Responsive Scrollable Menu

पीएम मोदी ने वैश्विक निवेशकों से भारत के पावर सेक्टर में निवेश करने का किया आह्वान

नई दिल्ली, 19 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक निवेशकों से भारत के बिजली क्षेत्र में उत्पादन, निवेश, नवाचार और विस्तार करने का आह्वान किया।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट 2026 के पहले दिन केंद्रीय ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल द्वारा पढ़े गए एक लिखित संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, मैं वैश्विक समुदाय को भारत में निर्माण करने, नवाचार करने, निवेश करने और भारत के साथ आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित करता हूं। मुझे विश्वास है कि यह समिट सार्थक संवाद और मजबूत साझेदारी को बढ़ावा देगा, जो भारत की प्रगति को ऊर्जा देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समिट का उद्देश्य पूरे पावर और एनर्जी सेक्टर को एक मंच पर लाना है ताकि विचारों का आदान-प्रदान हो, सहयोग बढ़े और क्षेत्र के विकास के लिए साझा दिशा तय की जा सके।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सतत विकास के साथ आर्थिक प्रगति को आगे बढ़ाने, वैश्विक कनेक्टिविटी मजबूत करने और 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा है और सभी तक भरोसेमंद बिजली पहुंच सुनिश्चित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि भारत ने पहले ही 50 प्रतिशत से ज्यादा गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता हासिल कर ली है और 2030 तक 500 गीगावाट क्षमता तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।

पीएम मोदी ने वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड जैसी पहल का जिक्र करते हुए कहा कि यह वैश्विक सहयोग की दिशा में भारत के विजन को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि भारत मजबूत सप्लाई चेन, बैटरी निर्माण, ग्रीन जॉब्स और सुधारों के जरिए एक भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार बन रहा है।

शांति एक्ट 2025 से न्यूक्लियर एनर्जी के नए अवसर खुल रहे हैं, जबकि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है और टिकाऊ खपत को प्रोत्साहन मिल रहा है।

प्रधानमंत्री ने अपने लिखित संदेश में कहा कि बिजली वितरण क्षेत्र में हुए सुधारों से नुकसान (एटी एंड सी लॉस) कम हुआ है और वित्तीय स्थिति में सुधार आया है, जिससे यह सेक्टर और अधिक मजबूत और निवेश के लिए आकर्षक बन गया है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

4 ओवर नहीं डालता है तो सैलरी काटो... 25 करोड़ के खिलाड़ी के लिए रविचंद्रन अश्विन ने केकेआर को दी सलाह

Ravichandran Ashwin advises KKR to cut salary: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को एक खास सलाह दी है. अश्विन ने कहा है कि अगर कैमरून ग्रीन टीम के लिए पूरे चार ओवर की गेंदबाजी नहीं करता है तो उसकी सैलरी काट लेनी चाहिए. केकेआर ने ग्रीन को मिनी ऑक्शन में 25 करोड़ से ज्यादा रकम देकर खरीदा था. Sat, 21 Mar 2026 20:23:35 +0530

  Videos
See all

Mathura: फरसा वाले बाबा की मौत पर पथराव, हाईवे जाम...चश्मदीद ने क्या बताया | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:59:56+00:00

Middle East War:ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान का 'मास्टरस्ट्रोक'! तेल-गैस की किल्लत Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:06:39+00:00

Bahas Bazigar With Anjana Om Kashyap LIVE: US Israel Iran War | Donald Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:59:14+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Israel-Iran War Updates | PM Modi| Rahul Gandhi | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers