Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स और निफ्टी एक प्रतिशत से अधिक उछले, इन कारणों से शेयर बाजार में आई तेजी

मुंबई, 20 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी सत्र में मजबूती देखने को मिल रही है। दोपहर 12 बजे सेंसेक्स 728 अंक या एक प्रतिशत की तेजी के साथ 74,935 और निफ्टी 236 अंक या 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,238 पर था।

व्यापक बाजार में तेजी बनी हुई है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 693 अंक या 1.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 55,185 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 111 अंक या 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 15,816 पर था।

भारतीय बाजार में बढ़त के पीछे की वजह कच्चे तेल में नरमी आना है। ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 1.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर है। ईरान-अमेरिका,इजरायल युद्ध में दोनों पक्षों द्वारा एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाए जाने के बाद गुरुवार को ब्रेंट क्रूड का दाम 119 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था।

बाजार में तेजी की एक वजह पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेत मिलना है। इससे निवेशकों का सेंटीमेंट में सुधार हुआ है और बाजार में खरीदारी को बढ़ावा मिला है।

वैश्विक बाजार में भी तेजी देखने को मिल रही है। सोल, शंघाई का बाजार हरे निशान में खुले थे। वहीं, अमेरिकी बाजारों में भी गुरुवार को निचले स्तर से रिकवरी देखने को मिली, हालांकि, वह निचले स्तर पर बंद हुए।

बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में भी सत्र में कमजोर देखने को मिल रही है। आमतौर पर जब भी इंडिया विक्स में गिरावट होती है तो बाजार में तेजी देखने को मिलती है।

इसके अलावा, बाजार में तेजी की वजह सस्ते मूल्यांकन पर खरीदारी को भी माना जा रहा है।

हाल ही में, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्व कालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि हाल में हुई गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार विदेशी निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य स्थान हो सकता है।

वार्ष्णेय ने कहा, पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के कारण भारतीय बाजार में हुई गिरावट ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए एक आकर्षक अवसर प्रस्तुत किया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में आयोजित रूस-भारत फोरम कार्यक्रम में बोलते हुए, वार्ष्णेय ने कहा कि मौजूदा स्तरों पर भारतीय शेयरों में निवेश करने का बेहद अच्छा अवसर है। बेंचमार्क सूचकांक इस महीने 8 प्रतिशत से अधिक गिर गए हैं, जिससे निवेशकों की भावना प्रभावित हुई है, लेकिन साथ ही प्रवेश मूल्य में भी सुधार हुआ है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dhurandhar 2 Real Story: रियल है कहानी, तो कितने काल्पनिक और कितने असली है धुरंधर 2 के किरदार?

Dhurandhar 2 Real Story: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है. फिल्म में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और करोड़ों की कमाई कर रही है. धुरंधर 1 और 2 की बात करे तो इस फिल्म की कहानी रियल है, वहीं  फिल्म में कुछ फिक्शन चीजों को भी जोड़ा गया है. फिल्म के किरादारों की बात करें तो ज्यादातर करैक्टर रियल लाइफ से बेस्ड हैं.  ऐसे में जानते हैं, इस फिल्म का कौन सा किरदार रियल है और कौन काल्पनिक है. 

रियल कहानी पर बेस्ड है फिल्म

धुरंधर और धुरंधर 2 रियल लाइफ स्टोरी पर बेस्ड है. फिल्म में भारत में हुए कई आतंकि हमलों को दिखाया गया है, जिसकी साजिश पाकिस्तान ने रची थी. फिल्म के पहले पार्ट में जहां मुंबई के ताज होटल में हुए हमले, गांधार हाईजैक को दिखाया गया था. फिल्म में रियल ऑडियो भी सुनाई गई है.  तो वहीं, दूसरे पार्ट में नोटवंदी, प्रधानमंत्री मोदी की शपथ जैसे कई चीजों को दिखाया गया. वहीं, फिल्म में दिखाया गया है कि इन हमलों का मास्टरमाइंड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) था. हालांकि फिल्म में कई सीन्स काल्पनिक भी है, जैसे रणवीर के किरदार जसकीरत सिंह रंगी की कहानी और उसकी लव स्टोरी.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में भी अक्षय खन्ना की तरह वायरल सीन बनाने की कोशिश, लेकिन कॉपी करने में फेल हुए रणवीर सिंह

फिल्म के किरदार, कौन रियल और कौन काल्पनिक?

1. हमजा अली मजारी (Hamza Ali Mazari)/ जसकीरत सिंह रांगी (Jaskirat Singh Rangi)

आदित्य धर की फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने हमजा अली मजारी का रोल निभाया है, जो एक भारतीय एजेंट होता है और उसका नाम जसकीरत सिंह रांगी होता है. ये किरदर एक काल्पनिक हैं. ये रियल लाइफ से बेस्ड नहीं है, ये बस  आदित्य धर की कल्पना है जो फिल्म की कहानी में जान फूंकता है.

2. अजय सानयाल (Ajay Sanyal)

एक्टर आर माधवन (R.Madhavan) ने फिल्म में अजय सानयाल का रोल प्ले किया है. जिसका किरदार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से जुड़ा है. शो में इसका मेन रोल है, ये ही पाकिस्तान में भारतीय एजेंट को भेजते हैं. कह सकते हैं कि पाकिस्तान का खातमा करने के पीछे इनका ही मास्टरमाइंड था.

3.  मेजर इकबाल (Major Iqbal)

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के किरदार मेजर इकबाल की बात करें तो वो किरदार भी कोई कल्पना नहीं है, लेकिन दो असल लाइफ के किरदारों का मिश्रण है. रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में एक सीनियर जर्नलिस्ट ने बताया था कि मेजर इकबाल पाकिस्तान असल में था और वो 26/11 का ब्रेनचाइल्ड था और वही आतंकियों का हैंडलर भी था. अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल और पाकिस्तानी आतंकी इलियास कश्मीरी का मिक्स है. 

4. अरशद पप्पु और उजैर बलोज (Arsad Pappu and Uzair Baloch)

अश्विन धर फिल्म में अरशद पप्पु के किरदार में नजर आए हैं. वहीं, दानिश पंडोर ने उजैल बलोच का किरदार निभाया है. ये दोनों ही किरदार असल लाइफ से प्रेरित हैं. रहमान डकैत के बाद उजैल बलोज को ही ल्यारी की कमान मिली थी. वहीं, अरशद पप्पु उजैर बलोज के दुश्मन गैंग का लीडर था.

5. जमील जमाली (Jamil Jamali)

राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने फिल्म में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली के किरदार निभाया है. ये रोल एक असली लीडर रहे नबील गबोल से प्रेरित है. लेकिन धुरंधर 2 में जमील जमाली की वजह से जो द्विस्ट आता है वो रियल नहीं काल्पनिक है.

6. अलीना (Alina)

फिल्म में सारा अर्जुन (Sara Arjun) ने अलीना का किरदार निभाया है. अलीना जमील जमाली की बेटी होती हैं. ये किरदार भी पूरी तरह से एक फिक्शनल किरदार है. फिल्म में सॉफ्ट लव स्टोरी दिखाने के लिए इस किरदार को जोड़ा गया है.

7. रहमान डकैत (Rehman Dakait)

वहीं, धुरंधर के पहले पार्ट में रहमान डकैत का रोल अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) ने निभाया था, जो रियल लाइफ से ही बेस्ड था. रहमान डकैत पाकिस्तान का एक खूंखार गैंगस्टर था. जिससे पीपल्स अमन कमिटी को स्थापित किया था. उसकी मौत साल 2009 में हुई थी.

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कलेक्शन

Continue reading on the app

  Sports

संजू सैमसन से विकेटकीपिंग नहीं करवाएगी चेन्नई सुपर किंग्स, क्या है धोनी का प्लान, इस एक तस्वीर से समझें

will sanju samson be csk wicketkeeper in ipl 2026? आईपीएल 2026 के आगाज से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि संजू सैमसन टीम में होने के बावजूद दस्ताने नहीं पहनेंगे. सीएसके के लिए खेल चुके दिग्गज स्पिनर आर अश्विन की भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें इसी के संकेत मिल रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ही इस भूमिका में नजर आने वाले हैं. Sun, 22 Mar 2026 14:09:14 +0530

  Videos
See all

Ayodhya पहुंची अनोखी राम भक्ती की कलाकृति | #navratri #ramnavami #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:40:47+00:00

Iran Israel War: इजराइली बस्तियों पर मिसाइल वार, कई जख्मी | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:40:30+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha | Qatar के LNG प्लांट हमले ने Bharat की चिंता बढ़ाई ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:40:00+00:00

रातभर के हमले में Dimona अराद दहले, 100 से ज्यादा घायल | #iranisraelwar #warnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T08:39:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers