Responsive Scrollable Menu

UK sanctions: ब्रिटेन ने Russia पर लागू किए नए प्रतिबंध, 6 बैंक निशाने पर

अदिति खन्ना लंदन, छह अगस्त ब्रिटेन ने यूक्रेन के समर्थन में बृहस्पतिवार को रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की, जिनमें बैंक और ‘छद्म बेड़े’ के जहाजों को निशाना बनाया गया है। यह प्रतिबंध पैकेज एड मिलिबैंड के ब्रिटेन का विदेश मंत्री का पद संभालने के बाद पहला है। उन्होंने पिछले महीने यह जिम्मेदारी संभाली थी।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने बताया कि प्रतिबंधों के दायरे में 19 लक्ष्य शामिल हैं। इनमें छह रूसी बैंक हैं, जिन पर रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को समर्थन देने का आरोप है। इसके अलावा छह नए अधिग्रहीत ‘छद्म बेड़े’ (शैडो फ्लीट) टैंकर को भी प्रतिबंधित किया गया है, जिन पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने में मदद करने का आरोप है।

साथ ही प्रतिबंधों में चार रूसी कंपनियां भी शामिल हैं, जो टैंटलम और नियोबियम जैसी दुर्लभ धातुओं का आयात करती हैं। इन धातुओं का इस्तेमाल यूक्रेन के युद्ध में इस्तेमाल होने वाले सैन्य उपकरणों के निर्माण में किया जाता है। मिलिबैंड ने कहा, ‘‘आज के नए प्रतिबंध यूक्रेन के समर्थन और क्रेमलिन की आक्रामकता को बढ़ावा देने वालों पर दबाव बनाने की ब्रिटेन की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन की लड़ाई हमारी लड़ाई है।

जो लोग यूक्रेन की स्वतंत्रता और लोकतंत्र को खतरा पहुंचाते हैं, वे ब्रिटेन की घरेलू सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं। इसलिए हम रूस पर तब तक दबाव बढ़ाते रहेंगे, जब तक न्यायपूर्ण और स्थायी शांति स्थापित नहीं हो जाती।

Continue reading on the app

हेट स्पीच केस में महुआ मोइत्रा को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका सुनने से किया इनकार

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने महुआ की उस याच‍िका को खार‍िज कर द‍िया है जिसमें उन्‍होंने फेसबुक पोस्‍ट एफआईआर मामले में वर्चुअली पेश होने की अनुमत‍ि मांगी थी.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka XI Warm-up Match: एक गेंद पर पंत-सुथार ने की बच्चों जैसी गलती, केएल राहुल ने किसी तरह बचाया

श्रीलंका इलेवन के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में ऋषभ पंत और मानव सुछार ने फील्डिंग के दौरान गजब गलती की. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Fri, 07 Aug 2026 13:25:40 +0530

  Videos
See all

Abhijeet Dipke Exposed News LIVE: हटा दिपके का 'मुखौटा'! खुल गई सारी पोल | CJP Controversy | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T08:16:18+00:00

चावल क्षेत्र को भी नहीं छोड़ा पुणे के लैंड जिहादियों ने तो उबल पड़ा बजरंग दल | Maharashtra | Pune #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-07T08:15:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers