US Israel Iran War LIVE Updates: तेहरान ने ऊर्जा स्थलों को निशाना बनाए जाने पर हमले तेज करने की चेतावनी दी
US Israel Iran War LIVE Updates: इस्राइल-अमेरिका और ईरान युद्ध का आज 21वां दिन है.युद्ध की लपटें पूरे मिडिल ईस्ट में फैल गई हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि तेहरान ने क्षेत्रीय ऊर्जा ढांचे पर हमलों में अपनी सैन्य क्षमता का केवल एक छोटा हिस्सा इस्तेमाल किया है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ईरान की ऊर्जा सुविधाओं को फिर निशाना बनाया गया, तो देश बिना किसी संयम के जवाब देगा. यह बयान उस हमले के बाद आया है जब इजराइल ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया.
ईरान द्वारा कतर के रास लाफान गैस सुविधा पर किए गए हमले से कतर की एलएनजी निर्यात क्षमता में लगभग 17% की कमी आने का अनुमान है, जिससे यूरोप और एशिया सहित कई देशों में गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है. वहीं अमेरिकी रक्षा विभाग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर की मांग की है. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि इस युद्ध की कोई तय समयसीमा नहीं है.
ईरानी रेड क्रेसेंट के अनुसार, अब तक 204 बच्चों सहित 1,444 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं लेबनान में इजराइली हमलों में 1,000 से अधिक लोगों की जान गई है, जिनमें 118 बच्चे शामिल हैं.
2300 से अधिक लोगों की मौत
युद्ध पिछले 20 दिनों से जारी है. आज युद्ध का 21वां दिन है. युद्ध में अब तक 2,600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 20 हजार से अधिक लोग घायल भी हो गए हैं.
हार मान चुका था एक्टर, 1 फिल्म ने बदल दी किस्मत, बन गया रोमांटिक स्टार मगर अपनाई 'नो-किसिंग पॉलिसी'
साउथ इंडियन सिनेमा के दिग्गज एक्टर 'नटभूषण' सोभन बाबू ने चार दशकों तक तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया. 200 से अधिक फिल्मों में काम करने वाले सोभन बाबू अपनी रोमांटिक इमेज के बावजूद असल जिंदगी में बेहद अनुशासित और रिजर्व थे. उन्होंने अपने करियर में हमेशा 'नो-किसिंग पॉलिसी' का पालन किया और अपने परिवार को चकाचौंध से दूर रखा. वे शुरुआती असफलता की वजह से सिनेमा छोड़ने वाले थे, लेकिन 1965 की सुपरहिट फिल्म 'वीरभिमन्यु' ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18



















