Responsive Scrollable Menu

जर्मनी में पेट्रोल कीमतों पर नियंत्रण के लिए अपनाया अजब-गजब तरीका

बर्लिन, 19 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम एशिया संकट के कारण तेल बाजार में आए तेज उछाल का असर अब यूरोप में साफ दिख रहा है। जर्मनी में बढ़ती ईंधन कीमतों पर लगाम लगाने के लिए संसद ने एक असामान्य कदम उठाने की तैयारी की है।

जर्मनी की संसद बुंडेस्टैग में आज एक मसौदा कानून को मंजूरी मिलने की संभावना है, जिसके तहत पेट्रोल पंप दिन में केवल एक बार—दोपहर 12 बजे—कीमत बढ़ा सकेंगे। हालांकि, कीमतें किसी भी समय घटाई जा सकेंगी। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर 1 लाख यूरो तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इस प्रस्ताव के लागू होने पर पेट्रोल पंपों पर दोपहर से ठीक पहले लंबी कतारें देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि उपभोक्ता बढ़ी कीमतों से बचने के लिए पहले ही ईंधन भरवाने की कोशिश करेंगे।

दरअसल, अमेरिका-इजराइल सैन्य कार्रवाई के बाद जर्मनी उन यूरोपीय देशों में शामिल रहा है जहां ईंधन कीमतों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई। यूरोपीय आयोग के आंकड़ों के अनुसार, कार्रवाई से पहले के सप्ताह की तुलना में पेट्रोल की कीमतों में 27 सेंट प्रति लीटर और डीजल में 42 सेंट प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। यह वृद्धि यूरोपीय औसत—पेट्रोल के लिए 20 सेंट और डीजल के लिए 36 सेंट प्रति लीटर—से काफी अधिक है।

जर्मनी सरकार को सलाह देने वाली स्वतंत्र आर्थिक संस्था मोनोपॉलकोमिशन द्वारा संकलित इन आंकड़ों से साफ है कि देश के उपभोक्ता इस वैश्विक तेल संकट का सबसे ज्यादा बोझ झेल रहे हैं।

सोशल डेमोक्रेट्स पार्लियामेंट्री ग्रुप के डिप्टी चेयर आर्मंड जोर्न ने इंडस्ट्री पर प्रॉफिट कमाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बिल्ड अखबार को बताया, जर्मनी में हमें सप्लाई की समस्या नहीं है, लेकिन प्राइसिंग की साफ दिक्कत है। जोर्न ने कहा कि शायद ही किसी दूसरे यूरोपीय देश में संकट के दौरान उपभोक्ताओं की कीमत पर इतना बड़ा प्रॉफिट कमाया गया हो।

हाई नून रूल (12 बजे वाला नियम) (बुंडेसरात यानी ऊपरी सदन से पास होने के बाद लागू होगा) को लेकर लोग बंटे हुए हैं। फेडरेशन ऑफ जर्मन इंडस्ट्रीज (बीडीआई) ने एंटी-ट्रस्ट कानून को सख्त बनाने की आलोचना की है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का क्रेज हाई, जानिए वो 5 बड़ी वजह जो इसे बनाते हैं ब्लॉकबस्टर मटेरियल

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह एक बार फिर ‘धुरंधर 2’ यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के साथ बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में उनका किरदार हमजा अली मजारी पहले से ज्यादा गहराई और रहस्य से भरा हुआ है. फिल्म अपने पहले पार्ट से आगे बढ़ते हुए कहानी को और ज्यादा दिलचस्प बनाती है. यह सीक्वल सिर्फ एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि इसमें इमोशन, सस्पेंस और मजबूत कहानी का शानदार मेल देखने को मिलता है. अगर आप सोच रहे हैं कि यह फिल्म क्यों देखनी चाहिए, तो चलिए हम आपको इसके पांच बड़ी वजह बताते हैं. 

