Responsive Scrollable Menu

नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर:CSK ने रिप्लेसमेंट जारी नहीं किया, फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था

5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने बताया कि 31 साल के एलिस IPL से बाहर हो चुके हैं, हालांकि उनके रिप्लेसमेंट को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। एलिस को चेन्नई ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा एलिस को CSK ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे चार सीजन तक पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में अब तक 17 मैचों में 19 विकेट लिए हैं। CSK के पेस अटैक पर असर होगा नाथन एलिस को टीम के पेस अटैक की अगुआई करनी थी। खासकर तब, जब श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना इस सीजन में टीम का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में एलिस का बाहर होना CSK के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। ---------------------------------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… आयरलैंड के जॉन मूनी DC के फील्डिंग कोच बने, 3 वनडे वर्ल्ड कप खेल चुके IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स ने आयरलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जॉन मूनी को टीम का नया फील्डिंग कोच बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मूनी जल्द ही भारत आकर टीम के साथ जुड़ेंगे और आगामी सीजन की तैयारियों में हिस्सा लेंगे। मूनी ने एंटोन रूक्स और ज्ञानेश्वर राव की जगह ली है। पढ़ें पूरी खबर

Continue reading on the app

RR के नए कप्तान बोले-संजू सैमसन का कोई रिप्लेसमेंट नहीं:IPL किसी एक खिलाड़ी के दम पर नहीं जीता जा सकता; वैभव करेंगे ओपनिंग

राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान रियान पराग ने कहा- इंडियन प्रीमियर लीग जैसा बड़ा टूर्नामेंट किसी एक या 2 खिलाड़ियों के दम पर नहीं जीता जा सकता। टीम को जीत दिलाने के लिए हर खिलाड़ी का योगदान जरूरी है। पराग ने कहा- टीम में कुछ खिलाड़ियों को 700 रन तक बनाने होंगे, जबकि कुछ को 400-400 रन का योगदान देना पड़ेगा। वहीं, निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी अच्छी औसत के साथ बल्लेबाजी करनी होगी और गेंदबाजों को विकेट लेने होंगे। टीम का एक गेंदबाज पर्पल कैप की रेस में बना रहे, तभी टीम बेहतर स्थिति में पहुंच सकती है। पराग ने कहा- जैसे रोहित शर्मा और विराट कोहली का रिप्लेसमेंट नहीं है, वैसे ही संजू सैमसन का भी कोई विकल्प नहीं हो सकता। सैमसन ने काफी मेहनत की है, उसी के दम पर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। जयपुर में मीडिया से बातचीत में क्रिकेटर रियान पराग ने ये बातें कहीं। पुराने खिलाड़ियों को करता हूं मिस पराग ने कहा- पिछले सीजन में टीम आखिरी ओवर में तीन से चार मैच हार गई थी। इस बार टीम बेहतर प्लानिंग के साथ मैदान में उतरेगी ताकि ऐसी स्थिति दोबारा न बने। पराग ने आगे कहा- वह राजस्थान रॉयल्स के कई पूर्व खिलाड़ियों को मिस करते हैं। उन्होंने स्टीव स्मिथ, बेन स्टॉक, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन और जॉस बटलर का जिक्र करते हुए कहा- इन सभी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखा है। जब उनका खराब दौर चल रहा था तब संजू सैमसन और जॉस बटलर ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था, जिसे वह कभी नहीं भूल सकते। जयपुर और गुवाहाटी दोनों खास पराग ने कहा- जयपुर और गुवाहाटी दोनों ही जगह राजस्थान रॉयल्स को अच्छा समर्थन मिलता है। हालांकि वह असम के रहने वाले हैं, इसलिए गुवाहाटी के लोग उन्हें ज्यादा जानते हैं और वहां उन्हें अधिक समर्थन मिलता है। दोनों मैदानों का माहौल अलग-अलग है, लेकिन बतौर खिलाड़ी उनके लिए दोनों ही मैदान बराबर हैं। जायसवाल के साथ वैभव करेंगे ओपनिंग पराग ने बताया- इस सीजन में यशस्वी जायसवाल के साथ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में वैभव ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है और उन्हें लगता है कि भारत को इतनी कम उम्र में एक बेहतरीन ओपनर मिलने जा रहा है। युवा खिलाड़ियों पर दबाव न डालें पराग ने कहा कि वह वैभव को यही सलाह देंगे कि मीडिया से दूरी बनाए रखें और सिर्फ क्रिकेट को एंजॉय करें। उन्होंने मीडिया से भी अपील की कि युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव न बनाया जाए। उन्होंने कहा कि वैभव अभी 15-16 साल के युवा खिलाड़ी हैं और उन्हें सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए। टीम मैनेजमेंट की उठापटक से खुद को रखा दूर टीम मैनेजमेंट और नीलामी को लेकर चल रही चर्चाओं पर पराग ने कहा- वह इन बातों से खुद को अलग रख चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी आलोचना और ताने सुने हैं, इसलिए अब वह इन चीजों पर ध्यान नहीं देते। जडेजा का अनुभव टीम के लिए अहम पराग ने टीम संयोजन को संतुलित बताते हुए कहा कि सीनियर खिलाड़ियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए कहा कि वह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और मुश्किल परिस्थितियों में उनका अनुभव टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा। कप्तानी के फैसले पर संगकारा का समर्थन इस दौरान टीम के कोच कुमार संगाकारा ने भी रियान पराग को कप्तान बनाए जाने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहले संजू सैमसन टीम के मजबूत स्तंभ रहे हैं, लेकिन अब वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। संगकारा ने बताया- कप्तान के चयन को लेकर फ्रेंचाइज़ी प्रबंधन के साथ लंबी चर्चा हुई और कई संभावित खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट तैयार की गई। इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद सर्वसम्मति से रियान पराग को कप्तान बनाने का फैसला किया गया। उन्होंने विश्वास जताया कि पराग में नेतृत्व की क्षमता है और वह दबाव में भी सही फैसले लेने में सक्षम हैं। --- राजस्थान रॉयल्स से जुड़ी ये 2 खबर भी पढ़िए… 1. राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की नीली जर्सी:मैदान में पिंक जर्सी में ही उतरेगी टीम; जडेजा बोले- मैं ’अल्ट्रा यंग' खिलाड़ियों के साथ खेल रहा राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को नीले रंग की जर्सी लॉन्च की। आईपीएल 28 मार्च से शुरू हो रहा है। जयपुर में सोमवार को टीम की नई जर्सी रविंद्र जडेजा, वैभव सूर्यवंशी और यशराज पूंजा ने लॉन्च की। हालांकि राजस्थान रॉयल्स मैदान पर पिंक जर्सी में ही खेलने उतरेगी। (पढ़ें पूरी खबर) 2. IPL के पहले फेज में जयपुर में कोई मैच नहीं:राजस्थान रॉयल्स 3 मुकाबले गुवाहाटी में खेलेगी; रोहित-धोनी और कोहली को नहीं देख पाएंगे फैंस भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल में 20 मुकाबलों की जानकारी साझा की गई है। पहले फेज में राजस्थान रॉयल्स की टीम के 3 मैच घोषित किए गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

CSK में एंट्री को खास बना सकते हैं संजू सैमसन, धोनी के स्पेशल क्लब में शामिल होने का मौका

Sanju Samson IPL 2026: संजू सैमसन आईपीएल में 5000 रन पूरे करने से कुछ रन दूर हैं. आईपीएल 2026 में इस मुकाम तक पहुंचने में वह कामयाब हुए तो महेंद्र सिंह धोनी के बाद 5000 आईपीएल पूरे करने वाले दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे. सैमसन इसी सीजन ट्रेड के जरिए राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स में आए हैं. Sat, 21 Mar 2026 13:49:38 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash Today : 2 बजते ही सोने-चांदी के दामों में भूचाल! | Silver Gold Update Rate | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:30:21+00:00

World News live | News Ki Pathshala | Iran Israel War में America को भारी नुकसान | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:33:40+00:00

America-Israel Iran War LIVE Updates: जंग पर 2 बजते ही Trump का ऐलान! | Trump Vs Khamenei | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:25:20+00:00

Karnavati में Uniform Civil Code विरोध! बिना अनुमति प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार l UCC Protest l #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T08:26:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers