Responsive Scrollable Menu

ईरानी हमले से जहाज में लगी, समुद्र में कूदे थे भारतीय नाविक; सोना, पासपोर्ट... सब जलकर खाक

ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच ओमान में जहाज पर हुए मिसाइल हमले में बचे 8 भारतीय नाविक मुंबई लौट आए हैं। सब कुछ गंवा चुके इन युवाओं की दर्दनाक आपबीती, मुआवजे की अनिश्चितता और घर वापसी के संघर्ष की पूरी खबर पढ़ें।

Continue reading on the app

IPL 2026: केकेआर को मिली गुड न्यूज, डेथ ओवर का खूंखार गेंदबाज हुआ फिट

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए राहत भरी खबर आई। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना पूरी तरह फिट हो गए और टूर्नामेंट में खेलने के लिए तैयार हैं। यह अपडेट ऐसे समय पर आया है,जब केकेआर चोटों से जूझ रही थी।

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव बांदुला दिशानायके ने पुष्टि की है कि पथिराना ने अपना रिहैब पूरा कर लिया है और उन्हें आईपीएल खेलने के लिए एनओसी भी दे दिया गया है। उन्होंने कहा,'जहां तक मुझे जानकारी है,वह फिट हैं और हमने उन्हें आईपीएल खेलने की अनुमति दे दी है। अब आगे फैसला फ्रेंचाइजी को करना है कि वह कब मैदान पर उतरते हैं।'

पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान चोट लगी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रुप मैच में हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। उस समय श्रीलंका क्रिकेट टीम भी सुपर-8 स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

अब फिटनेस क्लियर होने के बावजूद केकेआर उन्हें तुरंत खिलाने में जल्दबाजी नहीं करना चाहती। टीम पहले उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी, उसके बाद ही प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का फैसला लिया जाएगा।

आईपीएल 2026 ऑक्शन में केकेआर ने पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। पिछले सीजन में टीम आठवें स्थान पर रही थी, इसलिए इस बार स्क्वॉड को मजबूत करने पर खास ध्यान दिया गया। पथिराना को डेथ ओवर स्पेशलिस्ट के तौर पर देखा जा रहा है।

पथिराना का टी20 रिकॉर्ड भी शानदार रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू करने के बाद से उन्होंने 32 मैचों में 47 विकेट लिए हैं। हालांकि, आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जहां उन्होंने 12 मैचों में 13 विकेट लिए और उनका इकॉनमी रेट 10.14 रहा।

केकेआर के लिए तेज गेंदबाजी विभाग पहले से ही चुनौती में है। हर्षित राणा घुटने की चोट से उबर रहे हैं और पूरे टूर्नामेंट से बाहर रह सकते हैं। वहीं मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश के बाद टीम से रिलीज कर दिया गया था।

उनकी जगह टीम ने ब्लेसिंग मुजरबानी को शामिल किया है। ऐसे में पथिराना की वापसी केकेआर के लिए और भी अहम हो जाती है।

केकेआर 25 मार्च को मुंबई के लिए रवाना होगी, जहां 29 मार्च को उसका पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस से होगा। इसके बाद टीम कोलकाता के ईडन गार्डेंस में लगातार तीन घरेलू मैच खेलेगी।

अब सबकी नजर इस बात पर है कि पथिराना कब मैदान पर उतरते हैं। अगर वह अपनी पुरानी लय में लौटते हैं, तो केकेआर की गेंदबाजी एकदम मजबूत नजर आएगी।

Continue reading on the app

  Sports

जालोर में गूंजेगा बॉक्सिंग का धमाका! 20 मार्च को रिंग में उतरेंगे जूनियर खिलाड़ी, होंगे जबरदस्त मुकाबले

Jalore Boxing Competition 2026: जालोर में 20 मार्च को जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवा खिलाड़ी रिंग में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वजन वर्गों के अनुसार मुकाबले आयोजित होंगे, जिससे खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का मौका मिलेगा. प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को मंच देने और खेल को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. Fri, 20 Mar 2026 14:48:01 +0530

  Videos
See all

Gujarat के मालनपुर गांव में युवाओं ने लगाए 8,000 से ज्यादा पेड़'#shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:05:41+00:00

Delhi Uttam Nagar Eid News: Holi की घटना के बाद ईद पर फिर सुर्खियों में आया उत्तम नगर?NKP|Tarun Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:07:34+00:00

UP Commissionaries Connect: Agra में UP कमिश्नरी कनेक्ट कॉन्क्लेव, एसपी बघेल को सुनिए | Network18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:15:01+00:00

Israel-Iran War News: युद्ध में ईरान सेना के जनरल की मौत | Top News | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:06:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers