रवीना टंडन पर कुत्ते ने किया आटेक, फिल्म की स्क्रीनिंग पर एक्ट्रेस के साथ हुआ हादसा! वीडियो वायरल
Raveena Tandon Viral Video: बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन गुरुवार शाम मुंबई में अपनी मौजूदगी से एक फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में चार चांद लगाने पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ एक ऐसा वाकया हो गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद कई लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि शायद रवीना पर डॉगी ने हमला कर दिया या उन्हें काट लिया है. हालांकि, अब इस पूरे मामले पर खुद रवीना टंडन ने सामने आकर सच्चाई बताई है और सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.
'ओह माय डॉग' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं रवीना टंडन
मुंबई में निर्देशक अमित राय की नई फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. फिल्म इंसानों और कुत्तों के बीच इमोशनल रिश्ते पर आधारित है. इसमें पंकज त्रिपाठी, माही राय, पवन मल्होत्रा और राजेश कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की खास बात ये भी है कि इसमें ऑस्कर और ब्रूनो नाम के दो डॉगी भी महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. स्क्रीनिंग के दौरान दोनों डॉगी भी रेड कार्पेट पर मौजूद थे.
रेड कार्पेट पर हुआ वायरल मोमेंट
इवेंट में रवीना टंडन मीडिया के सामने पोज दे रही थीं. फोटोशूट खत्म करने के बाद उन्होंने वहां मौजूद डॉगी ब्रूनो को प्यार से सहलाने के लिए हाथ बढ़ाया. रवीना का प्यार पाकर ब्रूनो काफी एक्साइटेड हो गया और वो उनके बेहद करीब आ गया. इसी दौरान ब्रूनो रवीना की ड्रेस पर चढ़ने लगा और उनकी ड्रेस की स्लीव पर लगी डोरी को अपने दांतों से पकड़कर खींचने लगा. ये सब कुछ कुछ ही सेकेंड में हुआ, लेकिन वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के कैमरों में कैद हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल होने लगा.
वीडियो देखकर लोगों को हुई गलतफहमी
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दावा करना शुरू कर दिया कि डॉगी ने रवीना टंडन पर हमला कर दिया या उन्हें काट लिया. कई लोगों ने एक्ट्रेस की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की. हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर साफ नजर आता है कि डॉगी सिर्फ खेलते हुए और उत्साह में उनकी ड्रेस की डोरी पकड़ लेता है. इसके बावजूद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं.
रवीना ने खुद बताई पूरी सच्चाई
घटना के तुरंत बाद जब पपाराजी ने रवीना टंडन से पूछा कि क्या वो ठीक हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है. रवीना ने साफ किया कि डॉगी ने उन पर हमला नहीं किया था और न ही उन्हें काटा था. उन्होंने बताया कि वो सिर्फ प्यार और एक्साइटमेंट में ऐसा बिहेवियर कर रहा था. रवीना ने कहा कि वो पूरी तरह ठीक हैं और लोगों को इस घटना को गलत तरीके से नहीं समझना चाहिए.
घबराने की बजाय शांति से संभाली स्थिति
इस दौरान की सबसे खास बात ये रही कि रवीना टंडन ने बिल्कुल भी घबराहट नहीं दिखाई. अचानक डॉगी के ड्रेस पकड़ लेने के बावजूद उन्होंने उसे झटका देने या डांटने की बजाय बेहद शांत तरीके से स्थिति को संभाला. उन्होंने डॉगी को प्यार से सहलाया और उसके हैंडलर को उसे कंट्रोल करने का मौका दिया. रवीना का ये बिहेवियर देखकर वहां मौजूद लोग भी उनकी तारीफ करते नजर आए. सोशल मीडिया पर भी कई यूजर्स ने कहा कि रवीना ने जिस संयम और समझदारी से स्थिति को संभाला, वो काबिल-ए-तारीफ है.
ये भी पढ़ें: 'जबरदस्ती किसिंग सीन करवाया', पवन सिंह पर काजल राघवानी ने लगाया आरोप, निरहुआ-आम्रपाली को लेकर कही ये बात
चेस में बजा भारत का डंका, प्रज्ञानानंदा ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब; जानिए कितनी मिली प्राइज मनी
R. Praggnanandhaa: भारतीय शतरंज के युवा स्टार आर. प्रज्ञानानंदा (R Praggnanadhaa) ने अमेरिका के सेंट लुइस में खेले गए ग्रैंड चेस टूर (GCT) सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 20 साल के प्रज्ञानानंदा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया और एक राउंड बाकी रहते ही चैंपियन बन गए. उन्होंने उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर जावोखिर सिंदारोव को पीछे छोड़कर यह ट्रॉफी अपने नाम की. आपको बता दें कि प्रज्ञाननंदा ने ग्रैंड चेस टूर के आखिरी रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट के अंतिम दिन एक भी मैच नहीं गंवाया. उन्होंने ग्रैंड शतरंज टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जिससे इस साल के अंत में होने वाले ग्रैंड फाइनल में उनकी जगह लगभग पक्की हो गई है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









