Responsive Scrollable Menu

शेयर बाजार पर ‘धुरंधर-2’ का धमाल, पीवीआर को झटके में कर दिया मालामाल

बीएसई के आंकड़ों के अनुसार पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है. कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर 3.70 फीसदी की तेजी के साथ 1029 रुपए पर दिखाई दिया. जोकि दिन का हाई है. वैसे सुबह 11 बजे कंपनी का शेयर 1.34 फीसदी की तेजी के साथ 1005.60 रुपए पर कारोबार कर रहा है.

Continue reading on the app

रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा:कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर; विदेशी सामान महंगा होगा, लेकिन एक्सपोर्टर्स को फायदा

भारतीय रुपया आज यानी 20 मार्च को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले इतिहास के सबसे निचले स्तर 93.24 पर पहुंच गया। तेल के बढ़ते इम्पोर्ट बिल और विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकालने के कारण रुपए में यह गिरावट आई है। रुपए की गिरावट और इकोनॉमी पर इसके असर को 10 सवाल-जवाब में समझें: सवाल 1: रुपए की ताजा स्थिति क्या है और इसने क्या नया रिकॉर्ड बनाया है? जवाब: आज रुपया डॉलर के मुकाबले पहली बार 93 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। कारोबार के दौरान यह 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिर गया था, हालांकि अभी यह थोड़ा संभलकर 93.12 पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में रुपया 92 के स्तर पर था। सवाल 2: रुपए में इस ऐतिहासिक गिरावट की सबसे बड़ी वजह क्या है? जवाब: इसकी सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में आया उछाल है। खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों और कतर के LNG प्लांट पर ईरान के हमलों के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई थी। भारत अपनी जरूरत का 85% तेल आयात करता है, जिसके लिए हमें डॉलर में भुगतान करना पड़ता है। तेल महंगा होने से डॉलर की मांग बढ़ी और रुपया कमजोर हो गया। सवाल 3: विदेशी निवेशकों (FIIs) का इसमें क्या रोल है? जवाब: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मार्च महीने में अब तक भारतीय शेयर बाजार से लगभग 8 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपए) निकाल लिए हैं। ग्लोबल अनिश्चितता और युद्ध के डर से विदेशी निवेशक भारत जैसे उभरते बाजारों से अपना पैसा निकालकर सुरक्षित ठिकानों जैसे अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं। इतनी भारी बिकवाली से रुपए पर दबाव बहुत बढ़ गया है। सवाल 4: 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के तनाव का रुपए से क्या लेना-देना है? जवाब: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज वह समुद्री रास्ता है, जहां से दुनिया का 20% और भारत का लगभग आधा तेल गुजरता है। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण इस रूट पर सप्लाई बाधित होने का डर है। मार्केट के जानकारों का कहना है कि जब तक इस समुद्री रास्ते पर स्थिति साफ नहीं होती, तब तक रुपए में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सवाल 5: क्या रिजर्व बैंक इस गिरावट को रोकने के लिए कुछ कर रहा है? जवाब: हां, आरबीआई लगातार विदेशी मुद्रा बाजार में दखल दे रहा है। बैंक अपने विदेशी मुद्रा भंडार से डॉलर बेचकर रुपए की गिरावट को थामने की कोशिश करता है। सवाल 6: रुपया कमजोर होने से आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा? जवाब: रुपया कमजोर होने का मतलब है कि भारत के लिए आयात महंगा हो जाएगा। क्रूड ऑयल जैसी चीजों के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। इसके अलावा विदेश से इंपोर्ट किए जाने वाले मोबाइल, लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगे होंगे। विदेश में पढ़ाई महंगी हो जाएगी। सवाल 7: क्या इससे देश की जीडीपी ग्रोथ पर भी असर पड़ेगा? जवाब: बिल्कुल। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी है कि एनर्जी की ऊंची कीमतें भारत की विकास दर को कम कर सकती हैं। एनर्जी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी महंगाई को बढ़ाएगी और भारत की ग्रोथ को नुकसान पहुंचाएगी। RBI के लिए ब्याज दरों में कटौती करना भी मुश्किल हो जाएगा। सवाल 8: क्या रुपए की गिरावट से किसी को फायदा भी होता है? जवाब: जी हां, रुपया कमजोर होने से निर्यातकों को फायदा होता है। आईटी सेक्टर, फार्मा और कपड़ा उद्योग की कंपनियों को अपनी सेवाओं या उत्पादों के बदले डॉलर में भुगतान मिलता है। जब वे उन डॉलर्स को रुपए में बदलते हैं, तो उन्हें पहले के मुकाबले ज्यादा रुपए मिलते हैं। सवाल 9. आने वाले दिनों में रुपए की चाल कैसी रह सकती है? जवाब: मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमतें 110-115 डॉलर के ऊपर बनी रहेंगी और विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहेगी, रुपया कमजोर बना रहेगा। यदि ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार नहीं हुआ, तो रुपया 94 के स्तर को भी छू सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL से हर्षित राणा ऑफीशियली बाहर, KKR के कोच ने किया कंफर्म, रिप्लेसमेंट का नाम तय, मैनेजमेंट जल्दी करेगा ऐलान

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने कहा, "यह बहुत बड़ी परेशानी है क्योंकि हर्षित राणा पिछले कुछ सीजन से इस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं, खासकर चैम्पियनशिप सीजन में. पिछले साल में वह एक क्रिकेटर के तौर पर काफी आगे बढ़े हैं." नायर ने राणा की वापसी के लिए कोई निश्चित समय नहीं बताया. उन्होंने आगे कहा, "हम हमेशा हर्षित राणा को मिस करेंगे Fri, 20 Mar 2026 19:17:58 +0530

  Videos
See all

Viral Video | Motihari में firing, गांव में दहशत, अपराधियों का आतंक #crimenews #shorts #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T14:10:59+00:00

Aman Chopra Debate: Dhurandhar 2 Atiq Ahmed Controversy | Dhurandhar 2 Atiq Ahmed Scene | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T14:10:39+00:00

Iran America War Update : ईरान के मिसाइलों वाला अड्डा... इज़राइल ने किया तबाह l Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T14:11:38+00:00

Dhurandhar 2 Review: धुरंधर 2 की कमाई ने Box Office Collection पर तोड़े सभी रिकॉर्ड! | Ranveer Singh #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T14:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers