दायरा से पहले पृथ्वीराज सुकुमारन निभा चुके हैं कई फिल्मों में दमदार किरदार, आइए डालते हैं उन पर एक नजर
Prithviraj Sukumaran Played Powerful Roles: पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपने करियर को ऐसे किरदार निभाकर बनाया है जो पूरी तरह ब्लैक या व्हाइट नहीं, बल्कि ग्रे ज़ोन में जीते हैं. मलयालम और हिंदी सिनेमा में उन्होंने हमेशा ऐसे रोल चुने हैं जो जस्टिस, पावर, आइडेंटिटी और मॉरैलिटी जैसे गहरे विषयों को एक्सप्लोर करते हैं. उनकी लंबी फिल्मोग्राफी में ये बस कुछ उदाहरण हैं, लेकिन ये साफ दिखाते हैं कि लेयर्ड और मॉरली कॉम्प्लेक्स किरदारों को ज़िंदा करने में उनकी पकड़ कितनी मजबूत है.
जन गण मन में एक मॉरली लेयर्ड निभाया किरदार
चर्चित मलयालम थ्रिलर मुंबई पुलिस में उन्होंने एक ऐसे पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया, जिसे अपने भूले हुए अतीत और अपनी पहचान से सामना करना पड़ता है—ये उनके करियर की सबसे डिफाइनिंग परफॉर्मेंसेस में से एक मानी जाती है.इसके बाद मलयालम पॉलिटिकल कोर्टरूम ड्रामा जन गण मन में भी उन्होंने एक मॉरली लेयर्ड किरदार निभाया, जहां उनका कैरेक्टर जस्टिस, पॉलिटिक्स और पब्लिक परसेप्शन के पेचीदा खेल को संभालता नज़र आता है.
हवलदार कोशि कुरियन का किरदार लोगों ने किया पसंद
मलयालम एक्शन ड्रामा अय्यप्पनुम कोशीयुम में पृथ्वीराज ने हवलदार कोशि कुरियन का रोल निभाया—एक एक्स-आर्मी ऑफिसर, जिसका पुलिस ऑफिसर अय्यप्पन नायर के साथ बढ़ता टकराव प्राइड, पावर और मॉरैलिटी की दिलचस्प कहानी बन जाता है. उनका लेटेस्ट प्रोजेक्ट, हिंदी ग्रिपिंग क्राइम थ्रिलर दायरा, इसी सिलसिले को आगे बढ़ाता है. मेघना गुलज़ार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पृथ्वीराज एक बार फिर मेल डीसीपी के रोल में दिखेंगे, जहां वो करीना कपूर खान के साथ एक और मॉरली कॉम्प्लेक्स टकराव में उतरते हैं. जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज़ द्वारा निर्मित और पेन मरुधर द्वारा वितरित दायरा, 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
दायरा में भी देखने को मिलेगा दमदार किरदार
कुल मिलाकर, ये सभी परफॉर्मेंसेस दिखाती हैं कि पृथ्वीराज कैसे ऐसे किरदार चुनते हैं जो परंपराओं को चुनौती देते हैं और सही-गलत की रेखाओं को धुंधला कर देते हैं—और यही खासियत डायरा में भी उनके काम को डिफाइन करती है.
ये भी पढ़ें:मैं चाहता हूं लोगों को मेरा लुक नहीं, काम भी आकर्षक लगे : पृथ्वीराज सुकुमारन
Syria की राजधानी Damascus के जरामना में मिनीवैन टैक्सी में विस्फोट से 2 की मौत, 13 घायल
जरामना (सीरिया), सात अगस्त (एपी) सीरिया की राजधानी दमिश्क के एक उपनगर में बृहस्पतिवार को हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। सीरिया के सरकारी टेलीविजन ने एक सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया कि जरामना में यह विस्फोट एक मिनीवैन टैक्सी में लगाए गए विस्फोटक उपकरण के कारण हुआ।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के एक पत्रकार ने मलबे से एक शव निकाले जाते देखा। इस हमले की फिलहाल किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
जरामना में ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक समुदाय की बड़ी आबादी रहती है। यहां ड्रूज समुदाय के कुछ सदस्यों और देश की इस्लामवादी नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार का समर्थन करने वाले सुन्नी मुसलमानों के बीच तनाव रहा है। ड्रूज बंदूकधारियों और सरकार समर्थक लड़ाकों के बीच अप्रैल 2025 में सांप्रदायिक झड़पों में कम से कम 10 लोग मारे गए थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
prabhasakshi












