IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की क्या है ताकत और कमजोरी, जानिए किन खिलाड़ियों पर अधिक निर्भर रहेगी टीम
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 में चैंपियन का खिताब हासिल किया था. तब से अब तक आईपीएल के 17 सीजन और खेले जा चुके हैं लेकिन राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी जीतने का मौका नहीं मिला है. इस दौरान राजस्थान ने कई बार अपने खिलाड़ियों को बदला और कई कप्तान टीम की कप्तानी समय-समय पर कर चुके हैं. आरआर ने दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न की कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया था. इसके बाद से राहुल द्रविड़, अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन ने टीम को लीड किया लेकिन अपनी टीम को चैंपियन नहीं बना पाए.
राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) में समय-समय पर प्रवीण तांबे, जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, युजवेंद्र चहल, यूसुफ पठान और रविचंद्रन अश्विन जैसे मैच विनिंग खिलाड़ी भी रहे हैं. लेकिन इसके बावजूद 2008 के बाद कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई. पर टीम ने आईपीएल 2022 और 2025 के फाइनल में जगह जरूर बनाई थी. अब हम आपको आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स की ताकत और कमजोरियों के साथ-साथ उन खिलाड़ियों के बारे में भी बताएंगे जिन पर टीम इस सीजन निर्भर रहेगी.
????️???????? pic.twitter.com/02GTC3hCcr
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 19, 2026
राजस्थान रॉयल्स की ताकत
राजस्थान रॉयल्स की ताकत उनके दो अनुभवी ऑलराउंडर हैं. भारत के रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के सैम करन टीम को मजबूत प्रदान करेंगे. ये दोनों गेंद और बल्ले दोनों के साथ टीम का भार संभालते हुए नजर आएंगे. राजस्थान रॉयल्स की ताकत टीम का बैटिंग ऑर्डर है, जो भारत के युवा खिलाड़ियों से बना हुआ है. यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी टीम की ताकत हो सकते हैं. इन दोनों युवा बल्लेबाजों के ऊपर टीम को शानदार शुरुआत दिलाने का जिम्मा होगा. इसके बाद टीम के लिए निचले क्रम में शिमरोन हेटमायर और ध्रुव जुरेल ताकत साबित हो सकते हैं.
राजस्थान रॉयल्स की कमजोरियां
राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी है. टीम के पास जोफ्र आर्चर हैं, जिनकी स्पीड ही उनकी दुश्मन बन जाती है. उनको टी20 क्रिकेट में खूब मार पड़ती है. टीम के पेस अटैक में अनुभवी संदीप शर्मा शामिल हैं लेकिन वो किफायती गेंदबाजी तो करते हैं पर विकेट चटकाने में पीछे रह जाते हैं. इसके साथ ही आरआर का स्पिन ट्रैक भी काफी कमजोर नजर आता है. टीम के पास सिर्फ रवि बिश्नोई के रूप में एक प्रमुख स्पिनर है. अगर वो नहीं चले तो टीम की कमजोरियां खुलकर सामने आ जाएगी.
इसके साथ ही टीम की कमजोरियों में अनुभवहीन बल्लेबाजी भी शामिल हैं. राजस्थान के कप्तान रियान पराग भी टीम की कमजोरी साबित हो सकते हैं. उन्हें कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने पिछले सीजन 8 मैचों में कप्तानी की और सिर्फ 2 मुकाबले वो जीत पाए. अब वो इस सीजन भी टीम की कमजोर कड़ी साबित हो सकते हैं.
Duo ???????? pic.twitter.com/7jY0JrpMB1
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 17, 2026
किन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2026 में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रविंद्र जडेजा अहम साबित हो सकते हैं. जायसवाल ने आईपीएल में राजस्थान के लिए 2020 से लेकर अब तक 67 मैचों की 66 पारियों में 2 शतक और 15 अर्धशतकों की बदौलत 2166 रन बनाए हैं. वैभव ने टीम के लिए 7 मैचों की 7 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए हैं. जडेजा ने अपने आईपीएल करियर में 2008 से लेकर अब तक 254 मैचों में 5 अर्धशतकों के साथ 3260 रन बनाएं हैं. इसके अलावा उनके नाम 170 विकेट भी दर्ज हैं.
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
बल्लेबाज
- वैभव सूर्यवंशी
- यशस्वी जयसवाल
- अमन राव पेराला
- शिम्रोन हेटमायर
- शुभम दुबे
- ध्रुव जुरेल
- डोनोवन फरेरा
- लुआन-ड्रे प्रिटोरियस
- रवि सिंह
ऑलराउंडर
- रवींद्र जड़ेजा
- रियान पराग
- सैम कुरेन
गेंदबाज
- एडम मिल्ने
- ब्रिजेश शर्मा
- जोफ्रा आर्चर
- कुलदीप सेन
- क्वेना मफाका
- नंद्रे बर्गर
- रवि बिश्नोई
- संदीप शर्मा
- सुशांत मिश्रा
- तुषार देशपांडे
- विग्नेश पुथुर
- यश राज पुंजा
- युद्धवीर सिंह चरक
ये भी पढ़ें : 15 बॉल में 40 रन बनाकर जितेश शर्मा ने जिताया मैच, IPL 2026 से पहले RCB स्टार ने मचाया धमाल
Dhurandhar 2 Spolier: रणवीर सिंह-अर्जुन रामपाल नहीं, बल्कि ये है धुरंधर का असली मास्टरमाइंड; क्लाइमैक्स में मारी बाजी!
Dhurandhar 2 Spolier: फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज होते ही फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया। रणवीर सिंह के शानदार परफॉर्मेंस के साथ आदित्य धर की डायरेक्शन भी लाजवाब हैं। फिल्म की कहानी रणवीर के किरदार हमजा और जसकीरत सिंह रांगी के इर्द-गिर्द घूमती है, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। लेकिन इन सब के अलावा फिल्म के क्लाइमैक्स में असली धुरंधर ने बाजी मारते हुए सारी लाइमलाइट बटोरी है।
कौन है फिल्म का असली ‘धुरंधर’?
फिल्म में के असली धुरंधर जसकीरत नहीं बल्कि जमील जमाली है। शुरुआत में उनका रोल साइड कैरेक्टर जैसा लगता है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, उनका असली चेहरा सामने आता है।
कहानी में बड़ा ट्विस्ट
फिल्म जसकीरत सिंह रांगी की कहानी से शुरू होती है। जिसमे कई सवालों के जवाब मिलते है। लेकिन जैस-जैसे फिल्म क्लाइमैक्स की तरफ बढ़ती है तो धीरे-धीरे बड़े खुलासा होते है।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ ने जीता फैंस का दिल, क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश; फैंस बोले- पैसा वसूल
क्लाइमैक्स में खुला राज
दरसल धुरंधर 2 के असली मास्टरमाइंड जमील जमाली यानी राकेश वेदी है। वो 45 साल से पाकिस्तान में सीक्रेट एजेंट के रूप में काम कर रहे है, जिसकी जानकारी किसी को नहीं थी। फिल्म के आखिर में पता चलता है कि जमील जमाली ने सालों पहले से ही बड़े साहब यानी दाऊद इब्राहिम को स्लो पोइजन दे दिया था। जिसक वजह है कि वो अब कमजोर और बीमार है।
फिल्म की कमाई भी शानदार
रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के पहले दिन ही वर्ल्डवाइड करीब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग 50 करोड़ रुपये तक कमा लिए थे।
यह भी पढ़े - Dhurandhar 2 Preview BO: शो कैंसिल, फिर भी रिकॉर्डतोड़ कमाई! 'धुरंधर 2' ने पहले ही दिन मचा दी सनसनी
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Haribhoomi
























