Responsive Scrollable Menu

21 दिन तक चलने वाली स्मार्टवॉच लाया Xiaomi: गोल AMOLED डिस्प्ले, 150 स्पोर्ट्स मोड्स के साथ मिलेंगे धांसू हेल्थ फीचर्स 

Xiaomi Watch S5 Launched: Xiaomi ने गुरुवार को चीन में अपनी नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S5 लॉन्च की है, जो कंपनी की स्मार्टवॉच लाइनअप का लेटेस्ट एडिशन है। इस नई वियरेबल वॉच में Bluetooth और Bluetooth + Cellular (eSIM) वेरिएंट मिलते है। कंपनी के मुताबिक, इस स्मार्टवॉच में 812mAh बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

इसमें 1.48-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो राउंड डायल डिजाइन के साथ आता है। इसके अलावा, यह स्मार्टवॉच 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करती है। देखिए इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल।  

Xiaomi Watch S5 की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Watch S5 की चीन में कीमत CNY 1,199 (लगभग Rs. 16,000) से शुरू होती है, जो सिर्फ ब्लूटूथ वाले क्लासिक मॉडल के लिए है। वहीं, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाले फैशन मॉडल की कीमत CNY 1,399 (लगभग Rs. 19,000) है। दूसरी ओर, लेदर स्ट्रैप वाले eSIM मॉडल की कीमत भी CNY 1,399 (लगभग Rs. 19,000) है।

ये भी पढ़ेः- Xiaomi Book Pro 14 लॉन्च: सुपर फास्ट 100W चार्जिंग, Dolby साउंड के साथ मिलेगी 32GB रैम  

यह स्मार्टवॉच चीन में Xiaomi ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। क्लासिक मॉडल ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जबकि फैशन मॉडल फोर्ज्ड कार्बन और मिडनाइट ब्लू कलर में उपलब्ध है। आखिर में, eSIM मॉडल सिंगल बेज शेड में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Watch S5 स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स
Xiaomi Watch S5 Android 8 और नए वर्जन और iOS 14 और बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइस के साथ कम्पैटिबल है। Xiaomi के नए वियरेबल में 1.48-इंच (480x480 पिक्सल) AMOLED टचस्क्रीन है, जो 2,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 323 ppi पिक्सल डेंसिटी देता है। स्मार्टवॉच 150 से ज़्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है, जिसमें साइकिलिंग, स्विमिंग और रनिंग शामिल हैं। यह वर्कआउट डिटेक्शन के लिए ऑटो-स्टार्ट को भी सपोर्ट करती है।

हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स की बात करें तो, Xiaomi Watch S5 में कैलोरी काउंटर, पेडोमीटर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटरिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग, फॉल डिटेक्शन और मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं। स्मार्टवॉच यूज़र्स को यह भी बताएगी कि वे सोते समय कैसे सांस लेते हैं।

ये भी पढ़े-ः₹3,999 में OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च: 54 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा तगड़ा साउंड और AI फीचर्स  

ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में एक हार्ट रेट सेंसर, एक SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर, एक जायरोस्कोप, एक जियोमैग्नेटिक सेंसर, एक बैरोमेट्रिक प्रेशर सेंसर और एक एम्बिएंट लाइट सेंसर शामिल हैं। Xiaomi Watch S5 में 815mAh की बैटरी है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह कैजुअल इस्तेमाल के साथ 21 दिनों तक की बैटरी लाइफ, रूटीन हेल्थ मॉनिटरिंग के साथ लगभग 14 दिनों की बैटरी लाइफ और AOD चालू होने पर लगभग 9 दिनों का बैटरी बैकअप देती है। कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच 5ATM वॉटर रेजिस्टेंस लेवल के साथ आती है।

इसके अलावा, इसमें दाईं ओर एक क्राउन और एक नेविगेशन बटन है। इसमें एक माइक्रोफ़ोन और एक स्पीकर भी है। वॉच S5 का साइज़ 46x46x10.99mm है और इसका वज़न लगभग 46g है।

Continue reading on the app

ईरान के हमले से QatarEnergy को होगा $20 अरब का नुकसान, प्रभावित यूनिट्स की मरम्मत में लगेंगे 5 साल

रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी पर हुए मिसाइल हमलों से कतर एनर्जी की ट्रेन 4 और 6 को नुकसान पहुंचा है। ईरान के ताजा हमलों में पास में स्थित 'पर्ल गैस-टू-लिक्विड्स' फैसिलिटी को भी निशाना बनाया गया। इसका संचालन Shell Plc करती है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मेरे घर में 2 लड़कियां हैं… प्रेस कॉन्फ्रेंस में KKR के मेंटॉर ने खुद खोली अपनी पोल

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें कुछ ऐसा भी हुआ, जो शायद नहीं होना चाहिए था. KKR के मेंटॉर खुद को लेकर ही एक खुलासा करते नजर आए. Sat, 21 Mar 2026 07:48:59 +0530

  Videos
See all

#Shorts : बगदाद में अमेरिकी बेस पर मिसाइल हमला | War | Trump | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:39:05+00:00

#Shorts : Hormuz को खुलवाने के लिए अमेरिकी सैनिक रवाना | War | Trump | Netanyahu | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:38:00+00:00

Iran America War Live: ईरान का अमेरिकी एयरबेस पर सबसे बड़ा हमला!| Air Strike | Trump | F35 | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:38:38+00:00

Petrol price hike India : पूरे देश में पेट्रोल के दाम बढ़े, कीमतों में 2 रुपये से ज्यादा की तेजी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T02:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers