Responsive Scrollable Menu

हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी:लाहौल-स्पीति दुनिया से कटा, मनाली में लैंडस्लाइड, शिमला में मूसलाधार बारिश, आज भी ओले-तूफान का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मध्यम व निचले इलाकों में बारिश हो रही है। अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ और साउथ पोर्टल पर दो फीट फ्रेश स्नोफॉल हो चुका है। लाहौल स्पीति जिला का इससे शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। रोहतांग दर्रा और शिंकुला दर्रा में तीन फीट, किन्नौर के कल्पा, आसरंग, रोपा वैली, सांगला, छितकुल में 3 से 5 इंच ताजा बर्फ गिर गई है। शिमला, कांगड़ा, चंबा, हमीरपुर, मंडी समेत अन्य भागों में पूरी रात बारिश हुई। मनाली में सबसे ज्यादा 57 मिलीमीटर, पालमपुर 49.2, शिमला 29.3, मंडी 26.8, सियोबाग 39 और कसौली में 30 मिलीमीटर बारिश हुई। शिमला में सुबह सात बजे कुछ देर के लिए बारिश जरूर रुकी, लेकिन 8.30 बजे से फिर से निरंतर बारिश हो रही है। राज्य में इससे कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और दिसंबर-जनवरी जैसी ठंड फिर से लौट आई है और 7 शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। बारिश-बर्फबारी के बाद पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं भी शुरू हो गई है। बीती शाम को कुल्लू के इनर अखाड़ा में पहाड़ दरक गया और आज सुबह मनाली के अलेऊ में बड़ी चट्टान सड़क पर गिर गई। इससे कुछ देर तक ट्रैफिक भी बाधित रहा। आज भारी बारिश-बर्फबारी और ओलवृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी, ओलावृष्टि और तेज तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानी संदीप शर्मा ने बताया कि देर रात तक बादल बरसेंगे। मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कल से कमजोर पड़ेगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस संदीप शर्मा ने बताया कि कल वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ेगा, लेकिन 23 मार्च को अधिक ऊंचे पहाड़ों पर फिर हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार है। 24-25 को मौसम साफ रहेगा और 26 मार्च को फिर से बारिश-बर्फबारी होगी। तापमान में भारी गिरावट बीते दो दिनों से हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान सामान्य से 12.2 डिग्री नीचे गिरकर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडी का पारा सामान्य से 9.7 डिग्री नीचे लुढ़का भुंतर में तापमान 8.4 डिग्री की गिरावट के साथ 15.4 डिग्री, सुंदरनगर में 8.2 डिग्री की गिरावट के बाद 18.4 डिग्री और मंडी में 9.7 डिग्री की गिरावट के बाद 18.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोलन में भी तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री नीचे गिरकर 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Continue reading on the app

रेगिस्तान से हॉलीवुड तक का सफर! ‘सोला’ फिल्म के एक्शन सीन ने मेहरानगढ़ किले को बना दिया इंटरनेशनल सेंटर

Jodhpur International Shooting Hub: जोधपुर का ऐतिहासिक मेहरानगढ़ किला एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया है, जहां हॉलीवुड फिल्म ‘सोला’ की शूटिंग ने नई पहचान दिलाई है. भव्य एक्शन सीन के लिए मशहूर यह फिल्म यहां के शानदार लोकेशन और भव्य किले की पृष्ठभूमि में फिल्माई जा रही है. शूटिंग के दौरान हाई-टेक उपकरण और विदेशी फिल्म क्रू की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में खासा उत्साह पैदा किया है. इस फिल्म की शूटिंग से जोधपुर एक इंटरनेशनल शूटिंग हब के रूप में उभर रहा है, जिससे पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है. मेहरानगढ़ किले की ऐतिहासिक भव्यता और प्राकृतिक सुंदरता फिल्म निर्माताओं को लगातार आकर्षित कर रही है. इस तरह के प्रोजेक्ट्स से राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर पहचान मिल रही है और आने वाले समय में यहां और भी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग होने की संभावना बढ़ गई है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: ईशान किशन क्यों हैं इतने खास? गौतम गंभीर ने बताई दिल की बात

आईपीएल 2026 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने बताया है कि क्यों ये खिलाड़ी इतना खास है? Fri, 20 Mar 2026 13:27:44 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma | हिमंत बिस्वा सरमा से मिलते ही टूट गई महिला | #viralnews | #viral | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:06:45+00:00

"हमने रूस से तेल खरीद कर 26 Billions Dollars बचाए" | #aarpaar #crudeoil #iranisraelwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:07:59+00:00

Big Breaking on US-Israel Iran War LIVE: ईरान पर हमला करेंगे 12 मुस्लिम देश? | Trump Vs Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:09:07+00:00

Japan का नागासाकी 10 सेकेंड में खत्म | Sanae Takaichi | Ali Khamenei | Benjamin Netanyahu | Donald #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T08:05:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers