लड़कों ने मौज-मस्ती में बनाई अनोखी बाइक, जोड़ दिए 4 अतिरिक्त पहिए, हवा में झूलते हुए चलाई गाड़ी!
भारतीयों का दिमाग कम्प्यूटर से तेज है. सिर्फ गंभीर मुद्दों में ही नहीं, मौज-मस्ती में भी वे ऐसी-ऐसी हरकतें कर जाते हैं, कि दूसरे लोग देखकर ही दंग हो जाते हैं. इन दिनों एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है, जिसे @mrkasganjhacker895425 अकाउंट पर पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में एक लड़का बाइक पर बैठा है, मगर वो हवा में झूल रहा है. टायरों के नीचे 4 अतिरिक्त पहिए लगाए गए हैं. जैसे ही बाइक के पहिए चल रहे हैं, वैसे ही बाकी के चारों टायर भी चल रहे हैं. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
डायपर में पानी भरकर फ्रीजर में रखा, फिर जमने पर किया ऐसा उपयोग, देखने वाले बोले- 'साबास बेटा!'
लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए मजेदार जुगाड़ों को दिखाते वीडियोज पोस्ट करते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने बच्चों को डायपर में पानी भरकर फ्रीजर में जमने के लिए रख दिया. वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @maximum_manthan पर पोस्ट किया गया है. डायपर जम जाने के बाद शख्स उसमें कोल्ड ड्रिंक रख लेता है और फिर शराब पीने के लिए उसका इस्तेमाल करता है. इस वीडियो पर लोगों ने एक फेमस मीम वाली प्रतिक्रिया दी- साबास बेटा! वीडियो को 74 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. (नोट: अगर यूजर को इस वीडियो के इस्तेमाल से आपत्ति है तो वो हटाने के लिए न्यूज18 हिन्दी से संपर्क कर सकता है.)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















