Responsive Scrollable Menu

संसद में सत्ता-विपक्ष की टकरार! Kharge के दावे पर Kiren Rijiju का तीखा वार

विपक्ष द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई पर बयान की मांग के मद्देनजर नारेबाजी के बीच संसद के दोनों सदनों को 10 अगस्त को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सदन में हंगामे के बीच राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सत्ताधारी और विपक्षी दोनों पक्षों से बैठने का आग्रह किया। प्रश्नकाल के दौरान सदन को दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया।

लोकसभा में किरेन रिजिजू ने कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा मंत्री सदन में कब आए। निचले सदन में कड़े शब्दों में जवाब देते हुए रिजिजू ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का नाम सुनकर आतंकवादी कांपते हैं। उन्होंने कहा कि जब चर्चा शुरू होगी, तो आप सुन नहीं पाएंगे। वह लंबे समय तक संसद में रहते हैं। विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा मंत्री आएगा। संबंधित मंत्री सदन में मौजूद हैं।
 

इसे भी पढ़ें: National Flag का अपमान बर्दाश्त नहीं करती BJP, तिरंगे को उल्टा पकड़ने वाली Mehbooba Mufti की तस्वीर ही उल्टी कर दी


उच्च सदन की मंज़ूरी के बाद, लोकसभा ने आज 'सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक, 2026' पारित कर दिया। यह विधेयक MSME के ​​मुफ़्त और स्वैच्छिक रजिस्ट्रेशन के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म को अधिसूचित करने का प्रावधान करता है; राज्य सरकारों को उनके गठन को तर्कसंगत बनाकर अतिरिक्त 'सूक्ष्म और लघु उद्यम सुविधा परिषदें' स्थापित करने में मदद करता है; और कुछ प्रावधानों के उल्लंघन से जुड़े अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करता है, जिसमें दोषी ठहराए जाने पर लगने वाले जुर्माने की जगह अलग-अलग स्तर के दंड का प्रावधान है और पहली बार उल्लंघन पर चेतावनी देने की व्यवस्था शामिल है।
 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: SC ST Reservation पर कोई आंच नहीं आने देगी Modi Government, Creamy Layer पर Supreme Court में कह दी बड़ी बात


उच्च सदन में, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंत्री अमित शाह के बयान की अपनी मांग दोहराई और दावा किया कि अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने अमित शाह को निर्देश जारी किया था; हालाँकि, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस दावे का खंडन किया। कांग्रेस नेता ने कहा कि आपने (सभापति ने) गृह मंत्री से सदन में आकर बयान देने को कहा था। लेकिन वे (सत्ता पक्ष के सदस्य) आपकी बात का सम्मान नहीं कर रहे हैं और सदन का अपमान कर रहे हैं। किरेन रिजिजू ने आपत्ति जताते हुए कहा कि विपक्ष यह तय नहीं कर सकता कि कौन सा मंत्री कब सदन में आएगा। संसद में न आने के आरोपों के बीच, उन्होंने दावा किया कि गृह मंत्री शाह रोज़ाना संसद परिसर आते हैं।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

Continue reading on the app

Nikita Porwal: मिस वर्ल्ड पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करने जा रहीं निकिता पोरवाल, कैसे कर रहीं तैयारी?

मौजूदा समय में निकिता पोरवाल का नाम काफी चर्चा में है. वे मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन के लिए पार्टिसिपेट कर रहीं और इसकी तैयारियों में बिजी हैं. हालिया इंटरव्यू के दौरान उन्होंने प्रिपरेशन पर बातें की.

Continue reading on the app

  Sports

नीरज चोपड़ा के बाद अब आशीष यादव! वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में मेडल जीतकर रचा इतिहास

वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में आशीष यादव ने दमदार खेल दिखाते हुए भालाफेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल अपने नाम किया. वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में भालाफेंक में मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बने हैं. आशीष से पहले नीरज चोपड़ ने इस इवेंट में कमाल किया था. नीरज ने साल 2016 में पोलैंड में 86.48 मीटर का रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीता था. Sat, 8 Aug 2026 13:13:26 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand के रवि टम्टा ने बनाई अदभुत उड़ने वाली कार #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:43:58+00:00

Uttar Pradesh: Varanasi में गंगा नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है, कई घाट हुए जलमग्न #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:47:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers