Responsive Scrollable Menu

कौन दाऊद? दानिश इकबाल ने बड़े साहब का रोल होने पर पूछा था सवाल, बोले- बहुत साइकोलॉजिकल तैयारी की

धुरंधर 2 में बड़े साहब का रोल करने वाले दानिश इकबाल का कहना है कि जब मुकेश छाबड़ा ने उन्हें दाऊद का रोल ऑफर किया तो उन्हें यकीन नहीं हुआ था कि कर पाएंगे। हालांकि आदित्य धर ने उन पर भरोसा जताया।

Continue reading on the app

धुरंधर 2 ने तोड़ा शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड:पहले दिन ₹97 करोड़ कमाए, पेड प्रीव्यू सहित कुल कलेक्शन ₹144 करोड़ पहुंचा

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ यानी ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ का रिकॉर्ड तोड़ते हुए पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस किया। इससे पहले 2023 में आई ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए कमाए थे। ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रीव्यू में 47 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। पेड प्रीव्यू और ओपनिंग डे को मिलाकर फिल्म की कुल कमाई 144 करोड़ रुपए पहुंच गई। ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार, पहले वीकेंड के लिए 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग दर्ज की गई है। आम तौर पर 40-50% सीटें एडवांस बुक होती हैं। ऐसे में अनुमान है कि गुरुवार से रविवार तक फिल्म का बिजनेस 500 करोड़ रुपए के पार जा सकता है। फिल्म 3 घंटे 49 मिनट लंबी है ‘धुरंधरः द रिवेंज’ की अवधि 3 घंटे 49 मिनट है, जो इसे 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म बनाती है। इससे पहले 2003 में आई जेपी दत्ता की ‘एलओसी कारगिल’ 4 घंटे 15 मिनट के साथ सबसे लंबी फिल्म है। फिल्म का इंटरनेशनल वर्जन 3 घंटे 55 मिनट का है। बता दें कि धुरंधर 2 में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन हैं। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को जियो स्टूडियोज ने प्रेजेंट किया है और यह बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनिया भर में करीब ₹1,303 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹836.95 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि यह बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई। ……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल में अंपायरों पर होती है पैसों की बारिश...एक मैच की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान, इंटरनेशनल मैचों से भी ज्यादा कमाई

IPL Umpire Salary: आईपीएल केवल खिलाड़ियों के लिए ही नहीं, बल्कि अंपायरों के लिए भी 'कुबेर का खजाना' है. यहां एक ऑन-फील्ड अंपायर को प्रति मैच लगभग 3 लाख रुपये मिलते हैं, जो अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की फीस से दोगुने से भी अधिक है. महज दो महीनों के सीजन में एक अनुभवी अंपायर 50 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेता है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग बनाता है. Fri, 20 Mar 2026 18:11:30 +0530

  Videos
See all

Bandra Railway Station: अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बांद्रा रेलवे स्टेशन पर BMC का एक्शन ! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:40:46+00:00

NKP | Sushant Sinha: अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को क्यों धमकाया ? #israeliranwar #straitofhormuz #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:45:05+00:00

Assam Election News | Himanta Biswa के Nomination में उमड़ा जनसैलाब, तस्वीरें देख हर कोई हैरान ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:41:30+00:00

NKP | Sushant Sinha: कतर की रास लाफान गैस फैसलिटी पर ऐसा हमला #israeliranwar #straitofhormuz #qatar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T12:45:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers