पक्षियों ने झुंड में दिखाया गजब का करतब, हवा में बनाए ऐसे-ऐसे डिजाइन, देखने वाले रह गए दंग!
आपने अक्सर पक्षियों के झुंड को साथ में उड़ते देखा होगा. वे ऐसे-ऐसे हवा में उड़ते-उड़ते ऐसे आकार बनाने लगते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. ऐसे ही नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @nimansh_meena पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें रेलवे स्टेशन के ऊपर पक्षी उड़ते दिखाई दे रहे हैं. वे हवा में ऐसे-ऐसे डिजाइन बना रहे हैं, कि लग रहा है जैसे आप किसी जादुई दुनिया में मौजूद हों. इन पक्षियों का नाम पैराकीट है. इस वीडियो को 39 लाख व्यूज मिल चुके हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
बच्चे ने चलाया अपने साइज से कई गुना बड़ा ट्रैक्टर, देखकर चौंके लोग, बोले- 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका!'
आपने बड़े-बड़े लोगों को ट्रैक्टर चलाते तो देखा होगा, पर क्या आपने कभी किसी बच्चे को ट्रैक्टर जैसा बड़ा वाहन चलाते देखा है? इंस्टाग्राम अकाउंट @umar_chouhan_08 पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक बच्चा ट्रैक्टर चला रहा है, वो भी एक पतली रोड पर. वो बड़े ही आराम से उसे चला रहा है, उसके चेहरे पर डर बिल्कुल भी नहीं नजर आ रहा है. इस वीडियो को 68 लाख व्यूज मिल चुके हैं. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट कर कहा- 'छोटा पैकेट, बड़ा धमाका!'(नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













.jpg)






