Responsive Scrollable Menu

लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का समाधान पतंजलि योगपीठ में योग, डाइट और आयुर्वेद का संगम विदेशियों की बना पसंद

Patanjali Yogpeeth: पतंजलि योगपीठ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले लोगों को भी दिल पर राज कर रहा है. आजकल विदेशी लोगों का आयुर्वेद पर भरोसा दिनो दिन बढ़ रहा है. अमेरिका हो या लंदन आज के दौर में हर किसी अंग्रेजी से ज्यादा आयुर्वेदिक दवाओं और इलाज पर अपना भरोसा जता रहे हैं. भारत में आयुर्वेद स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की एक मजबूत देन है. इन दोनों की मदद से पतंजलि आज दुनियाभर में आयुर्वेद को बढ़ा रहा है. 

विदेशियों को भाया पतंजलि

हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला. हाल ही में यहां न्यूयॉर्क से इलाज कराने आए एक मरीज ने बताया कि उनके लिए पतंजलि एक भरोसेमंद साथी बन गया है. चंद्र मल्होत्रा नाम के इस मरीज ने बताया कि वे पिछले 17 दिनों से यहां इलाज करवा रहे हैं. उन्हें डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी थीं. उनका कहना है कि पतंजलि आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हुआ है. पतंजलि योगपीठ में उन्हें अलग-अलग तरह की थैरेपी दी जाती है, जिससे वे अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं.

चंद्र मल्होत्रा की तरह ही एक और महिला भी लंदन से अपनी मां का इलाज कराने यहां पहुंची हैं. उनका कहना है कि उन्होंने पतंजलि योगपीठ के बारे में काफी सुना था, इसलिए वे अपनी मां के बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर यहां पहुंची हैं.

ये भी पढ़ें- Patanjali Baby Massage Oil: नवजात शिशुओं के लिए खास जड़ी-बूटियों से बना है पतंजलि शिशु केयर ऑयल, जानें इसके फायदे

किन बीमारियों का होता है इलाज

पंतजलि योगपीठ में सिर्फ अमेरिका और लंदन ही नहीं बल्कि यूरोप, रूस, नेपाल, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भी मरीज अपना ईलाज करवाने आ रहे हैं. इनका इलाज मुख्य रुप से योग, पंचकर्म और भी कई तरह के आयुर्वेदिक तरीके से किया जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां करीब 20 लाख से ज्यादा लोग इलाज और परामर्श के लिए आते है. पंतजलि योगपीठ में विदेशों से आए मरीजों में एक दिलचस्प पैटर्न देखा गया है. ज्यादातर लोगों क्रॉनिक डिजीज यानी लंबे समय से चल रही बीमारी है, जिसके लिए  वे आयुर्वेद और योग-थेरेपी करवा रहे हैं. इसका मतलब यह है कि ऐसी समस्याओं का इलाज एलोपैथी में नहीं बल्कि आयुर्वेद में भी आसानी से मिल सकता है. 

लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए पहुंच रहे विदेशी

हरिद्वार के पतंजिल योगपीठ में लोग लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल का इलाज कराने आते है. इन बीमारियों के लिए लोग योग, डाइट और आयुर्वेदिक दवाओं का कॉम्बिनेशन ले रहे हैं. वहीं, जोड़ों और हड्डियों की समस्याएं अर्थराइटिस, घुटनों का दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस और बैक पैन का इलाज भी कराने आते हैं. जोड़ों और हड्डियों की समस्याओं के लिए यहां पंचकर्म थेरेपी और योग थेरेपी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.

पेट की समस्याओं का इलाज

इसके आलाव, पतंजलि योगपीठ में पाचन से जुड़ी बीमारियां जैसे गैस्ट्रिक समस्या, एसिडिटी के इलाज के लिए भी लोग उपचार कराने आते हैं. खासकर कई विदेशी मरीज यहां आयुर्वेदिक डिटॉक्स और पंचकर्म के लिए आते हैं. साथ ही स्किन और एलर्जी की समस्याएं, सोरायसिस, एक्जिमा, एलर्जी का भी इलाज पतंजलि में किया जा रहा है.

दुनिया भर में मशहूर आयुर्वेदिक चिकित्सा

पतंजलि में बढ़ती अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता इस बात का संकेत है कि दुनिया अब प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की ओर तेजी से लौट रही है. यहां आने वाले विदेशी मरीज केवल इलाज ही नहीं बल्कि एक समग्र जीवनशैली को अपनाने की कोशिश भी करते हैं, जिसमें योग, ध्यान और संतुलित आहार शामिल होता है. स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के मार्गदर्शन में विकसित यह संस्थान आयुर्वेद को आधुनिक जरूरतों के अनुरूप प्रस्तुत कर रहा है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और बढ़ गई है. कई मरीजों का मानना है कि यहां मिलने वाली थेरेपी न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है. खासतौर पर तनाव, अनिद्रा और डिप्रेशन जैसी समस्याओं के लिए भी लोग यहां राहत महसूस कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Patanjali Ayurved: पतंजलि के आयुर्वेदिक नुस्खें क्यों बन रहे हैं लोगों की पहली पसंद? जानें सेहत सुधारने का नेचुरल तरीका

 

Continue reading on the app

  Sports

खेल महाकुंभ के लिए तैयार छत्तीसगढ़, पहली बार नेशनल ट्राइबल गेम्स की करेगा मेजबानी, करीब 3 हजार खिलाड़ी करेंगे शिरकत

छत्तीसगढ़ में खेल महाकुंभ की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रदेश को पहली बार खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की मेजबानी का अवसर मिला है, जिसमें देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से करीब तीन हजार खिलाड़ी शिरकत करेंगे, जो … Thu, 19 Mar 2026 21:41:37 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: LPG सिलेंडर में 14.2 किलो ही गैस क्यों भरी जाती है? #lpgcrisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:36:59+00:00

'Iran की लड़ाई एपस्टीन के ख़िलाफ़'.. बोले ईरानी मामलों के विशेषज्ञ #irannews #iranisraelwar #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:42:10+00:00

Bhopal में Muslims का बड़ा फैसला, मुस्लिम दुकानदारों से ही करें खरीददारी | Eid Ul Fitr 2026 | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:37:53+00:00

Agra में दरोगा जी CCTV के सामने पकड़े गए | #cctv #agra #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T16:35:43+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers