Responsive Scrollable Menu

Gold Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में अचानक उछाल! जानें क्या बदल रहा है निवेशकों का रुख?

Gold Price Today: सोना और चांदी, जिन्हें निवेशकों के बीच सुरक्षित निवेश या “सेफ हेवन” माना जाता है, शुक्रवार को फिर से तेजी देखने को मिली. खासकर पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बढ़ती अनिश्चितता ने निवेशकों को बुलियन (सोना और चांदी) में निवेश करने के लिए प्रेरित किया. शुक्रवार को चांदी की कीमत 6,920 रुपए बढ़कर 2.38 लाख रुपए रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई. वहीं सोने का भाव 2,860 रुपए बढ़कर 1.58 लाख रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. हालांकि यह तेजी कुछ दिनों की गिरावट के बाद आई है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़े बताते हैं कि 27 फरवरी 2026 को सोने की कीमत 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,67,900 रुपए प्रति किलो थी. इसके अगले ही दिन युद्ध की शुरुआत हुई और आमतौर पर युद्ध और वैश्विक तनाव के दौरान सोने और चांदी के दाम बढ़ते हैं. लेकिन इस बार स्थिति अलग रही और बाजार में गिरावट देखने को मिली. यह दर्शाता है कि इस बार युद्ध के बावजूद सोने और चांदी की पारंपरिक कीमतें नहीं बढ़ीं और बाजार की दिशा बदल गई.

यह भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनावों के बीच कीमती धातुओं में बड़ी गिरावट, सोना करीब 800 रुपए सस्ता तो चांदी 2,400 रुपए से ज्यादा फिसली

विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी में इस बार गिरावट के पीछे कई वजहें हैं-

1. मार्जिन बढ़ने से ट्रेडिंग महंगी हुई: निवेशक और व्यापारी अब सोने और चांदी की ट्रेडिंग पहले जैसी आसानी से नहीं कर पा रहे हैं. इससे सट्टेबाजी में कमी आई है और कीमतों पर दबाव बना है.

2. शेयर बाजार में नुकसान की भरपाई: कुछ निवेशक शेयर बाजार में हुए नुकसान को पूरा करने के लिए अपने सोने और चांदी के निवेश को बेच रहे हैं. इस वजह से बाजार में बिकवाली बढ़ी है.

3. रिकॉर्ड तेजी के बाद ठंडापन: हाल के महीनों में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली थी. इसके बाद नई खरीद में कमी आई, जिससे बाजार में ठंडापन और गिरावट का रुझान देखने को मिला.

4. मजबूत डॉलर का असर: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती के कारण सोने और चांदी की अंतरराष्ट्रीय मांग में कमी आई. भारत में सोने और चांदी के दाम भी इसी असर से प्रभावित हुए.

5. निवेशकों की बदलती मनोवृत्ति: कई निवेशक अपने कैश की जरूरत के कारण सोना और चांदी बेच रहे हैं. इससे बाजार में दबाव बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: अभी खरीदें सोना-चांदी...!, क्या सच में हुआ सस्ता, ईरान-इजरायल जंग के थमने का करें इंतजार?

हालांकि, शुक्रवार को हुई बढ़त यह संकेत देती है कि निवेशक अभी भी अनिश्चित परिस्थितियों में सोने और चांदी को सुरक्षित निवेश मानते हैं. अगर वैश्विक घटनाक्रम और राजनीतिक तनाव बढ़ते हैं, तो आने वाले हफ्तों में सोना और चांदी के दाम फिर तेजी पकड़ सकते हैं. 

बाजार के रुझान समझकर ही लें निर्णय

संक्षेप में कहा जाए तो सोना और चांदी की कीमतों में हाल की गिरावट और अचानक हुई तेजी दर्शाती है कि बाजार अब पारंपरिक नियमों से अलग रुपए प्रतिक्रिया दे रहा है. निवेशकों को इस समय बाजार के रुझानों को समझकर ही निर्णय लेना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Drop: नव वर्ष के पहले ही दिन धड़ाम हुए सोने-चांदी के दाम, ये रहे लेटेस्ट रेट

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Fall: युद्ध के बीच फिर भरभराकर गिरे सोने-चांदी के दाम, जाने कहां पहुंचा ताजा भाव

Continue reading on the app

ब्राह्मी दूध: नींद और याददाश्त को करना है बेहतर, रोज करें गुणों से भरपूर ब्राह्मी का इस तरीके से सेवन

नई दिल्ली, 20 मार्च (आईएएनएस)। आयुर्वेद में सदियों से प्रकृति की गोद से मिली जड़ी-बूटियों के सहारे रोग से निजात पाने का काम किया जा रहा है।

हमारी प्रकृति की गहराई में कई ऐसी संजीवनी-बूटी छिपी हैं, जो एक साथ कई रोगों का नाश कर सकती हैं। ऐसी ही एक जड़ी-बूटी है ब्राह्मी। ब्राह्मी एक प्रकार का पौधा है, जो पूरे भारत में पाया जाता है। भारत में यह आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा सदियों से इस्तेमाल की जा रही है; इसकी पहचान यह है कि इसकी एक टहनी में कई सारे पत्ते होते हैं।

ब्राह्मी के सेवन के कई फायदे शरीर को मिलते हैं। यह मानसिक तनाव को कम करता है, याददाश्त को तेज करता है, मंद पाचन को ठीक करता है, और खून साफ करके त्वचा को बेहतर करता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ब्राह्मी का दूध शरीर को मिलने वाले फायदों को दोगुना कर देता है?

आज के समय में सुकून भरी नींद पाना बहुत मुश्किल है। तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से नींद बाधित होती है। नींद बाधित होने की वजह से पूरा शरीर कमजोर और बेजान महसूस करता है। चेहरे पर नींद की कमी का सबसे ज्यादा असर दिखता है, ऐसे में नींद को संतुलित करना सबसे ज्यादा जरूरी है। इन सब परेशानियों से ब्राह्मी का दूध राहत दिला सकता है।

इसके लिए एक गिलास दूध को गर्म करें और उसमें ब्राह्मी का चूर्ण मिलाएं। इसके साथ ही तनाव को कम करने और स्वाद को बढ़ाने के लिए इलायची भी मिला सकते हैं। इसे रात में सोने से 1 घंटा पहले लें और कुछ देर टहलें। यह चमत्कारी दूध नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है।

आयुर्वेद के अनुसार ब्राह्मी दूध एक प्राकृतिक या शक्तिशाली समाधान है, जो मन को शांत करता है और गहरी नींद देता है। ब्राह्मी को आयुर्वेद में मस्तिष्क को ताकत देने वाली संजीवनी कहा जाता है। यह मस्तिष्क को शांत करती है, जिससे अनिद्रा से राहत मिलती है; तंत्रिका तंत्र को आराम देकर चिंता को नियंत्रित किया जाता है, मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार लाने में मदद करता है; ध्यान केंद्रित करता है और एकाग्रता को बढ़ाता है। इसके साथ ही ज़्यादा थकान महसूस होने पर इस दूध का सेवन कर सकते हैं।

इस दूध का सेवन बच्चों से लेकर बड़े तक कर सकते हैं, लेकिन गर्भवती महिलाओं को सेवन से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ऋषभ पंत आईपीएल 2026 के लिए करेंगे बड़ा बदलाव? इस सीजन में लखनऊ का खिताब पक्का!

आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीजन पंत अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करते हुए नंबर-3 पर उतर सकते। यह फैसला उनके करियर के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीजन उनके लिए मेक या ब्रेक साबित हो सकता है।

पंत को 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा गया था। ऐसे में उनसे टीम को बड़ी उम्मीदें हैं। पिछले सीजन में वह ज्यादातर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते दिखे, लेकिन अंत के मैचों में उन्होंने खुद को नंबर-3 पर प्रमोट किया था। हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और टीम का प्रदर्शन प्रभावित हो चुका था।

अब टीम मैनेजमेंट और कोच जस्टिन लैंगर दोनों इस बात पर सहमत हैं कि पंत का खेल नंबर-3 पर ज्यादा प्रभावी रहता है। टीम के टॉप ऑर्डर को भी लगभग तय माना जा रहा है, जिसमें ए़डेन मार्करम, मिचेल मार्श और पंत शामिल होंगे। इसके लिए निकोलस पूरन को मध्य क्रम में नीचे भेजा जाएगा, जबकि नंबर-4, 5 और 6 को फ्लोटिंग पोजिशन के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।

पंत के लिए यह सीजन सिर्फ आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि भारतीय टी20 टीम में वापसी के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण है। फिलहाल वह टेस्ट टीम के अहम सदस्य हैं जबकि वनडे में केएल राहुल के बैकअप विकेटकीपर के तौर पर देखे जाते हैं। टी20 फॉर्मेट में उनकी जगह संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी मजबूत कर चुके हैं।

पिछले सीजन में पंत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 269 रन बनाए, जिसमें 118 रन एक ही पारी में आए थे और उनका स्ट्राइक रेट 133.17 रहा। ऐसे में इस बार उनसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी।

टीम की बल्लेबाजी भले ही मजबूत नजर आ रही है, लेकिन गेंदबाजी पिछले सीजन की कमजोर कड़ी रही थी। चोटों के कारण मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे गेंदबाज उपलब्ध नहीं थे। अब मेयंक फिट हैं, लेकिन उन्हें लय में आने के लिए और अभ्यास की जरूरत है। इसके अलावा आवेश खान और एनरिक नॉर्खिया भी पेस अटैक का हिस्सा हैं।

इस बीच, पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसी ने पंत को इस IPL का सबसे ज्यादा दबाव झेलने वाला खिलाड़ी बताया है। उनका मानना है कि कप्तान के तौर पर पंत को पहले खुद रन बनाने होंगे, तभी टीम का दबाव कम होगा।

कुल मिलाकर, IPL 2026 पंत के लिए एक बड़ा मौका है। अगर वह नंबर-3 पर अपनी भूमिका निभाने में सफल रहते हैं, तो न सिर्फ लखनऊ सुपर जायंट्स की किस्मत बदल सकती है, बल्कि उनकी टीम इंडिया में वापसी की राह भी आसान हो सकती है।

Sun, 22 Mar 2026 13:52:32 +0530

  Videos
See all

क्या गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बन पाएंगे बॉलीवुड के अगले सुपरस्टार? #shortvideo #govinda #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:32:57+00:00

'बिना सिर' के लड़ने वाली फौज, ईरान की खूंखार 'वॉर मशीन' | Iran Israel War News | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:26+00:00

अरब सागर में उतरा 'यमराज', अब बरसेगी मौत! Iran Israel War News Today | America Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:31:37+00:00

Iran का धुरंधर, America करेगा सरेंडर? | Israel Iran War | Trump | Netanyahu | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T09:41:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers