Responsive Scrollable Menu

नेतन्याहू बोले- ईरानी गैस फील्ड पर हमला हमने अकेले किया:अमेरिका शामिल नहीं था, ट्रम्प ने आगे ऐसे हमले रोकने को कहा

मिडिल-ईस्ट में जारी जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड से जुड़े प्रोसेसिंग प्लांट पर हमला इजराइल ने अकेले किया था और इसमें अमेरिका शामिल नहीं था। नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल से ऐसे हमलों को फिलहाल रोकने के लिए कहा है और इजराइल इस पर अमल कर रहा है। नेतन्याहू ने कहा, “ट्रम्प ने हमसे भविष्य में ऐसे हमले रोकने को कहा और हम फिलहाल रुके हुए हैं।” यह हमला जंग में बड़ा एस्केलेशन माना जा रहा है, क्योंकि इससे पहले इजराइल ईरान के तेल और गैस उत्पादन ठिकानों को सीधे निशाना बनाने से बच रहा था। इस हमले के बाद ईरान ने खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की, जिससे कतर के रास लफ्फान गैस प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा। इसके चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार में गैस-तेल की कीमतों में तेजी आई है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ऊर्जा ठिकानों पर हमले जारी रहे, तो इसका असर पूरी दुनिया की सप्लाई चेन और अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है। ईरान बोला- अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाया जंग के बीच ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट पर हमला कर उसे नुकसान पहुंचाया। IRGC ने इस हमले का वीडियो भी जारी किया है, जिसमें जेट को निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने स्वीकार किया कि एक F-35 जेट को ईरान के ऊपर मिशन के दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान को मिडिल-ईस्ट के किसी देश में उतारा गया है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक कमांड के प्रवक्ता कैप्टन टिम हॉकिन्स के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है और पायलट सुरक्षित है। घटना की जांच जारी है। हालांकि अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरानी हमले की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार हो सकता है जब इस जंग के दौरान ईरान ने किसी अमेरिकी सैन्य विमान को निशाना बनाया हो। F-35 दुनिया के सबसे एडवांस लड़ाकू विमानों में गिना जाता है और इसकी कीमत 100 मिलियन डॉलर से अधिक होती है। अमेरिकी F-35 फाइटर जेट को जानिए… इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Continue reading on the app

  Sports

वो जादुई स्पेल... जिसने भारत को पहली बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, कप्तान से गेंद छीनकर गेंदबाज ने पलट दी हारी हुई बाजी

Madan Lal birthday Special: भारतीय क्रिकेट के 'संकटमोचक' और 1983 विश्व कप जीत के असली नायक मदन लाल 74 साल के हो गए. लॉर्ड्स के ऐतिहासिक फाइनल में विव रिचर्ड्स का वो कीमती विकेट लेकर मैच का पासा पलटने वाले मदन लाल ने अपनी मध्यम गति की गेंदबाजी और जुझारू बल्लेबाजी से टीम इंडिया को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. घरेलू क्रिकेट में 10,000 रन और 625 विकेट लेने वाले इस दिग्गज ऑलराउंडर की कहानी आज भी हर युवा क्रिकेटर के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है. Fri, 20 Mar 2026 07:01:02 +0530

  Videos
See all

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि का दूसरा दिन...मां ब्रह्मचारिणी बरसाएंगी कृपा | Maa Brahmacharini #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:40:02+00:00

Shorts : JDU विधायक Anant Singh को Patna High Court से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:41:30+00:00

Breaking News | Delhi News | Delhi Police | राजधानी में बदमाशों का आतंक..बहुत घातक! | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:41:16+00:00

भारत पहुंच रहा Russian Oil Tanker ‘Aqua Titan’ | #shorts #shortvideo #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T02:38:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers