Responsive Scrollable Menu

Insurance Policy: कैसे पता करें कि एजेंट ने गलत जानकारी देकर बेची है पॉलिसी? कहां कर सकते शिकायत

Insurance Policy Fraud: बीमा पॉलिसी लेते वक्त अक्सर लोग एजेंट की बातों पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन कई बार सालों बाद पता चलता है कि जो बताया गया था, असल में पॉलिसी वैसी है ही नहीं। इसे ही मिस-सेलिंग कहा जाता और यह समस्या आज काफी आम हो गई।

अक्सर ऐसा होता है कि मार्केट से जुड़ी पॉलिसी को 'गारंटीड रिटर्न' बताकर बेच दिया जाता है। या फिर कहा जाता है कि सिर्फ 3-5 साल प्रीमियम देना होगा, जबकि असल में भुगतान की अवधि 10 साल या उससे ज्यादा होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप समय रहते अपनी पॉलिसी को खुद समझें।

पॉलिसी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना जरूरी
सबसे पहला कदम है पॉलिसी डॉक्यूमेंट को ध्यान से पढ़ना। यही असली कॉन्ट्रैक्ट होता है, जिसमें सभी शर्तें साफ लिखी होती हैं। इसमें पॉलिसी की अवधि, प्रीमियम कितने साल देना है, मैच्योरिटी पर कितना पैसा मिलेगा और बीच में बंद करने पर क्या होगा ये सब साफ लिखा होता है। 

गारंटीड रिटर्न के बारे में पूरी जानकारी लें
इसके बाद यह याद करें कि एजेंट ने आपको क्या बताया था। अगर उसने गारंटीड रिटर्न का वादा किया था, लेकिन डॉक्यूमेंट में लिखा है कि रिटर्न मार्केट पर निर्भर है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। ऐसी छोटी-छोटी बातें ही मिस-सेलिंग की पहचान होती हैं।

प्रीमियम पेमेंट टर्म को लेकर सबसे ज्यादा भ्रम होता है। कई लोग सोचते हैं कि उन्हें कुछ साल ही पैसा देना है, लेकिन बाद में पता चलता है कि लंबी अवधि तक प्रीमियम देना पड़ेगा। अगर बीच में भुगतान रोक दिया तो पॉलिसी लैप्स हो सकती है या नुकसान हो सकता।

यह भी समझना जरूरी है कि हर पॉलिसी का रिटर्न एक जैसा नहीं होता। कुछ में फिक्स्ड बेनिफिट मिलता है, जबकि कुछ पूरी तरह मार्केट पर निर्भर होते हैं। अगर रिटर्न मार्केट से जुड़ा है, तो उसमें कोई गारंटी नहीं होती, ये बात साफ समझनी चाहिए।

फ्री लुक पीरियड पर नजर रखें
एक अहम बात जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं, वह है 'फ्री-लुक पीरियड'। पॉलिसी मिलने के बाद आमतौर पर 15 दिन का समय मिलता है, जिसमें आप पॉलिसी को पढ़कर संतुष्ट न होने पर कैंसल कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस दौरान डॉक्यूमेंट चेक ही नहीं करते और मौका निकल जाता है।

अगर आपको लगता है कि आपकी पॉलिसी गलत तरीके से बेची गई है, तो सबसे पहले बीमा कंपनी से संपर्क करें और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। अगर वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तो आप इंश्योरेंस रेगलुेटरी अथॉरिटी के ग्रिवांस सिस्टम या इंश्योरेंस ओम्बड्समैन के पास जा सकते हैं।

ध्यान रखें, बीमा तभी फायदेमंद है जब आप उसे पूरी तरह समझकर लें। पॉलिसी खरीदने के बाद उसे समय रहते पढ़ना और समझना आपको बड़े नुकसान से बचा सकता है।

(प्रियंका कुमारी)

Continue reading on the app

CUET PG 2026 Admit Card: सीयूईटी पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड

CUET PG 2026 Admit Card : पोस्टग्रेजुएट एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने CUET PG 2026 की शेष परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार 24, 25 और 27 मार्च 2026 को परीक्षा देने वाले हैं, वे अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg से डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET PG 2026: परीक्षा शेड्यूल
परीक्षा तिथि: 6 मार्च से 27 मार्च 2026
विशेष तिथियां: 24, 25 और 27 मार्च (एडमिट कार्ड जारी)
परीक्षा मोड: CBT (Computer-Based Test)
परीक्षा केंद्र: 292 शहर (भारत) + 16 शहर (विदेश)

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं
  • इसके बाद “CUET PG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें
  • अब “Submit” पर क्लिक करें
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
  • डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें
     

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी को कप्तान ने दिया लाइसेंस, रियान की रणनीति में यशस्वी का रोल, संजू के बिना कैसे चलेगी टीम?

पिछले सीजन कुछ मैचों में कप्तानी कर चुके रियान पराग ने कहा कि पिछले सत्र के आखिर में उनकी टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन इस बार वह ऐसी कोई गलती नहीं करेंगे. उन्होंने कहा, 'पिछली बार हमने आखिरी पांच मैचों में काफी गलतियां की थीं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. Thu, 19 Mar 2026 16:42:11 +0530

  Videos
See all

Kerala Assembly Elections : BJP ने की दूसरी लिस्ट जारी #timesnownavbharat #hindinews #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:46:04+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Strait Of Hormuz को कैसे खुलवा पाएंगे Trump ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:08+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha | Trump के अहंकार ने दुनिया को फंसा दिया! । #iran #israel #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:03+00:00

News Ki Pathshala : अफगानिस्तान में Hospital पर हमला कर फंस गया मुनीर का पाकिस्तान? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T11:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers