'ज्यादा रिलैक्स नहीं होना है...', चेतेश्वर पुजारा ने अक्षर पटेल को IPL 2026 से पहले दे डाली अहम सलाह
IPL 2026 की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं. विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी सहित लगभग सभी खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़कर प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं. वहीं, इस बीच पूर्व क्रिकेटर्स भी टीमों और खिलाड़ियों को लेकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस बीच चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बात की. जहां, उन्होंने अक्षर पटेल को सलाद ही है और चेताया है कि उन्हें लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए.
चेतेश्वर पुजारा ने क्या कहा?
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले चेतेश्वर पुजारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर दिल्ली कैपिटल्स के बारे में बात की. पुजारा ने टीम के कप्तान अक्षर पटेल की तारीफ की. साथ ही साथ उन्होंने अक्षर को सलाह दी है कि उन्हें ज्यादा रिलैक्स नहीं होना चाहिए.
स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने कहा, ‘अक्षर पटेल काफी शांत स्वभाव के हैं, वो ज्यादा प्रेशर नहीं लेते. उनकी पर्सनालिटी सचमुच बहुत अच्छी है, स्पेशली IPL जैसे टूर्नामेंट के लिए जहां काफी प्रेशर होता है. अपने खिलाड़ियों का वो पूरा साथ देते हैं, लेकिन उन्हें इस बात का ध्यान रखना होगा कि वो जरूरत से ज्यादा रिलैक्स न करें. उन्हें ज्यादा कैजुअल नहीं होना चाहिए, और न ही अपनी लय को हाथ से जाने देना चाहिए. पिछले साल डीसी के पास लय थी, लेकिन उन्होंने उसे गंवा दिया. इस सीजन में उन्हें इस बात का खास ध्यान रखना होगा.’
दिल्ली कैपिटल्स करेगी मजबूत वापसी
चेतेश्वर पुजारा ने अक्षर पटेल के बारे में आगे कहा कि वह पावर प्ले में नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं. दिल्ली कैपिटल्स में अक्षर पटेल के अलावा कुलदीप यादव और विपराज निगम भी हैं, जो स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालते हैं.
उन्होंने कहा, ‘अक्षर पटेल पावरप्ले में गेंदबाजी कर सकते हैं. मगर, पिछले साल परेशानी यह थी कि उन्हें ज्यादा विकेट नहीं मिले क्योंकि उनके पास बचाने के लिए ज्यादा रन नहीं थे. इस बार भी वह नई गेंद से ही गेंदबाजी करेंगे. इसके अलावा DC में कुलदीप और विपराज निगम भी हैं, इसलिए मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है. पिछला सीजन भले ही उतना अच्छा न रहा हो, लेकिन इस साल वो निश्चित तौर पर जोरदार वापसी करेंगे.’
दिल्ली कैपिटल्स मजबूती से करेगी वापसी
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम मजबूती से वापसी करना चाहेगी. पिछले सीजन फ्रेंचाइजी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. DC ने 14 मुकाबले खेले, जिसमें 7 मैच जीते थे और 6 मैच हारे थे. हालांकि, फ्रेंचाइजी 15 अंक के साथ पांचवें नंबर पर रही थी. ऐसे में अब अक्षर पटेल एंड कंपनी पिछले सीजन को भूलकर आगे बढ़ना चाहेगी और अपनी टीम को पहली ट्रॉफी जिताने के इरादे से टूर्नामेंट की शुरुआत करेगी.
???? News ????
— IndianPremierLeague (@IPL) March 11, 2026
Presenting the schedule for the first 20 matches of #TATAIPL 2026, to be played from March 28 to April 12, 2026 ????️
Full schedule will be announced once poll dates are announced for three states set to undergo State Assembly elections.
More details ▶️… pic.twitter.com/8Iq492v8TE
1 अप्रैल को मैदान पर उतरेगी DC
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेलेगी. ये मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. पिछले सीजन जहां, दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर रही थी, तो वहीं लखनऊ सुर जायंट्स की टीम अंक तालिका में 7वें नंबर पर रही थी. ऐसे में अब दोनों ही टीमें जीत दर्ज करके टूर्नामेंट की विजयी शुरुआत करना चाहेंगी, जिससे फैंस को एक धमाकेदार कांटे की टक्कर वाला मुकाबला देखने को मिलेगा.
IPL 2026 में ऐसी है दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम
नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, अजय मंडल, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर, केएल राहुल, कुलदीप यादव, माधव तिवारी, मिशेल स्टार्क, समीर रिजवी, टी नटराजन, त्रिपुराना विजय, ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम, मुकेश कुमार, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी, पथुम निस्सांका, लुंगी एनगिडी, साहिल पारिख, पृथ्वी शॉ, काइल जैमीसन.
ये भी पढ़ें: IPL में कभी 0 पर आउट नहीं हुआ है ऑरेन्ज कैप जीतने वाला ये खिलाड़ी, क्या नाम जानते हैं आप?
Trump threatens to ‘massively blow up’ major Iranian gas field after strikes in Qatar | BBC News
US President Donald Trump threatened to “massively blow up” a major Iranian gas field, after Iran attacked Qatar's Ras Laffan in retaliation to an Israeli attack on its South Pars gas field. In a post on Truth Social, Trump said the US "knew nothing" of Israel's strike, and threatened an escalation if Iran attacks Qatar again. If Iran does strike Qatar again, Trump said the US will "will massively blow up the entirety of the South Pars Gas Field at an amount of strength and power that Iran has never seen or witnessed before". Iran's South Pars is part of the world's largest natural gas field, with both Qatar and Iran operating facilities in the area - Israel is yet to comment. The price of gas has risen sharply in the UK and Europe following the attack on Qatar's Ras Laffan. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Iran #US #Qatar #BBCNews
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
BBC News




