ये हैं धुरंधर 2 देखने की 5 बड़ी वजहें 

हमजा की रहस्यमयी बैक स्टोरी

इस बार कहानी का फोकस हमजा अली मजारी के अतीत पर है. फिल्म धीरे-धीरे उसके जीवन के राज खोलती है. कैसे वह इस मुकाम तक पहुंचा, उसकी ट्रेनिंग कैसे हुई और उसके परिवार के साथ क्या हुआ इन सभी सवालों के जवाब कहानी में छिपे हैं. हर मोड़ पर नए ट्विस्ट आपको चौंकाते हैं.

पहले पार्ट से ज्यादा दमदार सीक्वल

‘धुरंधर 2’ अपने पहले भाग से भी ज्यादा रोमांचक है. रणवीर सिंह का किरदार इस बार और भी स्मार्ट, खतरनाक और चालाक नजर आता है. एक अंडरकवर एजेंट से लेकर ताकतवर शख्स बनने तक का सफर काफी दिलचस्प तरीके से दिखाया गया है. फिल्म लंबी जरूर है, लेकिन इसकी कहानी आपको आखिर तक जोड़े रखती है.

हाई लेवल एक्शन और शानदार म्यूजिक

फिल्म में एक्शन का स्तर काफी ऊंचा है. कई सीन इतने इंटेंस हैं कि आपको स्क्रीन से नजर हटाने का मन नहीं करेगा. फाइट सीक्वेंस और पीछा करने वाले सीन बेहद दमदार हैं. साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म के हर सीन को और प्रभावी बनाता है. पुराने गानों का इस्तेमाल भी खास तरीके से किया गया है.

बेहतरीन डायरेक्शन और विजुअल ट्रीट

निर्देशक आदित्य धर ने इस फिल्म में हर छोटे-बड़े डिटेल पर ध्यान दिया है. हर सीन को बहुत सोच-समझकर तैयार किया गया है. एक्शन, लोकेशन और कैमरा वर्क सब कुछ मिलकर फिल्म को शानदार सिनेमैटिक अनुभव बनाते हैं.

शानदार स्टार कास्ट और सरप्राइज फैक्टर

रणवीर सिंह ने अपने करियर की बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है. उनके साथ अर्जुन रामपाल का खतरनाक अंदाज काफी प्रभावित करता है. माधवन और संजय दत्त भी अपने-अपने रोल में दमदार नजर आते हैं. सारा अर्जुन और राकेश बेदी ने भी अपनी एक्टिंग से चौंकाया है. फिल्म में एक बड़ा सरप्राइज भी है, जो इसे और खास बनाता है.

‘धुरंधर: द रिवेंज’ एक ऐसी फिल्म है जो एक्शन और कहानी दोनों का भरपूर मजा देती है. अगर आप सस्पेंस और थ्रिल पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए. यह एक यादगार सिनेमाई अनुभव साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: दुश्मन से बुलवाया 'भारत माता की जय', देशभक्ति की भावना जगाती है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2’

Continue reading on the app

  Sports

छत्तीसगढ़ विधानसभा में धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 पेश, विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही का किया बहिष्कार

रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में गुरुवार का दिन राजनीतिक रूप से बेहद गहमागहमी भरा रहा। प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ पेश किए जाने के बाद सदन में तीखी बहस छिड़ गई, जिसका अंत विपक्ष के दिन भर के बहिष्कार के साथ हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच विधेयक … Thu, 19 Mar 2026 21:29:32 GMT

  Videos
See all

Bhopal में Muslims का बड़ा फैसला, मुस्लिम दुकानदारों से ही करें खरीददारी | Eid Ul Fitr 2026 | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:37:53+00:00

'Iranके 7,000 ठिकानों पर हमला', America ने किया दवा #iranisraelwar #america #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:36:11+00:00

Agra में दरोगा जी CCTV के सामने पकड़े गए | #cctv #agra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:35:43+00:00

'Iran की लड़ाई एपस्टीन के ख़िलाफ़'.. बोले ईरानी मामलों के विशेषज्ञ #irannews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:42:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers