Responsive Scrollable Menu

यादों के झरोखे से सुरों का सफर... Nilesh Mishra का नया गीत 'ज़मीन पे तारे' रिलीज़

अपनी मखमली आवाज़ और दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए मशहूर नीलेश मिश्रा ने स्वतंत्र संगीत की दुनिया में एक और कदम रखा है। उनके आगामी एल्बम का पहला शीर्षक गीत "ज़मीन पे तारे" 17 मार्च 2026 को आधिकारिक तौर पर रिलीज़ कर दिया गया है। एक स्वतंत्र गायक-गीतकार के रूप में यह उनकी दूसरी बड़ी प्रस्तुति है। "ज़मीन पे तारे" केवल एक गीत नहीं, बल्कि भावनाओं का एक समंदर है। इस गीत को खुद नीलेश मिश्रा ने लिखा, स्वरबद्ध किया और गाया है। संगीतकार मोहित शंकर की धुनों ने इसे और भी प्रभावी बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: Video | 'हिंदी गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी', Nora Fatehi ने 'सरके चुनर' गाने से झाड़ा पल्ला, भद्दे कमेंट्स करने वालों की लगाई क्लास

 

गीत फिलहाल ‘स्पॉटिफाई’, ‘जियोसावन’, ‘गाना’, ‘अमेजन म्यूजिक’ और ‘एप्पल म्यूजिक’ जैसे मंचों के साथ-साथ उनके आधिकारिक ‘यूट्यूब’ चैनल पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘गीत के बोल एक ऐसे रिश्ते की कहानी बयां करते हैं जो कभी आसमान जितना विशाल लगता था, लेकिन अब टूटे हुए सितारों की तरह ज़मीन पर बिखरा पड़ा है।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar The Revenge की रिलीज से पहले Aditya Dhar की भावुक अपील, 'फिल्म को जिएं, पर स्पॉइलर से बचें'

इस गीत के साथ एक ‘म्यूजिक वीडियो’ भी जारी किया गया है, जिसका निर्देशन रितम नंदी ने और निर्माण सौम्या टंडन ने किया। वीडियो में मिश्रा के साथ सह-अभिनेत्री रोशनी रावत भी नजर आ रही हैं। वीडियो की ‘सिनेमैटोग्राफी’ अभिषेक वर्मा ने की है और संपादन भुवन चौधरी ने किया है।

मिश्रा, ‘‘बिग एफएम’’ रेडियो पर ‘‘यादों का इडियट बॉक्स’’ जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी कहानियां सुनाते हैं। उन्होंने रेडियो पर ‘‘कहानी एक्सप्रेस’’ की मेजबानी भी की। उनके सबसे प्रसिद्ध बॉलीवुड गीतों में फिल्म ‘‘जिस्म’’ का ‘‘जादू है नशा है’’, ‘‘बॉडीगार्ड’’ फिल्म से ‘‘आई लव यू’’, ‘‘बजरंगी भाईजान’’ से ‘‘कुछ तो बता जिंदगी’’, ‘‘दिल तो बच्चा है जी’’ से ‘‘अभी कुछ दिनों से’’ और ‘‘रोग’’ फिल्म से ‘‘मैंने दिल से कहा’’ जैसे गीत शामिल हैं।

 

Continue reading on the app

Dhurandhar: The Revenge का महाधमाका! पेड प्रीमियर में 52 करोड़ की कमाई के साथ तोड़े सारे रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी

भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के अभिनय से सजी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने अपने पेड प्रीमियर शो के जरिए 52 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई कर भारतीय सिनेमा के अब तक के सभी प्री-रिलीज रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।
 
फिल्म के पेड प्रीमियर शो से हुई कमाई ने इसके पहले भाग के आंकड़ों को भी पीछे छोड़ दिया है और भारत में 52 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। आदित्य धर की इस हिंदी-ओरिजिनल फिल्म के पेड प्रीमियर शो देश भर में 12,000 से अधिक स्क्रीन्स पर दिखाए गए।

ट्रैकिंग वेबसाइट 'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, फिल्म के दूसरे भाग ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड़ रुपये का नेट (सकल कमाई में से टैक्स घटाने के बाद) कलेक्शन दर्ज किया है। पूरे भारत में 12,292 शो से फिल्म का कुल (ग्रॉस) कलेक्शन अब 52 करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ ही, 'धुरंधर: द रिवेंज' ने किसी भी भारतीय फिल्म के पेड प्रीमियर के अब तक के सभी मौजूदा रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है।

फिल्म के दूसरे भाग ने 'धुरंधर' के ओपनिंग डे के 33 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रीव्यू के लिए टिकटों की कीमतें काफी अधिक रखी गई थीं, फिर भी दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह चरम पर था। पूरे भारत में 18 मार्च को शाम 5:30 बजे कई शो निर्धारित किए गए थे, लेकिन फिल्म की सामग्री (कंटेंट) पहुंचने में हुई देरी के कारण उन्हें रद्द करना पड़ा। थिएटर चेन के अनुसार, टिकटों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी।
 

इसे भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026: आज से भक्ति का महापर्व शुरू, जानें कलश स्थापना का Golden Time


देरी और शो रद्द होने के बावजूद, प्रशंसक 'धुरंधर: द रिवेंज' देखने के लिए बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में उमड़ पड़े। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, फिल्म का यह दूसरा भाग बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड्स पर हावी रहने की उम्मीद है और यह एक ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ रहा है, जो संभवतः इसके पहले भाग की सफलता को भी पीछे छोड़ देगा।

'धुरंधर: द रिवेंज' आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है
रणवीर सिंह के अलावा, फिल्म में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला भाग दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसने दुनिया भर में 1,300 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: RCB का वो खास रिकॉर्ड, जिसका धोनी से है कनेक्शन, कोई कर पाएगा इसकी बराबरी?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन में पहली बार IPL का खिताब जीता था और 17 साल की नाकामी के दाग को धोया था. मगर टीम ने सिर्फ पहली ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि एक ऐसा रिकॉर्ड भी बनाया था, जो कोई भी टीम आज तक नहीं कर सकी. Sun, 22 Mar 2026 00:14:18 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: रात 3 बजे ईरान के परमाणु अड्डे पर अमेरिका की बमबारी? | Netanyahu | Khamenei | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T21:30:09+00:00

LPG-PNG Crisis in India: 4 बजते ही बढ़ गए गैस तेल के दाम | Top News | Breaking News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T22:30:06+00:00

हाथ से उखड़ती परत ने खोली पोल #RoadQuality #Viral #PoorConstruction #InfrastructureFail #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T22:30:12+00:00

युवक पर चढ़ा, पैर से कुचला और.. #elephantattack #viralvideo #shorts #elephanthumanconflict #odisha #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T21:30:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers