Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' बनी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म, पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1: डायरेक्टर अदित्य धर (Aditya Dhar) के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2 द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है.फिल्म में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धाक जमा दी है और पहले ही दिन 200 करोड़ के पार कमाई कर डाली है. इतना ही नहीं धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. चलिए जानते हैं.

धुरंधर 2 ने पहले दिन छापे करोड़ों

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ के करीब कमाई कर लिया था. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से 43 करोड़ कमाए थे. वहीं, अब टोटल पहले दिन की कमाई सामने आ गई है.  सैकनिल्क के आंकडों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद  पेड प्रीव्यू और पहले दिन की कमाई मिलाकर कुल कलेक्शन ओपनिंग डे कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1)  हो गया है. जिसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से फिल्म ने 99.10 करोड़ कमाए. वहीं,  तमिल से 1.16 करोड़, कन्नड़ से 0.08 करोड़ और मलयालम से 0.09 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- अंडरवर्ल्ड डॉन निकला 'Dhurandhar 2' का बड़े साहब, इमरान हाशमी नहीं, इस एक्टर ने निभाया रोल

200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

वहीं अगर 'धुरंधर 2' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ((Dhurandhar 2 Box Office Wordlwide Collection) की बात करें तो, इसने विदेशों में करीब 64 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने दुनिया भर में 236 करोड़ रुपये के करीब कमाई कर डाली है. इसी के साथ धुरंधर 2 भारत की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है. इसमें सबसे पहले पुष्पा: द रूल-पार्ट 2 है, जिसमें दुनियाभर में 271 करोड़ रुपये कमाए थे. फिर RRR है, जिसने 257 करोड़ कमाए. तीसरे नंबर पर अब धुरंधर 2 है, जिसमें 236 करोड़ कमाए हैं. वहीं, इसने केजीएफ चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने दुनियाभर में पहले दिन 164 करोड़ रुपये कमाए थे.

सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी धुरंधर 2

धुरंधर 2 भारत में तो तीसरे नंबर पर है. लेकिन ये हिंदी की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है. इसने कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है. इनमें शाहरुख खान की 'जवान' भी शामिल है, जिसने 75.40 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी और 'पठान' ने भारत में 55-57 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, इस लिस्ट में धुरंधर 2 ने रणबीर कपूर की  एनिमल और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 को भी पीछे छोड़ दिया है. जिसने 64 करोड़ और 54 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी. धुरंधर 2 भारत में कुल 145.55 करोड़ रुपये कमाए.

ये भी पढ़ें- 'पाकिस्तान को एक्सोपज कर दिया', 'Dhurandhar 2' ने आते ही मचाई खलबली, सोशल मीडिया पर क्रेजी हुए लोग

वीकेंड में गदर मचा डालेगी धुरंधर

जिस तरह से धुरंधर 2 ने ओपनिंग की है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि लंबे वीकेंड में इसका कलेक्शन कितना होता है .फिल्म की धमाकेदार शुरुआत को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये ओपनिंग वीकेंड में भारत में 400 करोड़ रुपये के बीच कमाई कर सकती है. बता दें, 'धुरंधर: द रिवेंज'  5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलूग, कन्‍नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज हुई है.  फिल्म में रणवीर स‍िंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम रोल में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed कौन था? जिसका ISI से था कनेक्शन, 'Dhurandhar 2' में हुआ नकली नोटों का भंडाफोड़

Continue reading on the app

छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान कार्यक्रम का हिस्सा बनेगा भारत, वायु सेना तलाश रही सहयोग की संभावना

भारत सैन्य क्षेत्र में अपनी स्थिति लगातार मजबूत बनाने में जुटा हुआ है। अब ये खबर सामने आ रही है कि औपचारिक रूप से यूरोप के छठी पीढ़ी के लड़ाकू जेट कार्यक्रम में शामिल होने पर विचार किया जा रहा है। अगर भारत इस कार्यक्रम में शामिल होता है। इसका मतलब यह है कि भारतीय …

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: तो क्या ऋषभ पंत छोड़ रहे हैं लखनऊ की टीम? मालिक संजीव गोयनका ने बता दिया सच, जानिए खुद को क्यों कहा 'पंचिंग बैग'

आईपीएल 2026 की धमाकेदार शुरुआत से ठीक पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने कप्तान ऋषभ पंत को लेकर सोशल मीडिया पर मचे हंगामे को सिरे से खारिज कर दिया। Sun, 22 Mar 2026 20:06:23 +0530

  Videos
See all

Kanpur Viral Video | सांड के हमले में शख्स उछला, हालत गंभीर #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:43:57+00:00

US-Iran War : Trump की 48 घंटे की धमकी! Hormuz खोलो वरना… Iran का Nuclear जवाब! #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:46:00+00:00

Viral Video | टेक्नोलॉजी के दौर में Ajit Doval नहीं यूज करते फोन? | #ajitdoval #dhurandhar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:45:55+00:00

Bilaspur Viral Video | बदतमीजी पड़ी भारी, कानून ने लिया एक्शन #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-22T14:43:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers