IPL 2026: लखनऊ सुुपर जायंट्स की क्या है सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी, देखें सभी डिटेल्स
IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी. इस टूर्नामेंट के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है. इस बार सभी टीमों के स्क्वाड में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आएगा, तो चलिए आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले जानते हैं कि लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी ताकत और कमजोरी क्या है.
आईपीएल 2026 में क्या है लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी ताकत टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज और तेज गेंदबाडी डिपार्टमेंट हैं. मिचेल मार्श और एडम मार्कराम जैसे धुरंधर बल्लेबाजी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए ओपनिंग करते नजर आएंगे. वहीं मीडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन, जोश इंगलिस और कप्तान ऋषभ पंत जैसे विस्फोटक बल्लेबाज खेलते नजर आएं. इन सभी बल्लेबाजों के पास काफी अनुभव है, जो टीम के काम आएगा.
मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, मयंक यादव और आवेश खान जैसे स्टार तेज गेंदबाज लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी डिपार्टमेंट को संभालेंगे. ये गेंदबाज इस सीजन के सबसे खतरनाक बॉलिंग अटैक बन सकते हैं. इस सीजन लखनऊ की गेंदबाजी पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रही है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की क्या है कमजोरी
लखनऊ सुपर जायंट्स की सबसे बड़ी कमजोरी उसके नीचले क्रम की बल्लेबाजी है. नीचले क्रम में पावर हिटर की कमी है. यानी टीम के पास कोई मजबूत फिनिसर नहीं है. जोस इंगलिश अपनी शादी की वजह से अप्रैल में ज्यादातर मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में बड़ा स्कोर चेज करना मुश्किल हो सकता है. लखनऊ सुपर जायंट्स की स्पिन डिपार्टंमेंट भी कमजोर नजर आ रहा है. स्पिनर में कोई बड़ा नाम शामिल नहीं है.
खिलाड़ियों की चोट बढ़ सकती है लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन
इसके अलावा खिलाड़ियों का चोटिल होना भी टीम की मुश्किलें बढ़ा देते हैं. कई तेज गेंदबाजों का पूरे सीजन फिट रहना बड़ी चुनौती है. युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ज्यादार चोटिल ही रहते हैं. तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया का भी इंजरी से पुराना नाता रहता है. ऐसे में कोई खिलाड़ी चोटिल हुआ तो और बाहर हुआ तो लखनऊ सुपर जायंट्स की टेंशन बढ़ सकती है.
आईपीएल 2026 के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), एडन मार्करम, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, एम सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव और आकाश सिंह. एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, जोश इंगलिस और अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर.
1 अप्रैल को अपना पहला मैच खेली लखनऊ सुपर जायंट्स
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स अपना पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जबकि लखनऊ की टीम अपना दूसरा मैच 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले 2 सीजन से लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. अब लखनऊ की टीम इस सीजन से वापसी करना चाहेगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2026 शेड्यूल
1 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, इकाना क्रिकेट स्टेडियम
5 अप्रैल - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम
9 अप्रैल - कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, ईडन गार्डन्स
12 अप्रैल - लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, इकाना क्रिकेट स्टेडियम
More like ???????????????????? ???????????????????????? ???????????????? ???????????????????? ???? ????????????????????????????... ????☝️ pic.twitter.com/hPk6oU2vCC
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 19, 2026
Super Giants ???? @insolationenrgy
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) March 19, 2026
All ???????????????????????????? ???????? for the new season!!! ????⚡ pic.twitter.com/DYPM1QJ9t2
यह भी पढ़ें: "संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का चेहरा...", IPL 2026 से पहले फाफ डु प्लेसिस ने कह दी ये बड़ी बात
चार धाम यात्रा को लेकर जरूरी खबर, 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति ने साझा की पूरी जानकारी
देशभर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तारीख का ऐलान हो गया है। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर गंगोत्री मंदिर समिति ने घोषणा की है कि आगामी 19 अप्रैल, अक्षय तृतीया के दिन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर विधि-विधान के …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News






















