का सख्त फैसला, Workload के चलते Starc-Cummins की IPL 2026 में No Entry

आसिफ और वारियर को बुधवार को ईडन गार्डन्स में केकेआर के पहले अभ्यास सत्र के दौरान ट्रायल के लिए बुलाया गया था, जबकि सिमरजीत ने इससे पहले मुंबई में ट्रायल के पहले चरण के दौरान प्रभावित किया था। गुरुवार को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज रहे मधवाल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व तेज गेंदबाज सैनी ने सिमरजीत के साथ ट्रायल में हिस्सा लिया। नायर ने कहा, ‘‘ पिछले कुछ दिनों में हमने कई गेंदबाजों को परखा है कि कौन इस भूमिका में फिट बैठता है और कौन अपनी पूरी क्षमता से यह काम कर सकता है। उम्मीद है कि हम कुछ दिनों में फैसला ले लेंगे।’’

नायर ने कहा कि वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से चिकित्सा संबंधी अपडेट का इंतजार कर रहे हैं, जहां राणा इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हर्षित बीसीसीआई की देखरेख में हैं। इसलिए जैसे ही मेडिकल टीम हमसे संपर्क करेगी, हम आपको सूचित कर देंगे।’’ श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की चोट ने भी नए सत्र से पहले केकेआर की रणनीति को गड़बड़ा दिया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने बाद में एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मथीशा पथिराना ने आईपीएल 2026 में भाग लेने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने का आग्रह किया है लेकिन अभी तक उनका फिटनेस परीक्षण नहीं हुआ है। वह रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और इसके बाद ही उनका फिटनेस परीक्षण किया जाएगा।’’ आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है और केकेआर अपना पहला मैच 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद वह दो अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगा।

इसे भी पढ़ें: KKR में कब होगी Matheesha Pathirana की Entry? कोच अभिषेक नायर ने बताई वापसी की तारीख, फैंस का इंतजार बढ़ा

केकेआर के मुख्य स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी अच्छी फॉर्म में नहीं चल रहे हैं लेकिन टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे का मानना ​​है कि टी20 विश्व कप के बाद मिला ब्रेक इस स्पिनर के लिए मददगार साबित होगा। रहाणे ने कहा, ‘‘मुझे वरुण की गेंदबाजी में कोई कमी नजर नहीं आती। टी20 विश्व कप में विपक्षी बल्लेबाजों ने वरुण चक्रवर्ती का बहुत अच्छी तरह से सामना किया। मुझे लगता है कि यह 10 दिन का ब्रेक उनके लिए काफी मददगार साबित होगा।’’ चक्रवर्ती ने विश्व कप में 14 विकेट लिए लेकिन उन्होंने प्रति ओवर 9.25 रन दिए।

Sat, 21 Mar 2026 10:09:09 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: जंग के मैदान से ताजा हालात लाइव | Israel | Trump | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:37:20+00:00

Iran America War Live: ईरान का अमेरिकी एयरबेस पर सबसे बड़ा हमला!| Air Strike | Trump | F35 | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:38:38+00:00

#Shorts : Hormuz को खुलवाने के लिए अमेरिकी सैनिक रवाना | War | Trump | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:38:00+00:00

#Shorts : बगदाद में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला | War | Trump | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:39:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers