Responsive Scrollable Menu

मिसाइल इक्वेशन तय करेगा ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध का भविष्य: जीडी बख्शी

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। महंगाई, ऊर्जा संकट और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की दिशा अब मिसाइल इक्वेशन पर टिकी है।

मिडिल ईस्ट में तनाव के जटिल हालातों पर मेजर जनरल जीडी बख्शी (सेवानिवृत्त) ने ईरान, इजरायल और अमेरिका की रणनीतियों पर चर्चा की। उन्‍होंने कहा क‍ि मिसाइल इक्वेशन पर न‍िर्भर है क‍ि लड़ाई क‍ब तक चलेगी और क‍िस ओर चलेगी।

जीडी बख्शी ने बताया कि मिसाइल इक्वेशन का मतलब है कि क‍िस‍के पास क‍ितने म‍िसाइल और इंटरसेप्‍टर हैं, किसके पास कितनी मारक क्षमता बची है, और कौन पहले थकेगा। इसी पर तय होगा कि यह टकराव कितना लंबा चलेगा।

इजरायल या अमेर‍िका के पास क‍ितने म‍िसाइल और इंटरसेप्टर हैं, और ईरान के पास इस तरह का क‍ितना जखीरा है? क‍िसका जखीरा पहले खत्‍म होगा?

जीडी बख्शी ने कहा कि जब जखीर खत्‍म होने की कगार पर होगा तब यह तो बातचीत होगी या सीजफायर होगा। इसके अलावा, आप अपनी ऊंची क्षमता का उपयोग बंद करके न‍िचली क्षमता से युद्ध करने लगेंगे। फ‍िर महीनों तक एक-दो म‍िसाइल चलते रहेंगे। 10-15 ड्रोन कई महीनों तक चलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अमेर‍िका जो ख्‍वाब लेकर बैठा है क‍ि ईरान आत्मसमर्पण करेगा और सत्ता पर‍िवर्तन होगा, वो कभी नहीं होने वाला है।

उन्‍होंने आगे कहा क‍ि अमेरिका का कहना था क‍ि दो द‍िन में सब खत्‍म हो जाएगा, लेक‍िन अब तक नहीं हुआ। पहले द‍िन अमेर‍िका ने ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्‍लाह खामनेई को मार द‍िया और उसके बाद 48 टॉप कमांडर को मार द‍िया। अमेर‍िका को उम्‍मीद थी क‍ि अब तो ईरान गया, लेक‍िन ईरान अभी भी लगातार हमलावर बना हुआ है।

अमेर‍िका के ल‍िए समस्‍या ये है क‍ि ईरान को समझ आ गया है। उसने तोड़ ढूंढ ल‍िया है। ईरान का तोड़ है मोजैक, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और डेल‍िगेशन। ईरान ने अपनी फोर्स को कह द‍िया, आदेश का इंतजार मत करो, जहां म‍िले हमला करो और मारो। हम सब मारे जाएं तो भी तुम मारते जाओ।

सुप्रीम लीडर की मौत के आधे घंटे बाद ही ईरान ने हमला कर दिया था, जो आज भी जारी है। होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर द‍िया। त्राह‍िमाम मचा हुआ है।

ईरान को तो पहले ही पता था कि हम युद्ध जीत नहीं सकते, लेक‍िन उसने लड़ाई लड़ने का फैसला ल‍िया, इसलिए कि सनम हम तो डूबेंगे, तुमको भी ले डूबेंगे।

--आईएएनएस

एवाई/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गौतम गंभीर को क्यों जाना पड़ा दिल्ली हाईकोर्ट? जानें क्या है पूरा मामला

Gautam Gambhir: भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बड़ा कदम उठाया है. टी20 इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर ने अब दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. बता दें कि गौतम गंभीर को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल और परेशान किया जा रहा है. उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ फर्जी वीडियो और गलत बयानबाजी फैलाई जा रही है. अब इन सभी बातों से परेशान होकर गंभीर ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: एक ही दिन में राजस्थान रॉयल्स समेत इन 3 टीमों को लगा तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुए बाहर

Continue reading on the app

  Sports

ईरान-इजराइल जंग के कारण क्रिकेट बॉल की हुई कमी, नए सीजन से पहले बढ़ी टेंशन

इंग्लैंड में 3 अप्रैल से काउंटी चैंपियनशिप सीजन की शुरुआत हो रही है, जिसमें 18 टीम हिस्सा लेंगी. मगर उससे पहले ही गेंदों की कमी ने खलबली मचा दी है. Fri, 20 Mar 2026 00:14:53 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala । Sushant Sinha: अफसरों के तबादले से बौखलाईं Mamta Banarjee? #bengalelections #tmc #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T19:45:00+00:00

News Ki Pathshala| Sushant Sinha: हिंदू नववर्ष पर 60 साल बाद ऐसा कौन सा संयोग आया?| Raudra Samvatsar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T19:42:58+00:00

Modi Vs INDI Alliance: मोदी पर कांग्रेस का 'मुस्लिम वाला अटैक', फैक्ट क्या ? | Election | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T19:41:15+00:00

Netanyahu PC: खुद को लेकर चल रही अटकलों पर नेतन्याहू ने कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं मैं जिंदा हूं #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T19:35:17+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers