Responsive Scrollable Menu

Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह के ‘बीस्ट मोड’ ने जीता फैंस का दिल, क्लाइमैक्स ने उड़ाए होश; फैंस बोले- पैसा वसूल

Dhurandhar 2 X Review: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ आज यानी 19 मार्च को रिलीज हो गई है, इससे पहले 18 मार्च को इसके प्रीमियर शो रखे गए थे। प्रीमियर शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन सामने आए हैं, जहां फिल्म के दमदार एक्शन, रणवीर की परफॉर्मेंस और शॉकिंग क्लाइमैक्स की जमकर तारीफ हो रही है।

फैंस ने बताया ब्लॉकबस्टर

फिल्म को देखने के बाद दर्शकों ने इसे ब्लॉकबस्टर बताया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि फिल्म देशभक्ति और दमदार एक्शन से भरपूर है। कुछ लोगों का मानना है कि यह फिल्म 2000 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

रणवीर सिंह का ‘बीस्ट मोड’

दर्शकों ने रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि रणवीर अपने “बीस्ट मोड” में नजर आए। सारा अर्जुन और बाकी स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी सराहा गया।

यह भी पढ़े - Dhurandhar The Revenge First Review: कैसी है धुरंधर-2? तरण आदर्श ने कहा-‘ब्लॉकबस्टर सुनामी

धीमी शुरुआत, दमदार सेकेंड हाफ

फिल्म के पहले हाफ को कुछ लोगों ने थोड़ा स्लो बताया, लेकिन इंटरवल के बाद कहानी तेज हो जाती है। सेकेंड हाफ और क्लाइमैक्स ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। फिल्म का फाइनल ट्विस्ट और क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंकाने में सफल रहा। 

कहानी पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां एक्शन और मेकिंग की तारीफ हुई, वहीं कुछ दर्शकों को कहानी थोड़ी खिंची हुई लगी। कुछ ने कहा कि फिल्म को जरूरत से ज्यादा लंबा किया गया है, लेकिन फिर भी इसे एक बार जरूर देखा जा सकता है।

‘एनिमल’ से तुलना

एक यूजर ने फिल्म की तुलना ‘एनिमल’ से करते हुए कहा कि “यह फिल्म 10 एनिमल के बराबर है” और यह हिंदी सिनेमा में नया ट्रेंड सेट कर सकती है।

रियल किरदारों ने खींचा ध्यान

Dhurandhar 2 X Review

फिल्म में गैंगस्टर अतीक अहमद से मिलता-जुलता किरदार दिखाया गया है, जिसका नाम बदलकर अतिफ अहमाद रखा गया है। इस किरदार ने दर्शकों का ध्यान खास तौर पर खींचा।

Dhurandhar 2 X Review
Dhurandhar 2 X Review

इसके अलावा फिल्म में बड़े साहब के किरदार में दाऊद इब्राहिम है इसके अलावा नवाज शरीफ भी फिल्म का हिस्सा है।

प्रीव्यू कलेक्शन शानदार

फिल्म के पेड प्रीव्यू ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने प्रीव्यू में लगभग 50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं शुरुआती कलेक्शन 7.14 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

कुल मिलाकर कैसा है रिस्पॉन्स?

‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स काफी पॉजिटिव है। दमदार एक्शन, मजबूत क्लाइमैक्स और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।

यह भी पढ़े - Dhurandhar The Revenge: रिलीज से पहले बड़ा झटका, साउथ में अचानक रद्द हुए शो

Continue reading on the app

Eid Ul-Fitr 2026 Moon Sighting Live: सउदी अरब, यूएई में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद? भारत में कब होगा चांद का दीदार, जानें ताजा अपडेट्स

Eid Ul-Fitr 2026 Moon Sighting Live: प्रत्येक वर्ष मुस्लिम धर्म के लोग रमजान पूरे होने के बाद धूमधाम से ईद का त्योहार मनाते हैं. देश में ईद की शुरुआत सउदी अरब, यूएई, खाड़ी देशों में चांद नजर आने के बाद ही होती है. खबरों के अनुसार, सउदी अरब ने ऑफिशियली ये घोषणा कर दिया है कि वहां ईद 20 मार्च यानी कल मनाई जाएगी. ऐसे में देश में कब होगा चांद का दीदार, कब मनेगी ईद, जानें सभी अपडेट्स...

Continue reading on the app

  Sports

कमलनाथ ने बीजेपी पर लगाया “निवेश घोटाले” का आरोप, कहा “मध्यप्रदेश बनता जा रहा है घोटाला प्रदेश”

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए प्रदेश को “घोटाला प्रदेश” करार दिया है। उन्होंने व्यापम घोटाला और महाकाल लोक जैसे मामलों का हवाला देते हुए अब राज्य में “निवेश घोटाले” का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार विधानसभा में 4.91 लाख करोड़ रुपये के निवेश और हजारों … Thu, 19 Mar 2026 14:40:20 GMT

  Videos
See all

Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' के मुरीद हुए Canada के PM, Finland के राष्ट्रपति | Dhurandhar Release |N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:10:00+00:00

संभाजी महाराज बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब | Maharashtra | Chhatrapati Shivaji Maharaj #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:09:42+00:00

US-Israel Iran: इस महायुद्ध में कोई हीरो बनकर उभरा.. है तो कोई जीरो! |Trump | Khamenei | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:02:02+00:00

Bribery Case: Agra में SSI का रिश्वत लेते हुए CCTV Footage वायरल, DCP आदित्य कुमार ने किया निलंबित #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T09:02:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers