Responsive Scrollable Menu

'उनकी ताकत छिप गई, वो दबावे में...' दिग्गज ने बताया भारत के स्टार स्पिनर की विफलता का राज

Amit Mishra on Varun Chakravarthy : टीम इंडिया ने 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था. उससे बाद से टीम इंडिया के खिलाड़ियों के बारे में चारों ओर बात हो रहीं हैं. भारत में अब 28 मार्च से आईपीएल की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले पूर्व भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा, जो इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में तीन हैट्रिक लेने वाले एकमात्र गेंदबाज हैं. उन्होंने भारत के स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है. 

अमित मिश्रा ने एक निजी चैनल से बात करते हुए वरुण चक्रवर्ती की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विफलता पर बात की है. उन्होंने वरुण के विकेट नहीं चटका पाने और अधिक रन लूटाने की वजह पर भी खुलकर बात की है. मिश्रा ने चक्रवर्ती को लेकर क्या कहा है आइए जानते हैं.

अमिम मिश्रा ने वरुण चक्रवर्ती पर दिया बड़ा बयान 

मिश्रा ने कहा, 'उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुछ ज्यादा ही तेज गेंदबाजी शुरू कर दी, जिससे उनकी ताकत छिप गई. आईपीएल (पिछले साल) में वह एक धीमी गेंद, एक टॉप स्पिन, एक गूगली और एक लेग स्पिन फेंकते थे. टी20 विश्व कप में जब रन बन रहे थे, तब दबाव में वह ऐसा नहीं कर रहे थे'.

मिश्रा ने आगे कहा, 'ऐसे समय में आपको किसी ऐसे व्यक्ति की जरूरत होती है जो आपको बताए और चीजों के बारे में समझाए. हर कोई जानता है कि जो आप रोज करते तो वहीं बॉलिंग के दौरान करना महत्वपूर्ण है, इसीलिए मैं कहता हूं कि अपनी ताकत पर टिके रहें. टी20 में सरल गेंदबाजी का मतलब यह है कि जब पिच से आपको पहले से ही कुछ मदद मिल रही हो, तो आपको विकेट लेने के लिए बहुत ज्यादा कोशिश नहीं करनी चाहिए'.

आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत वरुण चक्रवर्ती ने शानदार तरीके से की थी. इसके बाद उनका प्रदर्शन गिरता चलता गया. एक समय टूर्नामेंट में ऐसा भी आया, जिसके बाद फैंस चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 से बाहर करने की मांग करने लगे थे. लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर ने उन पर भरोसा बनाए रखा. 

वरुण चक्रवर्ती का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन

वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ज्वाइंट शीर्ष गेंदबाज रहे. वरुण ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 9 मैचों की 9 पारियों में 31 ओवर डाले. इस दौरान उन्होंने 186 बॉल में 9.25 की इकॉनमी के साथ कुल 287 रन लुटाए. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 14 विकेट हासिल किए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/7 रहा था.

वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए 45 टी20 मैचों की 43 पारियों में 73 विकेट चटका चुके हैं. उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2 फाइव विकेट हॉल भी दर्ज हैं, जबकि उनके नाम 1 चार विकेट हॉल भी शामिल है.

टीम इंडिया ने कुलदीप यादव को वरुण चक्रवर्ती से ऊपर रखा था, ऐसे में उन्हें सिर्फ एक मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 एक मैच खेलने का मौका मिला. कुलदीप को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कोलंबो में खेलने का मौका मिला था. लेकिन वरुण से टूर्नामेंट के सभी मैच खेले थे. 

वरुण चक्रवर्ती का आईपीएल करियर 

अब आईपीएल 2026 की शुरुआत होने वाली है. वरुण साल 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग खेल रहे हैं. वो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए कमाल का प्रदर्शन लगातार करते हुए आ रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में 84 मैचों की 83 पारियों में 100 विकेट हासिल की हैं. उनका बेस्ट प्रदर्शन 5/20 रहा है.   

ये भी पढ़ें : पैट कमिंस, जोश हेजलवुड सहित बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया के 4 धुरंधर पेसर, इन IPL टीमों को लगा झटका

Continue reading on the app

कौन है धनकुबेर ज्योतिषी अशोक खरात, महिलाओं के अश्लील वीडियो से लेकर करोड़ों का साम्राज्य कैसे खड़ा किया?

महाराष्ट्र के नासिक से सामने आया कथित ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ 'कैप्टन' का मामला देशभर में सनसनी का कारण बन गया है. जिस व्यक्ति के पास लोग अपनी किस्मत संवारने की उम्मीद लेकर पहुंचते थे, उसी पर महिलाओं के साथ गंभीर अपराध करने के आरोप लगे हैं. पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने पूरे मामले को और भयावह बना दिया है.

कैसे बिछाया जाता था ‘भरोसे का जाल’?

जांच एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी अपने आलीशान दफ्तर में महिलाओं को बुलाता था और उनकी निजी जिंदगी की कमजोरियों को निशाना बनाता था. वह यह दावा करता कि उनके परिवार, खासकर पति की जान खतरे में है. इस डर का फायदा उठाकर वह उन्हें मानसिक रूप से अपने नियंत्रण में ले आता था.

इसके बाद वह खुद को एकमात्र समाधान बताकर महिलाओं का भरोसा जीतता और उन्हें अपने जाल में फंसा लेता था.

'शुद्धिकरण' के नाम महिलाओं के अश्लील वीडियो का आरोप 

पीड़ितों के बयान के अनुसार, आरोपी 'शुद्धिकरण' या विशेष पूजा का बहाना बनाकर महिलाओं को नशीला पदार्थ देता था. इसके बाद उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें करने के आरोप लगे हैं. साथ ही अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है. 

जांच में यह भी सामने आया है कि उसके दफ्तर में गुप्त कैमरे लगे हुए थे, जिनसे कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किए जाते थे. इन रिकॉर्डिंग्स का इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता था.

वीडियो के जरिए ब्लैकमेल का जाल

पुलिस को मिली डिजिटल सामग्री में कई आपत्तिजनक वीडियो सामने आए हैं. आरोप है कि इन्हीं वीडियो के जरिए महिलाओं को बार-बार धमकाकर उनका शोषण किया जाता था. यह सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा, जिससे कई पीड़िताएं डर के कारण सामने नहीं आ सकीं.

रसूख और पहचान का इस्तेमाल

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए कई प्रभावशाली लोगों के साथ तस्वीरें और संपर्कों का सहारा लिया. इससे वह पीड़ितों के मन में यह धारणा बना देता था कि उसके खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है.

करोड़ों की संपत्ति पर भी सवाल

पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी ने बीते वर्षों में इतनी बड़ी संपत्ति कैसे बनाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके पास सैकड़ों करोड़ की जमीन और संपत्ति है, जिसमें फार्महाउस, प्लॉट और आलीशान घर शामिल हैं.

धार्मिक ट्रस्ट के जरिए नेटवर्क?

आरोपी का नाम एक मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़ा बताया जा रहा है, जिसकी आय करोड़ों में बताई जाती है. जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इस ट्रस्ट और उसके नेटवर्क का इस्तेमाल आर्थिक और सामाजिक प्रभाव बढ़ाने के लिए तो नहीं किया गया.

पुलिस जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और विशेष जांच टीम (SIT) पूरे केस की गहराई से जांच कर रही है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि अंधविश्वास और भरोसे का गलत इस्तेमाल किस तरह लोगों की जिंदगी को तबाह कर सकता है.

यह भी पढ़ें - Aaj ka Rashifal VIDEO: शुक्रवार को कैसा बीतेगा आपका दिन? पंडित अरविंद त्रिपाठी से वीडियो में जानें

Continue reading on the app

  Sports

चुनौतियों से नहीं डरने वाला... केकेआर को चौथी बार चैंपियन बनाने को तैयार हैं कप्तान अजिंक्य रहाणे

Ajinkya Rahane statement: अजिंक्य रहाणे ने पिछले सत्र में 390 रन बनाए लेकिन उनकी टीम केवल पांच मैच ही जीत पाई और आखिर में आठवें स्थान पर रही. इस अनुभवी बल्लेबाज ने कहा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं है और वह सही मानसिकता के साथ चुनौतियों का सामना करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. Fri, 20 Mar 2026 22:41:37 +0530

  Videos
See all

Chakrata Snowfall Video Viral: चकराता में भारी हिमपात, सड़कों पर जमी बर्फ ! Weather Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T17:39:42+00:00

Gold Silver Price: 11 बजते ही गिरे सोने-चांदी के दाम! | Iran Israel War | Gold Price Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T17:30:16+00:00

Uttarakhand News: 12 बजते ही उत्तराखंड से आई बड़ी खबर | CM Dhami | Uttarakhand Budget 2026 | TOP #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T17:26:06+00:00

Master Stroke: ईरान में घुसेगी खूंखार टोली? | Iran-Israel War Update | Trump | Internet Closed #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T17:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers