Responsive Scrollable Menu

HDFC Bank share: लगातार दूसरे दिन भी एचडीएफसी बैंक का शेयर टूटा, 1% से ज्यादा गिरावट; RBI भी कूदा

HDFC Bank shares: शेयर बाजार में तेजी के बावजूद एचडीएफसी बैंक के शेयरों पर दबाव बना हुआ है। शुक्रवार को भी बैंक का स्टॉक गिरावट के साथ खुला और करीब 1.7% टूटकर 784.75 रुपये तक आ गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में कमजोरी देखने को मिल रही।

गौर करने वाली बात यह है कि जब पूरा बाजार उछाल पर था, तब भी एचडीएफसी बैंक दबाव में रहा। सुबह करीब 9:16 बजे सेंसेक्स 700 अंकों से ज्यादा चढ़कर 74900 के पार पहुंच गया जबकि Nifty 50 भी लगभग 1% की तेजी के साथ 23200 के ऊपर कारोबार कर रहा था। इसके बावजूद एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स में शामिल रहा, जो बताता है कि यह गिरावट स्टॉक-विशेष कारणों से है।

इस कमजोरी की बड़ी वजह बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती का अचानक इस्तीफा है। उन्होंने वैल्यू और एथिक्स को लेकर मतभेद का हवाला देते हुए पद छोड़ा, जिससे निवेशकों के बीच कॉर्पोरेट गवर्नेंस को लेकर चिंता बढ़ गई। इससे एक दिन पहले ही शेयर करीब 5% गिर चुका था।हालांकि, हालात को संभालने के लिए रेगुलेटर और मैनेजमेंट दोनों ने भरोसा देने की कोशिश की है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि बैंक की गवर्नेंस या कामकाज को लेकर कोई बड़ा खतरा नहीं है। साथ ही आरबीआई ने केकी मिस्त्री को तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन बनाने की मंजूरी भी दे दी है, ताकि संचालन में निरंतरता बनी रहे।

ब्रोकरेज हाउस भी फिलहाल घबराए हुए नजर नहीं आ रहे। जेफरीज ने शेयर पर बाय रेटिंग बरकरार रखते हुए 1240 रुपये का टारगेट दिया, जो मौजूदा स्तर से करीब 55% ऊपर है। उनका कहना है कि गवर्नेंस से समझौता नहीं हुआ है और मैनेजमेंट में स्थिरता आने से चिंता कम होगी।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

ICAI CA 2026: आज से शुरू Correction Window, 22 मार्च है आखिरी मौका

ICAI CA 2026: चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने मई 2026 परीक्षा के लिए फॉर्म करेक्शन विंडो आज, 20 मार्च से खोल दी है।

जिन उम्मीदवारों ने 3 मार्च से 19 मार्च 2026 के बीच आवेदन किया था, वे अब अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह सुविधा केवल 22 मार्च 2026 तक ही उपलब्ध रहेगी।

जरूरी तारीखें

  1. रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 मार्च 2026
  2. आखिरी तारीख (लेट फीस के साथ): 19 मार्च 2026
  3. Correction Window: 20 मार्च से 22 मार्च 2026

कैसे करें फॉर्म में सुधार?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपने फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं:

  • ICAI की e-services वेबसाइट पर जाएं
  • अपनी User ID और Password से लॉगिन करें
  • CA May 2026 एप्लिकेशन फॉर्म को सेलेक्ट करें
  • जिन डिटेल्स में बदलाव करना है, उन्हें चुनें
  • “Changes Required” पर क्लिक कर सुधार करें
  • अगर कोई बदलाव नहीं करना है तो “No Change Required” चुनें
  • किए गए संशोधनों की जांच करें और ईमेल और मोबाइल पर प्राप्त OTP का उपयोग करके पुष्टि करें।
  • अपने हस्तलिखित और हस्ताक्षरित आवेदन की स्कैन की हुई प्रति उचित प्रारूप में अपलोड करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद पावती फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली की RCB से बड़ी डिमांड, 3 दिन की छुट्टी का करेंगे अलग इस्तेमाल, प्रैक्टिस में क्रुनाल को क्या दिखा गए किंग?

विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मैनेजमेंट से अनुरोध किया है कि यदि मैचों के बीच 3 दिन से अधिक का गैप होता है, तो उन्हें चार्टर्ड प्लेन की सुविधा दी जाए. कोहली इस समय का उपयोग लंदन जाने के लिए करना चाहते हैं.  हाल ही में उनके बेटे 'अकाय' का जन्म लंदन में ही हुआ है, और विराट अपनी प्रोफेशनल प्रतिबद्धताओं के साथ-साथ परिवार को भी पूरा समय देना चाहते हैं Fri, 20 Mar 2026 14:41:16 +0530

  Videos
See all

Pakistan Spy Arrested In Hapur | UP Police |UP News|NKP|Sushant Sinha: हापुड़ में दो जासूस गिरफ्तार! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:05:28+00:00

Gujarat के मालनपुर गांव में युवाओं ने लगाए 8,000 से ज्यादा पेड़'#shorts #viral #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:05:41+00:00

Israel-Iran War News: युद्ध में ईरान सेना के जनरल की मौत | Top News | Trump | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:06:01+00:00

UP Commissionaries Connect: Agra में UP कमिश्नरी कनेक्ट कॉन्क्लेव, एसपी बघेल को सुनिए | Network18 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T09:15:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers