नाश्ते पर जुटे NDA के नए सांसद, PM मोदी ने संसद के हंगामे पर जताई चिंता, दिए हेल्थ टिप्स
मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को NDA में आए कुछ सांसदों को नाश्ते पर बुलाया. इनमें NCPI और उद्धव गुट की शिवसेना से अलग होकर NDA के साथ आए सांसद शामिल थे. नाश्ते के दौरान पीएम मोदी ने संसद के बार-बार स्थगित होने और कामकाज बाधित होने पर चिंता जताई. उन्होंने सांसदों से कहा कि लोकतंत्र में संसद का लगातार बाधित होना ठीक नहीं है. पीएम मोदी ने सांसदों को अपनी सेहत का ध्यान रखने, योग करने और दिनचर्या सुधारने की सलाह भी दी.
'LAC पर शांति बिना संबंध मुमकिन नहीं', नई दिल्ली में भारत-चीन की 36वीं WMCC बैठक में साफ संदेश
India China WMCC Meeting: भारत और चीन के बीच सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय कार्य तंत्र यानी WMCC की 36वीं बैठक नई दिल्ली में हुई. बैठक में दोनों देशों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) की स्थिति की समीक्षा की और सीमा से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट एवं खुलकर चर्चा की. दोनों पक्षों ने माना कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता भारत-चीन संबंधों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी है. LAC से जुड़े लंबित मुद्दों के समाधान और गलतफहमी से बचने के लिए राजनयिक तथा सैन्य माध्यमों का इस्तेमाल जारी रखने पर सहमति बनी. भारत ने सीमा-पार नदियों से जुड़े विशेषज्ञ तंत्र की अगली बैठक जल्द बुलाने और ऊपरी धारा की परियोजनाओं की तकनीकी जानकारी साझा करने पर जोर दिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18












