Responsive Scrollable Menu

Sainik School: सेना में भर्ती की फैक्ट्री हैं सैनिक स्कूल और मिलिट्री स्कूल, एडमिशन के लिए कौन सा बेस्ट?

Sainik School vs Military School: क्या आप अपने बच्चे को सेना में अधिकारी बनाना चाहते हैं? इसके लिए उसका एडमिशन सैनिक स्कूल या राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में करवा सकते हैं. ये दोनों स्कूल अलग हैं और एडमिशन से पहले इनके बीच का अंतर समझना जरूरी है.

Continue reading on the app

क्या डोनाल्ड ट्रंप को कोई समझा सकता है? बेंजामिन नेतन्याहू ने बता दिया सच, ईरान जंग पर क्या-क्या कहा?

ईरान युद्ध में अमेर‍िका को घसीटने के आरोपों का इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजाम‍िन नेतन्याहू ने खंडन क‍िया है. उन्‍होंने इन खबरों को फर्जी बताया है और बताया क‍ि इजरायल-अमेरिका के बीच करीबी तालमेल है. इसके साथ ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में नेतन्‍याहू ने म‍िड‍िल ईस्‍ट संघर्ष और ईरान को हुए नुकसान को लेकर कई दावे क‍िए.

Continue reading on the app

  Sports

Shaheen Afridi: 'शाहीन अफरीदी को तो प्लेइंग-11 में होना ही नहीं चाहिए...' पाकिस्तानी दिग्गज ने कप्तान पर बोली बड़ी बात

Shaheen Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों उथल-पुथल मची है और अब इस बहस में एक और बड़ा नाम जुड़ गया। पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने वनडे टीम के कप्तान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को लेकर बड़ा बयान दिया। लतीफ ने साफ कहा कि मौजूदा फॉर्म को देखते हुए शाहीन टी20 टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह के भी हकदार नहीं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद से शाहीन अफरीदी का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सका, जिसके बाद टीम की जमकर आलोचना हुई। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भी हालात नहीं बदले और टीम को 2-1 से हार झेलनी पड़ी।

इसी बीच लतीफ ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा, 'अब लोग कह रहे हैं कि शाहीन को वनडे कप्तान नहीं होना चाहिए। लेकिन मेरी नजर में तो वह टी20 टीम में भी जगह के हकदार नहीं। पहले उन्हें टी20 कप्तान बनाया जा सकता था, लेकिन अब वक्त निकल चुका है।'  उन्होंने यह भी दावा किया कि शाहीन को टी20 कप्तान बनाने के लिए एक तरह का कैंपेन चलाया जा रहा है, जिससे वह पूरी तरह असहमत हैं।

लतीफ के इस बयान ने पाकिस्तान क्रिकेट में नई बहस छेड़ दी है। खासकर तब, जब शाहीन टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज माने जाते हैं और लंबे समय से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन खराब फॉर्म ने उनकी जगह पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस विवाद के बीच पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी टीम मैनेजमेंट और चयन समिति पर निशाना साधा है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ हार के लिए सीधे चयनकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया।

अफरीदी ने कहा, 'आपने टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन देखा और फिर बांग्लादेश से भी सीरीज हार गए। मेरी नजर में इसके लिए चयन समिति जिम्मेदार है। इतने अनुभवी लोग होने के बावजूद आपको यह समझ नहीं आ रहा कि किस फॉर्मेट में किसे कप्तान बनाना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि टीम में लगातार सर्जरी के नाम पर बदलाव किए जा रहे हैं, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल रहा। आप ऐसे खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं जिन्होंने मुश्किल से कुछ फर्स्ट क्लास मैच खेले। घरेलू क्रिकेट का स्तर भी इतना मजबूत नहीं है कि लगातार इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी तैयार कर सके।

लगातार खराब प्रदर्शन और अंदरूनी फैसलों को लेकर उठते सवालों ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट इन आलोचनाओं का जवाब कैसे देता है और आने वाले समय में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

Fri, 20 Mar 2026 11:48:00 +0530

  Videos
See all

Breaking: Saudi Arabia warns Iran | Middle East Tension | #SaudiArabia #Iran #MiddleEast #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:40:01+00:00

Dhami Cabinet में 5 नए मंत्री शामिल, राज्यपाल ने दिलाई शपथ | #oathtakingceremony #dhamicabinet #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:44:33+00:00

Jammu & Kashmir के Nathatop में हुई ताजा बर्फबारी, पर्यटकों पर्यटकों ने लिया जमकर लुत्फ | Snowfall #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:40:27+00:00

अमेरिका के रक्षा मंत्री के घर के ऊपर मंडराया ईरान का ड्रोन! America Iran News | Iran Israel War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T05:43:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers