Xiaomi Book Pro 14 लॉन्च: सुपर फास्ट 100W चार्जिंग, Dolby साउंड के साथ मिलेगी 32GB रैम
शाओमी ने अपने मार्च 2026 लॉन्च इवेंट में Xiaomi Book Pro 14 लैपटॉप को पेश किया है। यह नया लैपटॉप दमदार प्रोसेसर और तेज तर्रार बैटरी के साथ आता है। इसमें 14.6-इंच 3.1K OLED टचस्क्रीन मिलती है। साथ ही ऑडियो के लिए ड्यूल 2W स्पीकर्स (Dolby Atmos) मिलते है। जानिए इसकी कीमत औऱ फीचर्स के बारें में विस्तार से।
Xiaomi Book Pro 14 की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Book Pro 14 की शुरुआती कीमत CNY 8,499 (लगभग ₹1,15,000) रखी गई है, जिसमें Intel Core Ultra 5 325 प्रोसेसर और 24GB RAM मिलती है। इसका दूसरा वेरिएंट CNY 9,699 (करीब ₹1,31,000) में आता है, जिसमें Intel Core Ultra 5 338H प्रोसेसर के साथ 32GB RAM दी गई है। वहीं, टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 10,499 (लगभग ₹1,42,000) है, जिसमें पावरफुल Intel Core Ultra X7 358H प्रोसेसर और 32GB RAM मिलती है।
यह लैपटॉप 21 मार्च 2026 को सुबह 7:30 बजे (IST) से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी इसे Elegant Gray, Soft Focus Power, Soft Mist Blue और White जैसे आकर्षक रंग विकल्पों में पेश कर रही है।
Xiaomi Book Pro 14 स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स
Xiaomi Book Pro 14, Windows 11 Home के साथ आता है। लैपटॉप में 14.6-इंच 3.1K (3,120x2,080 पिक्सल) OLED टचस्क्रीन है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 500 nits तक की पीक ब्राइटनेस, 258 ppi पिक्सल डेंसिटी, 100 परसेंट DCI-P3 कलर गैमट, 2,160Hz PWM डिमिंग, डॉल्बी विजन, और फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट के लिए TUV राइनलैंड सर्टिफिकेशन देता है।
शाओमी का नया लैपटॉप थर्ड-जेनरेशन इंटेल कोर अल्ट्रा X7 358H प्रोसेसर से चलता है, जिसे इंटेल आर्क B390 GPU के साथ जोड़ा गया है। प्रोसेसर में 16-कोर CPU है, जो 4.8GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। इसके अलावा, शाओमी बुक प्रो 14 में 32GB तक LPDDR5x रैम और इंटरनल स्टोरेज के लिए 1TB SSD है।
Xiaomi Book Pro 14 में 72Wh की बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें Dolby Atmos के साथ 2W का डुअल स्पीकर सेटअप और एक डुअल माइक्रोफोन यूनिट है। इसके अलावा, इसमें 1080p वेबकैम है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.3 को भी सपोर्ट करता है।
I/O पोर्ट की लिस्ट में एक Thunderbolt 4, एक USB Type-A 3.2 Gen 1 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक USB Type-C 3.2 Gen 2 पोर्ट शामिल हैं। Xiaomi Book Pro 14 का साइज़ 316.77x225x14.95mm है और इसका वज़न लगभग 2kg है।
Dhurandhar Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘धुरंधर 2’, पहले दिन 100 करोड़ पार; ‘जवान’ को पछाड़ कर बनी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म!
Dhurandhar Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है।
पहले दिन की कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर करीब 102 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही यह हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के नाम था।
पेड प्रीव्यू से मिली बढ़त
फिल्म ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए भी लगभग 40 से 50 करोड़ रुपये कमा लिए थे। हालांकि कुछ जगहों पर शो रद्द हुए, फिर भी कमाई पर खास असर नहीं पड़ा।
कुल कलेक्शन
अगर पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई को जोड़ें, तो फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 145 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुका है। माना जा रहा है कि फिल्म बहुत जल्दी 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
यह भी पढ़े - Danish Iqbal: ‘धुरंधर 2’ का सरप्राइज! ना सलमान-शाहरूख, इस एक्टर ने ‘बड़े साहब’ बनकर लूटी मेहफिल
कई फिल्मों के रिकॉर्ड टूटे
‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘पुष्पा 2’ जैसी बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। साथ ही इसने अपने पहले पार्ट ‘धुरंधर’ की कमाई को भी पछाड़ दिया है।
‘उस्ताद भगत सिंह’ पर पड़ा असर
इसी दिन रिलीज हुई पवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। फिल्म ने पहले दिन करीब 31.5 करोड़ रुपये की कमाई की, जो ‘धुरंधर 2’ से काफी कम है।
फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी एक मिशन पर आधारित है, जिसमें इंडियन एजेंट पाकिस्तान में घुस कर पूरे टेररिज्म सिंडिकेट का खात्मा करता है। फिल्म में एक्शन और ड्रामा भरपूर है। इसमें रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन नजर आए हैं।
शानदार ओपनिंग के साथ ‘धुरंधर 2’ ने साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने वाली है।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Preview BO: शो कैंसिल, फिर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई! 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन मचा दी सनसनी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















