Responsive Scrollable Menu

कौन है 'Dhurandhar 2' की ये एक्ट्रेस? जिसकी वजह से जसकीरत सिंह से ‘हमजा’ बने रणवीर सिंह

Who is Hitika Bali in Dhurandhar 2: इस समय हर किसी की जुबान पर एक ही फिल्म का नाम है और वो है रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2). इस फिल्म की हाइप का अंदाजा आप इसकी कमाई को देखकर लगा सकते हैं. पहले ही दिन भारत में धुरंधर 2 ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई है. ऐसे में यह बॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई, जिसने एक दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा छुआ है. अब आते हैं पॉइंट पर. जिस एक्ट्रेस ने मूवी में जसकीरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) को हमजा अली मजारी बनाया. आइए शुरू से शुरू करते हैं-

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

सबसे पहले तो आपको बता दें कि हम यहां पर जिस एक्ट्रेस की बात कर रहें हैं उनका नाम है हितिका बाली (Hitika Bali). फिल्म में इनका नाम 'हरलीन कौर रंगी' है. हरलीन ने धुरंधर 2 में रणवीर सिंह यानी जसकीरत सिंह की बहन का किरदार निभाया है. हालांकि फिल्म में उनका रोल बहुत थोड़ा है लेकिन जितना भी है असरदार है. इसके भी बढ़कर फिल्म में जिस हिसाब से उनका किरदार रखा गया है वो और भी ज्यादा प्रवाभशाली है क्योंकि ये वही कैरेक्टर है, जिसने इनडायरेक्टली फिल्म को कमाई और स्टोरी के मामले में नेक्स्ट लेवल पर पहुंचाया है.

बहन का बदला

दरअसल, जसकीरत सिंह अपने परिवार के साथ पंजाब के एक शहर में रहता है. शुरुआत में परिवार खुशहाल और शांति से अपना जीवन जी रहा होता है. इसी कड़ी में एक दिन ऐसा आता है. जसकरीत सिंह की बहन हरलीन को कुछ लोग उठाकर ले जाते हैं. इसके बाद वो अपनी बहन को बचाने के लिए पहली बार अपने हाथ में बंदूक थामता है. यहीं से शुरू हो जाती है धुरंधर 2 की असली कहानी. अपनी बहन का बदला लेने के लिए जसकीरत सिंह एक-एक कर उन सभी का सफाया करता है, जिसने उसकी बहन को उठाया था. इस तरह उसके काम यानी दुश्मनों को मारने के तरीके देख उन्हें देश की सुरक्षा के लिए चुना जाता है.

जसकीरत सिंह से हमजा तक

जब देश की सुरक्षा के लिए जसकीरत सिंह को चुना जाता है तब उसका नाम बदलकर हमजा अली मजारी रख देते हैं. जिससे की उसकी असली पहचान छुपी रहे और पड़ोसी देश में जाकर आतंक का सफाया कर सके. मूवी में दिखाया जाता है कि यहीं से भारत में आंतकवाद को फैलाया जा रहा है. ऐसे में जसकीरत को हमजा बनाकर एक मिशन पर भेजते हैं. इसके बाद की पूरी कहानी आंतकवाद को खत्म करने के मिशन की बन जाती है. बता दें कि अब इसके आगे ज्यादा बताना स्पॉइलर होगा बाकि आप जानते ही हैं कि धुरंधर 2 में रणवीर के किरदार को लेकर कितनी चर्चा है. ऐसे में अगर आप फिल्म को देखना चाहते हैं तो सिनेमाघर का रुख कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Real Story: रियल है कहानी, तो कितने काल्पनिक और कितने असली है धुरंधर 2 के किरदार?

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

धुरंधर 2 फिल्म रिलीज के बाद  हितिका बाली (Hitika Bali) के सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़े कुछ पल शेयर किए हैं, जिसमें वह रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ नजर आ रही हैं. दर्शक उनके काम की तारीफ कर रहे हैं और उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं.

हितिका बाली का बैकग्राउंड भी काफी दिलचस्प है. वह हिमाचल प्रदेश से आती हैं और मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी. वह मिस हिमाचल 2023 भी रह चुकी हैं. इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो और पंजाबी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ उनके करियर के लिए एक बड़ा मौका बनकर सामने आई है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कलेक्शन

Continue reading on the app

IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लगा दोहरा झटका, 1 नहीं बल्कि 2 खिलाड़ी हुए बाहर

IPL 2026 : भारत में 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन की शुरुआत होने वाली है. आईपीएल के 19वें संस्करण से पहले दिल्ली कैपिटल्स के फैंस को बड़ा झटका लगा है. उन्हें आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही दुखद खबर मिली है. इस सेड न्यूज ने टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले फैंस का दिल तोड़ दिया है. इस न्यूज के मुकाबाकि आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ी मैच मिस करने वाले हैं. टीम के दो खिलाड़ी मैच खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. 

दिल्ली कैपिटल्स को लगे 2 बड़े झटके

दरअसल, आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों से ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बाहर हो गए हैं. वो आईपीएल 2026 के शुरुआती चरण से बाहर रहेंगे. ऐसे में आईपीएल के लगभग 20 मैचों में स्टार्क खेलते हुे नजर नहीं आएंगे. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए उन्हें आईपीएल के शुरुआत चरण से बाहर रखने का फैसला किया है.  

दिल्ली कैपिटल्स के बाद अब दूसरा बड़ा झटका फैंस को कुलदीप यादव के रूप में लगा है. कुलदीप यादव भी आईपीएल के मैच से बाहर होंगे. तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार कुलदीप यादव आईपीएल का शुरुआत 1 या 2 मैच मिस कर सकते हैं. उनकी शादी हाल ही में हुई है. अब वो हनीमून मनाने के लिए गए है. ऐसे में वो आईपीएल का मैच मिस कर सकते हैं. 

कुलदीप यादव अगर आईपीएल के पहले और दूसरे मैच से नहीं खेलते हैं तो ये दिल्ली कैपिटल्स और उनके फैंस के लिए आईपीएल की शुरुआत से पहले बड़ा झटका है. कुलदीप टीम के प्रमुख स्पिनर हैं. उन्हें एक विकेट टेकर के रूप में देखा जाता है. उन्होंने दिल्ली के लिए पिछले कुछ वर्षों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. 

कुलदीप यादव को क्रिकेट के मैदान पर पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में देखा गया था, जहां वो इंडियन क्रिकेट टीम के वर्ल्ड चैंपियन स्क्वाड का हिस्सा थे. कुलदीप ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 1 मैच खेला था. वो पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरे थे. उन्होंने श्रीलंका के कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला था. इस मैच में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा था. 

कुलदीप यादव का आईपीएल में प्रदर्शन 

कुलदीप यादव ने साल 2016 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेला है. कुलदीप ने अब तक 98 आईपीएल मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने अपने नाम 102 विकेट हासिल किए हैं. कुलदीप ने आईपीएल में 8.04 की इकॉनमी से रन दिए हैं. 

अब आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को अगर ट्रॉफी अपने नाम करनी है तो उनके लिए कुलदीप यादव को गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन करना होगा. भारत में स्पिनर्स गेंदबाजों को मदद मिलती है. ऐसे में कुलदीप इन पिचों पर बल्लेबाजों को परेशान करते हुए नजर आ सकते हैं.

टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव का प्रदर्शन

कुलदीप यादव भारत के प्रमुख स्पिनर हैं. उन्होंने टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रिप्रजेंट किया है. वो भारत के लिए विकेटों की अंबार लगा चुके हैं. कुलदीप यादव ने भारतीय टीम के लिए 17 टेस्ट मैचों की 32 पारियों में 76 विकेट हासिल की हैं. इस दौरान उनके नाम 5 फाइव विकेट हॉल दर्ज हैं, जबकि वो 4 बार चार विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं. कुलदीप ने भारत के लिए 120 वनडे में 194 विकेट चटकाए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 54 टी20 मैचों में 95 विकेट हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें : 'उनकी ताकत छिप गई, वो दबावे में...' दिग्गज ने बताया भारत के स्टार स्पिनर की विफलता का राज

Continue reading on the app

  Sports

Virat Kohli को लेकर फैली बड़ी अफवाह, RCB के स्टार बल्लेबाज ने खुद कर दिया खंडन

IPL 2026 के बीच विराट कोहली को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर उड़ी, जिसका अब उन्होंने खंडन किया है. विराट ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर उस रिपोर्ट को शेयर करते हुए उसकी खिल्ली उड़ाई है. Sun, 22 Mar 2026 14:15:32 +0530

  Videos
See all

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00

'बिना सिर' के लड़ने वाली फौज, ईरान की खूंखार 'वॉर मशीन' | Iran Israel War News | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:26+00:00

Iran का धुरंधर, America करेगा सरेंडर? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:31+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers