दक्षिण कोरिया: कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में लगी भीषण आग, 50 घायल
डेयजॉन, 20 मार्च (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के डेयजॉन शहर में एक कार पुर्जे बनाने वाले कारखाने में आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 50 लोग घायल हो गए, जिनमें 35 की हालत गंभीर बताई गई है। यह जानकरी शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी।
यह आग स्थानीय समयानुसार शुक्रवार दोपहर करीब 1:17 बजे लगी। आग की गंभीरता को देखते हुए नेशनल फायर एजेंसी ने देशभर से मदद जुटाने का आदेश जारी किया। ऐसा आदेश तब दिया जाता है, जब स्थानीय प्रशासन के लिए अकेले आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाए।
दक्षिण कोरिया के प्रधानमंत्री किम मिन-सोक ने गृह मंत्रालय और फायर एजेंसी को तुरंत सभी जरूरी संसाधन और कर्मियों को राहत-बचाव कार्य में लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को सुरक्षित निकालने और आग बुझाने का काम तेजी से करने को कहा।
प्रधानमंत्री ने डेयजॉन महानगर सरकार और पुलिस को भी निर्देश दिया कि ट्रैफिक कंट्रोल और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने जैसे कदम उठाकर किसी भी और नुकसान को रोका जाए।
इससे पहले 14 मार्च को सियोल के जंग-गु इलाके के सोगोंग-डोंग में एक सात मंजिला इमारत में आग लगी थी, जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।
बताया गया था कि आग शाम करीब 6:10 बजे इमारत की तीसरी मंजिल पर स्थित एक गेस्टहाउस में शुरू हुई थी। इस हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि 8 लोगों को हल्की चोटें आई थीं। घायलों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे।
फायर विभाग ने उस समय लेवल-1 इमरजेंसी रिस्पॉन्स जारी किया था और राहत कार्य चलाया था।
इससे पहले 10 फरवरी को दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी इलाके ग्योंगसान में एक तेल टैंक में विस्फोट के बाद आग लग गई थी। यह हादसा सोल से करीब 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित एक बाहरी टैंक भंडारण केंद्र में हुआ था।
आग तेल भंडारण टैंक के ऊपरी हिस्से में हुए विस्फोट के बाद लगी थी। बाद में आग कुछ हद तक शांत हो गई थी, लेकिन मौके से धुआं उठता देखा गया था। शुरुआती राहत कार्य के अंत तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी।
--आईएएनएस
वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
बॉलीवुड की इस सिंगर का लगातार 3 साल गिनीज बुक में दर्ज रहा नाम, रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया था दुनिया का कोई सिंगर
Alka Yagnik Birthday: अल्का याग्निक, जिनकी आवाज ने चार दशकों तक हिंदी सिनेमा और संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया, आज 20 मार्च को अपना 60वां जन्मदिन मना रही हैं. 90 के दशक में उनकी मधुर आवाज हर फिल्म की पहचान बन जाती थी और आज भी उनके गाने उतनी ही ताजगी और लोकप्रियता के साथ सुने जाते हैं. एक हजार से अधिक फिल्मों में गाए गए उनके गाने और 25 भाषाओं में रिकॉर्ड किए गए 21 हजार से ज्यादा गाने उनके यूनिक कंट्रीब्यूशन को दर्शाते हैं.
बचपन से शुरू हुआ संगीत का सफर
अल्का याग्निक का जन्म एक संगीत प्रेमी परिवार में हुआ था. उनके पिता धर्मेंद्र शंकर और मां शुभा थीं, जो इंडियन क्लासिकल म्यूजिक में निपुण थीं. मां से ही प्रेरित होकर अल्का ने बहुत छोटी उम्र में संगीत की शिक्षा शुरू कर दी. महज 6 साल की उम्र में उन्होंने आकाशवाणी कोलकाता के लिए भजन गाना शुरू कर दिया था- यहीं से उनके करियर की नींव पड़ी.
राज कपूर ने पहचाना टैलेंट
कहते हैं कि किस्मत बहादुरों का साथ देती है और अल्का याग्निक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. एक बार उनकी आवाज महान फिल्मकार राज कपूर ने सुनी और प्रभावित होकर उन्हें मशहूर संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के पास भेजा. वहां उन्हें दो विकल्प दिए गए- तुरंत डबिंग आर्टिस्ट के रूप में शुरुआत करना या फिर एक सिंगर के तौर पर बड़े मौके का इंतजार करना. उनकी मां ने धैर्य का रास्ता चुना और यही निर्णय आगे चलकर ऐतिहासिक साबित हुआ.
‘एक दो तीन’ से मिली जबरदस्त पहचान
फिल्म तेजाब का सुपरहिट गाना एक दो तीन अल्का याग्निक के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस गाने के बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. इसके बाद ‘आए हो मेरी जिंदगी में’, ‘चोली के पीछे’, ‘ताल से ताल मिला’ जैसे अनगिनत हिट गानों ने उन्हें देश की टॉप फीमेल सिंगर्स की सूची में ला खड़ा किया.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज ऐतिहासिक उपलब्धि
अल्का याग्निक के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी सिंगर तोड़ नहीं पाया. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में उनका नाम लगातार तीन वर्षों तक दर्ज हुआ. 2020: 16.6 बिलियन स्ट्रीम्स, 2021: 17 बिलियन स्ट्रीम्स, 2022: 15.3 बिलियन स्ट्रीम्स. साल 2022 में वह यूट्यूब पर दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बनीं. उन्होंने Taylor Swift, BTS, Blackpink और Bad Bunny जैसे ग्लोबल स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया.
आज भी कायम है जादू
यह उपलब्धि इसलिए और भी खास मानी जाती है क्योंकि अल्का याग्निक मुख्य रूप से 90 और 2000 के दशक की प्लेबैक सिंगर रही हैं और पिछले कुछ वर्षों से फिल्मों में सक्रिय नहीं हैं. इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है.
कुमार सानू और उदित नारायण के साथ हिट जोड़ी
अल्का याग्निक ने अपने करियर में कुमार सानू और उदित नारायण के साथ सबसे ज्यादा गाने गाए. इनकी जोड़ी ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार और सुपरहिट गीत दिए, जो आज भी हर पीढ़ी को पसंद आते हैं.
अवॉर्ड्स और अन्य रिकॉर्ड
अल्का याग्निक को ‘प्लेबैक सिंगिंग की क्वीन’ कहा जाता है. फीमेल प्लेबैक सिंगिंग के लिए सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड उनके और आशा भोसले के नाम है. वहीं लता मंगेशकर और आशा भोसले के बाद वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा सोलो गाने गाने वाली तीसरी बड़ी सिंगर हैं.
आज भी कायम है सुरों का जादू
भले ही अल्का याग्निक आज फिल्मों में कम गाती नजर आती हों, लेकिन रियलिटी शोज में जज के रूप में उनकी मौजूदगी और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर उनके गानों की लोकप्रियता यह साबित करती है कि उनकी आवाज का जादू आज भी बरकरार है. चार दशकों से भी लंबे करियर में अल्का याग्निक ने जिस तरह अपनी पहचान बनाई है, वह उन्हें भारतीय संगीत इतिहास की सबसे महान और प्रभावशाली गायिकाओं में शामिल करता है.
ये भी पढ़ें: 'मुझे सेटल नहीं करना', राजपाल यादव की दो टूक, चेक बाउंस केस को सुलझाना नहीं, लड़ना चाहते हैं एक्टर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation















.jpg)



