आज आखिरी मौका: CA May 2026 के लिए लेट फीस के साथ तुरंत करें आवेदन
अगर आप सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट या फाइनल परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (ICAI) आज यानी 19 मार्च 2026 को CA May 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो (लेट फीस के साथ) बंद करने जा रहा है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत आईसीएआई स्व-सेवा पोर्टल (SSP) पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं।
ICAI CA May 2026: Important Dates
- रजिस्ट्रेशन शुरू: 3 मार्च 2026
- लेट फीस के साथ अंतिम तिथि: 19 मार्च 2026 (आज)
- करेक्शन विंडो: 20 मार्च से 22 मार्च 2026
Exam Dates (Offline Mode)
- CA Final Exams: 2, 4, 6, 8, 10, 12 मई 2026
- CA Intermediate Exams: 3, 5, 7, 9, 11, 13 मई 2026
- CA Foundation Exams: 14, 16, 18, 20 मई 2026
परीक्षा मोड: ऑफलाइन (Pen & Paper)
- जरूरी दस्तावेज
- फॉर्म भरते समय ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें:
- रजिस्ट्रेशन लेटर (Foundation/Inter/Final)
- पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (स्कैन कॉपी)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
ऐसे करें आवेदन (Step-by-Step)
- ICAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (eservices.icai.org)
- अब “Login” करें या “New User Register Here” पर क्लिक करें
- जरूरी जानकारी भरें
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें
- मोबाइल नंबर और ईमेल वेरिफाई करें
- फीस का भुगतान करें
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट सेव करें
HDFC Bank: एचडीएफसी बैंक के शेयर 8% गिरे, 24 महीने में सबसे बड़ी गिरावट, आगे क्या होगा?
HDFC Bank stock crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को बड़ा झटका देखने को मिला जब देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी का शेयर अचानक लुढ़क गया। बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती के इस्तीफे के बाद निवेशकों में घबराहट बढ़ी और स्टॉक करीब 5% गिरकर 802 रुपये के आसपास आ गया। दिन में यह गिरावट 8.7% तक पहुंच गई, जो जनवरी 2024 के बाद सबसे बड़ी गिरावट है।
इस खबर का असर पूरे बैंकिंग सेक्टर पर पड़ा। निफ्टी बैंक इंडेक्स भी करीब 3 फीसदी टूट गया। एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई जैसे बड़े बैंक भी दबाव में दिखे और उनके शेयर भी 2 से 3 फीसदी तक टूट गए।
एचडीएफसी बैंक के चेयरमैन ने अचानक इस्तीफा दिया
दरअसल, एचडीएफसी बैंक ने बुधवार देर रात जानकारी दी कि अतनु चक्रवर्ती ने 'मूल्यों और नैतिकता' के मुद्दे पर मतभेद बताते हुए इस्तीफा दिया है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में किसी खास घटना का जिक्र नहीं किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि पिछले दो साल में कुछ चीजें उनके व्यक्तिगत मूल्यों से मेल नहीं खाती थीं।
इस अचानक इस्तीफे के बाद बैंक ने अंदरूनी अधिकारी केकी मिस्त्री को 3 महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी इसे मंजूरी दे दी है, जिससे कुछ हद तक बाजार को भरोसा मिला।
ग्लोबल निवेशक भी बैंक को लेकर चिंतित
अमेरिका में लिस्टेड एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी करीब 7% की गिरावट देखी गई, जो यह दिखाता है कि यह मामला सिर्फ घरेलू नहीं, बल्कि ग्लोबल निवेशकों को भी चिंतित कर रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि भले ही इस्तीफे में किसी गड़बड़ी का सीधा आरोप नहीं है, लेकिन 'परसेप्शन' यानी धारणा भी बाजार पर असर डालती है।
गौरतलब है कि अतनु चक्रवर्ती 2021 में चेयरमैन बने थे और हाल ही में उनका कार्यकाल 2027 तक बढ़ाया गया था। उनके कार्यकाल में ही एचडीएफसी बैंक और HDFC लिमिटेड का 40 अरब डॉलर का बड़ा मर्जर हुआ था। हालांकि उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि इस मर्जर के फायदे अभी पूरी तरह सामने नहीं आए हैं।
अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि बैंक आगे क्या कदम उठाता है और गवर्नेंस को लेकर उठे सवालों का जवाब कैसे देता है। फिलहाल, बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।
(प्रियंका कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi




















