झटपट नाश्ता चाहिए? सूजी-दही का चीला है बेस्ट ऑप्शन, सबको आएगा पसंद
सीतामढ़ी की गृहिणी खुशबू कुमारी बताती हैं कि सुबह की जल्दी में अगर स्वादिष्ट और हेल्दी नाश्ता बनाना हो, तो सूजी, दही और सब्जियों का चीला एक बेहतरीन विकल्प है. यह रेसिपी बहुत आसान है और घर में मौजूद सामान से ही बन जाती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इसका कुरकुरा और हल्का मसालेदार स्वाद पसंद आता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह सिर्फ 10 मिनट में तैयार हो जाता है.इसे बनाने के लिए एक कप सूजी और एक कप दही को मिलाएं और 5 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसमें नमक, हल्दी और थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए चाट मसाला भी डाल सकते हैं. अब तवे को गरम करें, थोड़ा तेल लगाएं और घोल को फैलाकर चीला बनाएं. मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें. गरमागरम चीले को हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें. यह नाश्ता स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी है और व्यस्त सुबह के लिए एकदम परफेक्ट है.
Trading plan : जहां रैली फेल हो वहां शॉर्ट करें, ये युद्ध अलग है, इसे समझना होगा, नहीं चलेगी लेवल बेस्ड नौसिखिया अप्रोच
Trading plan : अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार ने आज कुछ लोगों को सबक सिखाया है। बड़े डाउनट्रेंड में 3 दिनों की रैली के कोई मायने नहीं है। बड़े ट्रेंड का सम्मान करिये और गुमराह मत कीजिये। बड़े ट्रेंड में बड़ा पैसा ट्रेंड के साथ ही बनेगा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Moneycontrol




















