प्रदर्शनकारियों को एंटी नेशनल बताने वालों पर अभिजीत दिपके का निशाना, मोहन भागवत बोले जेन-Z राष्ट्रविरोधी नहीं
बीजेपी नेताओं द्वारा नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक के विरोध में उतरे प्रदर्शनकारियों को 'एंटी-नेशनल' और 'वायरस' कहने पर सीजेपी के संस्थापक अभिजित दिपके ने तीखा जवाब दिया है. उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के जेन-जेड के समर्थन वाले बयान का हवाला देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है.
The post प्रदर्शनकारियों को एंटी नेशनल बताने वालों पर अभिजीत दिपके का निशाना, मोहन भागवत बोले जेन-Z राष्ट्रविरोधी नहीं appeared first on Prabhat Khabar.
Cauvery issue: TN CM विजय बोले- तमिलनाडु के हित में कर्नाटक से बातचीत का रखा था प्रस्ताव
चेन्नई, सात अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को कहा कि कावेरी मुद्दे पर पड़ोसी राज्य कर्नाटक के साथ बातचीत का प्रस्ताव उन्होंने ही रखा था ताकि इस पर सकारात्मक परिणाम निकल सके। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि वह कावेरी मुद्दे पर ओछी राजनीति में नहीं पड़ना चाहते। कावेरी मुद्दा उठाने वाले विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को जवाब देते हुए विजय ने 1969 के बाद से तमिलनाडु द्वारा इस मुद्दे को निपटाने के तरीकों को रेखांकित किया जिसमें बातचीत पर विचार करने से लेकर कानूनी रास्ता अपनाने तक के कदम शामिल हैं।
इस पृष्ठभूमि पर उन्होंने कहा कि उनकी सरकार कावेरी मुद्दे पर कानूनी रूप से निपटने के लिए दृढ़ है। कांग्रेस के दिवंगत नेता एवं तमिलनाडु विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष पी. जी. करुथिरुमन को उद्धृत करते हुए विजय ने कहा, ‘‘कावेरी मुद्दे को बहुत सावधानी से संभालने की जरूरत है।’’ हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने सकारात्मक परिणाम की उम्मीद में बेंगलुरु जाकर बातचीत के जरिए इस मुद्दे का हल निकालने की कोशिश करने के बारे में विचार किया था। विजय ने यह भी कहा कि तमिलनाडु के लोगों की खातिर कावेरी मुद्दे पर बातचीत करने के प्रयास में वह ‘‘अपमान सहने के लिए भी तैयार’’ थे।
उन्होंने कहा कि वह सकारात्मक सोच के साथ कावेरी मुद्दे पर कर्नाटक जाने का प्रयास कर रहे थे। विजय ने कहा, ‘‘मैंने सोचा कि अगर पड़ोसी राज्य के साथ बातचीत की जाए तो क्या हर्ज है, क्योंकि कट्टर दुश्मन माने जाने वाले देश भी समस्याओं को सुलझाने के लिए आपस में संवाद करते हैं।’’ उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके इस विचार को लेकर उन्हें कई सुझाव मिले थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








