Responsive Scrollable Menu

पेरेंटिंग- 10 साल की बेटी एकदम मुंहफट है:जो मुंह में आए, बोल देती है, ये उसकी साफगोई है या संवेदना की कमी, उसे कैसे समझाएं

सवाल- मैं पटना से हूं। मेरी 10 साल की बेटी बहुत होशियार, समझदार है। लेकिन उसकी एक आदत बहुत परेशान करने वाली है। वो जो सोचती है, फट से बोल देती है। अगर उसे किसी की ड्रेस अच्छी नहीं लगी तो सीधे कह देती है, “ये अच्छी नहीं है।” अगर कोई दोस्त गलत खेले तो कह देगी, “तुम्हें खेलना नहीं आता।” वह बोलने से पहले सोचती नहीं है। दोस्त उसकी बातों का बुरा मान जाते हैं। उसकी कुछ दोस्तियां भी टूट चुकी हैं। ये साफगोई है या मुंहफटपन। मैं कन्फ्यूज हूं। समझ नहीं पा रही, उसे कैसे गाइड करूं। मुझे क्या करना चाहिए? एक्सपर्ट: डॉ. अमिता श्रृंगी, साइकोलॉजिस्ट, फैमिली एंड चाइल्ड काउंसलर, जयपुर जवाब- सवाल पूछने के लिए आपका शुक्रिया। सबसे पहले तो मैं आपको आश्वस्त करना चाहूंगी कि ये कोई ‘अवगुण’ नहीं है। ये आपकी बेटी की पर्सनैलिटी का एक 'रॉ' यानी कच्चा रूप है। 10 साल की उम्र में बच्चे अपने विचारों को साफ तरीके से रखना सीख रहे होते हैं। उनमें लॉजिकल ब्रेन विकसित हो रहा होता है। लेकिन 'सोशल इंटेलिजेंस' (सामाजिक समझ) अभी पूरी तरह मेच्यौर नहीं हुई होती है। उनमें अभी यह समझ पूरी तरह विकसित नहीं हुई होती कि सच बोलने का तरीका भी मायने रखता है। साइकोलॉजी में इसे ‘सोशल फिल्टर डेवलपमेंट’ कहा जाता है। यह समझ जन्म से नहीं होती है, बल्कि धीरे-धीरे सीखने वाली चीज है। इसलिए बेटी को कम्युनिकेशन स्किल सिखाना जरूरी है। बच्चे के बिना फिल्टर बोलने के पीछे कई वजहें हो सकती हैं। आइए पहले इसे समझते हैं। बच्चे बिना फिल्टर के क्यों बोलते हैं? डेवलपमेंटल साइकोलॉजी के मुताबिक, टीनएज से पहले बच्चे दुनिया को ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ नजरिए से देखते हैं। उनके दिमाग में ‘सही’ और ‘गलत’ दो ही चीजें होती हैं। वह डिप्लोमेसी के महत्व को नहीं समझते हैं। उन्हें लगता है कि अगर कोई चीज बुरी दिख रही है, तो उसे बुरा कहना ही ईमानदारी है। वह ये नहीं समझ पाते कि उनके शब्द किसी के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। क्या यह चिंता की बात है? यहां समझने वाली बात ये है कि अगर आपकी बच्ची जानबूझकर किसी को नीचा दिखाने या मजाक उड़ाने के लिए ऐसा करती है, तो यह बिहेवियरल प्रॉब्लम है। लेकिन अगर वह अनजाने में सिर्फ 'सच' कह रही है, तो यह केवल सोशल स्किल की कमी है। अच्छी बात यह है कि 10-12 साल की उम्र में इसे बहुत आसानी से सुधारा जा सकता है। ‘मुंहफट’ बच्चे को कैसे गाइड करें? सबसे पहले यह समझ लें कि आपकी बच्ची की ‘साफगोई‘ ही उसकी असली ताकत है। उसे बदलने की कोशिश करना उसके आत्मविश्वास को चोट पहुंचा सकता है। ऐसे में जरूरत उसे चुप कराने की नहीं, बल्कि उसे बातचीत का तरीका सिखाने की है। उसे समझाएं कि सच बोलना अच्छी बात है, लेकिन हर सच उसी रूप में और उसी समय बोलना जरूरी नहीं होता है। बोलने से पहले रुकना, सोचना और सामने वाले की भावना को समझना भी उतना ही जरूरी है। बच्ची को यह सिखाएं कि वह अपनी बात रखते समय लहजा नरम रखे। शब्दों का चुनाव सोच-समझकर करे और सामने वाले के नजरिए को भी समझे। आप रोल-प्ले, कहानियों और रोजमर्रा की छोटी घटनाओं के जरिए उसे यह कला सिखा सकती हैं। याद रखें, आपका उद्देश्य उसे बदलना नहीं, बल्कि उसकी बेबाकी को थोड़ा संवेदनशील बनाना है। नीचे दिए गए ग्राफिक में कुछ आसान और व्यवहारिक तरीके दिए गए हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। ‘सत्यं ब्रूयात, प्रियं ब्रूयात’ आपकी बेटी में ईमानदारी है, ये अच्छी बात है। लेकिन उसे ये नहीं पता कि 'सच' और 'कड़वे सच' के बीच एक बहुत बारीक लकीर होती है। संस्कृत का एक श्लोक है- "सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम्।" इसका अर्थ है, ‘’सच बोलो, मीठा बोलो। लेकिन ऐसा सच न बोलो, जो दिल को आहत करे।’’ बेटी को समझाएं कि सच बोले, लेकिन इसे ऐसे बोले कि सामने वाले का दिल न दुखे। उसे ये बातें उदाहरण के साथ समझाएं। जैसेकि– ‘रुको, सोचो, फिर बोलो’ का फॉर्मूला बताएं बच्ची को यह बताना जरूरी है कि बोलना एक जिम्मेदारी का काम है। उसे बताएं कि जो शब्द हम एक बार बोल देते हैं, वे कभी वापस नहीं आते। इसलिए प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा रुकना और सोचना बहुत जरूरी है। उसे कम्युनिकेशन का ‘थिंक’ फॉर्मूला समझाएं। बताएं कि कुछ भी बोलने से पहले खुद से ये 5 सवाल जरूर पूछे- ‘मुंहफट’ बच्चों के साथ पेरेंट्स न करें ये गलतियां कई बार पेरेंट्स बच्चे को सुधारने के इरादे से ऐसी प्रतिक्रियाएं देते हैं, जो अनजाने में समस्या को और बढ़ा देती है। तुरंत डांटना, सबके सामने टोकना या बार-बार उसकी कमी गिनाना बच्चे को सुधारता नहीं, बल्कि उसे डिफेंसिव बना देता है। ऐसे में बच्चा या तो चुप हो जाता है या और ज्यादा जिद्दी। इसलिए सुधार का तरीका संतुलित होना चाहिए। इसलिए पेरेंट्स को कभी भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए- अंत में यही कहूंगी कि आपकी बेटी को बदलने की नहीं, बस उसके बातचीत के तरीके को थोड़ा रिफाइन करने की जरूरत है। आपका काम उसे चुप कराना नहीं, बल्कि उसे बेहतर कम्युनिकेशन स्किल सिखाना है। उसे समझाएं कि शब्दों में मरहम लगाने की भी ताकत होती है। जब वह यह जान जाएगी कि सच को खूबसूरत तरीके से कहा जा सकता है, तो उसके दोस्त भी सहज महसूस करेंगे और रिश्तेदार भी उसका सम्मान करेंगे। उसे बस यह भरोसा दिलाएं कि आप उसकी सच्चाई के साथ हैं। सिर्फ उसे पेश करने का तरीका थोड़ा और संवेदनशील और खूबसूरत बनाना है। ………………………. पेरेंटिंग की ये खबर भी पढ़िए पेरेंटिंग- बेटा मैथ्स से बहुत डरता है: हर टेस्ट से पहले उसका पेट दर्द करने लगता है, उसका ये गणित का डर कैसे दूर करूं? याद रखिए, बच्चों को अगर कोई भी चीज सिखानी है तो वह मजेदार होनी चाहिए। बच्चों को जो चीजें मजेदार लगती हैं, उसे वे इंटरेस्ट के साथ पढ़ते व समझते हैं। वहीं दबाव और जबरदस्ती करने से बच्चे उससे दूर भागते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

Chaitra Navratri 2026 LIVE Updates: 6 शुभ संयोग में चैत्र नवरात्रि आज से शुरू, 6:52 AM से कलश स्थापना मुहूर्त, हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं

Chaitra Navratri 2026 LIVE Updates: आज 19 मार्च को चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हुआ है. नवरात्रि के पहले दिन 6 शुभ संयोग बने हैं. कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6:52 AM से है. दोपहर में भी घटस्थापना का शुभ समय है. प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है. आज से हिन्दू नववर्ष का शुभारंभ हुआ है. चैत्र नवरात्रि पूजा विधि, कलश स्थापना मुहूर्त, मंत्र, आरती, ज्योतिष उपाय आदि के लिए जुड़े रहें News18 Hindi के साथ.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: आधा दर्जन टीमों पर टूटी आफत, 10 खिलाड़ी चोटिल; जानें किस टीम को कितना नुकसान?

IPL 2026 Injured players List: आईपीएल 2026 शुरू होने में अब 7 दिन का ही वक्त बचा है लेकिन टीमों की परेशानी अभी से ही बढ़ गई है। आधा दर्जन टीमों पर लीग शुरू होने से पहले ही संकट के बादल मंडरा रहे हैं और इसकी वजह है अहम खिलाड़ियों का चोटिल होना। कई खिलाड़ी चोटों की वजह से कुछ या सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।

यह T20 के लिए खास तौर पर बहुत बिज़ी साल रहा है, कुछ हफ़्ते पहले ही वर्ल्ड कप खत्म हुआ, और कई फ़्रेंचाइज़ी लीग हैं, जिनमें डिमांड वाले खिलाड़ियों ने नए साल की शुरुआत की। ऐसे में खिलाड़ियों का चोटिल होना लाजमी है। लेकिन, लीग से पहले ही कुछ टीमों के अहम खिलाड़ियों के बाहर होने से टीम कॉम्बिनेशन गड़बड़ता दिख रहा है। आइए जानते हैं कि किस टीम का कौन सा खिलाड़ी चोटिल है और वो लीग के कितने हिस्से से बाहर रहेगा? 

कोलकाता नाइट राइडर्स
आकाश दीप- 
वह उनके बॉलर में सबसे नए थे जो टूर्नामेंट से बाहर हो गए, पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस इंजरी के कारण जिससे वह समय पर ठीक नहीं हो पाए।
हर्षित राणा - भारत के इस तेज़ गेंदबाज के घुटने की सर्जरी से ठीक होने के कारण, अगर पूरा नहीं तो ज़्यादातर सीज़न मिस करने की संभावना है।मथीशा पथिराना - हाल ही में हुए T20 वर्ल्ड कप के दौरान पिंडली में खिंचाव आने के कारण वह अप्रैल के बीच से ही उपलब्ध होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद
पैट कमिंस -
SRH के रेगुलर कैप्टन अपनी पीठ में लंबर स्ट्रेस की समस्या से उबर रहे हैं। उनके टूर्नामेंट के बीच में लौटने की उम्मीद है।
जैक एडवर्ड्स - ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर पैर की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स
सैम करन
- इंग्लैंड के ऑलराउंडर भी पूरे सीज़न से बाहर हो गए। शक है कि T20 वर्ल्ड कप के सेमी-फ़ाइनल तक इंग्लैंड के साथ रहने के बाद उन्हें ग्रोइन की समस्या हो गई है।
जोश हेज़लवुड - ऑस्ट्रेलिया के यह तेज़ गेंदबाज़ भी पहले कुछ मैचों के लिए टीम के साथ नहीं होंगे। वे पिछले कुछ महीनों से ज़्यादातर समय से एक्शन से बाहर रहे। हैमस्ट्रिंग और अकिलीज़ की समस्या के कारण वह पूरी एशेज नहीं खेल पाए, जिससे वह अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स
नाथन एलिस- ऑस्ट्रेलिया के इस तेज़ गेंदबाज़ को घरेलू वन-डे कप फ़ाइनल में पुरानी हैमस्ट्रिंग की चोट बढ़ने के बाद बाहर कर दिया गया था।

दिल्ली कैपिटल्स
मिचेल स्टार्क
- उनके सीज़न में किसी समय फ्रैंचाइज़ से जुड़ने की संभावना है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उनके व्यस्त इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर को देखते हुए उनके वर्कलोड पर नज़र रख रहा है।

पंजाब किंग्स
लॉकी फर्ग्यूसन
- वह घर पर समय बिताने को प्राथमिकता देने के बाद टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्सों में नहीं खेल पाएंगे, जिसे वह अपने परिवार और नवजात बेटे के साथ बिताना चाहते हैं। वैसे वह फिट हैं।

Sat, 21 Mar 2026 20:46:02 +0530

  Videos
See all

Middle East War:ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान का 'मास्टरस्ट्रोक'! तेल-गैस की किल्लत Hormuz | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:06:39+00:00

Bahas Bazigar With Anjana Om Kashyap LIVE: US Israel Iran War | Donald Trump | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T14:59:14+00:00

West Bengal: चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवार एक शख़्स की दाढ़ी बनाते नज़र आए #westbengal #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:03:50+00:00

Top Headlines Of The Today: US-Israel-Iran War Updates | PM Modi| Rahul Gandhi | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-21T15:00:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers