Responsive Scrollable Menu

सिक्किम की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीती:रूस के फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डेब्यू फिल्म बनी; डायरेक्टर ने अवॉर्ड राज्य को डेडिकेट किए

सिक्किम की नेपाली भाषा की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ ने दो इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते हैं। रूस के खांटी-मानसीस्क में आयोजित ‘स्पिरिट ऑफ फायर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ में इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू फिल्म के लिए 'सिल्वर टैगा अवॉर्ड' मिला है। इसके साथ ही सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने के लिए फिल्म को 'सोल ऑफ रशिया - वर्ल्ड सिनेमा स्पेशल प्राइज' अवॉर्ड दिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन त्रिबेनी राय ने किया है। डायरेक्टर सिक्किम को समर्पित की जीत अवॉर्ड लेते समय डायरेक्टर त्रिबेनी राय काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने अपनी इस सफलता को सिक्किम राज्य को समर्पित किया है। त्रिबेनी ने बताया कि यह अवॉर्ड उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि उनकी मां इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं और उन्होंने अपनी मां के साथ स्टेज पर यह सम्मान हासिल किया। रूस के फिल्म फेस्टिवल से मिली पहचान ‘शेप ऑफ मोमो’ को इस फिल्म फेस्टिवल के इंटरनेशनल डेब्यू कॉम्पिटिशन में शामिल किया गया था। 16 मार्च को हुए अवॉर्ड समारोह में फिल्म की काफी तारीफ हुई। यह फिल्म सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत की कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने में सफल रही है। इस फेस्टिवल की शुरुआत साल 2003 में हुई थी और इसे दुनियाभर के नए फिल्ममेकर्स के लिए रूस का सबसे महत्वपूर्ण मंच माना जाता है। अब एम्स्टर्डम में होगी फिल्म की स्क्रीनिंग रूस में जीत के बाद अब ‘शेप ऑफ मोमो’ का सफर और आगे बढ़ेगा। अप्रैल में यह फिल्म नीदरलैंड के 'सिनेमा एशिया फिल्म फेस्टिवल' में अपनी डच प्रीमियर के लिए एम्स्टर्डम जाएगी। इससे पहले इस फिल्म का यूरोपियन प्रीमियर स्पेन के 'सैन सेबेस्टियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में हो चुका है। इंटरनेशनल सर्किट में सराहना मिलने के बाद अब मेकर्स इसे भारत में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसकी शुरुआत गंगटोक में एक बड़े प्रीमियर के साथ होगी। कौन हैं डायरेक्टर त्रिबेनी राय? ईस्ट सिक्किम की रहने वाली त्रिबेनी राय का रूस से पुराना नाता है। साल 2016 में उन्होंने रूस के प्रतिष्ठित VGIK इंटरनेशनल समर स्कूल में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई थी। त्रिबेनी की फिल्म ‘शेप ऑफ मोमो’ न केवल एक कहानी है, बल्कि यह सिक्किम की संस्कृति और वहां के पारंपरिक मूल्यों को भी बखूबी दर्शाती है।

Continue reading on the app

Samsung Galaxy A57 की लॉन्चिंग करीब, लीक हुए डिजाइन और प्रमुख फीचर्स

सैमसंग Galaxy A सीरीज के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी का Galaxy A57 जल्दी ही लॉन्च होने ...

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के वह 3 कप्तान...जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन का बनाया महारिकॉर्ड, 90 साल से नहीं टूटा ब्रैडमैन का विश्व कीर्तिमान

5 test captains most runs in a series: टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी और बल्लेबाजी का तालमेल बिठाना आसान नहीं होता. लेकिन डॉन ब्रैडमैन, शुभमन गिल और ग्राहम गूच ने इसे मुमकिन कर दिखाया. ब्रैडमैन ने 1936-37 की एशेज सीरीज में बतौर कप्तान रिकॉर्ड 810 रन बनाकर इतिहास रचा था. वह किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान के तौर पर पहले नंबर पर हैं. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के शुभमन गिल हैं. जिन्होंने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बतौर टेस्ट कप्तान खेलते हुए रनों का ढेर लगा दिया था. Fri, 20 Mar 2026 06:01:03 +0530

  Videos
See all

Haridwar | Chaitra Navratri | मां मनसा देवी मंदिर में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब! #navratri2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T00:35:21+00:00

Nora Fatehi Song Controversy | Celebrity News: नोरा के गाने को लेकर हुआ फतवा जारी! #sarkechunar #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T00:36:07+00:00

Viral Video | बीच बचाव करने आया भाई गंभीर रूप से घायल #shorts #viralnews #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T00:35:00+00:00

Rashtragarv | Sushant Sinha: Pokhran में जो हुआ...PM Modi ने उसे कितना आगे बढ़ाया? | America | Atom #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-20T00:30:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers