Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स 50% और पैरासिटामोल 47% महंगी:चांदी तीन दिन में ₹18,138 और सोना ₹4,778 सस्ती हुई, X भारत सहित दुनियाभर में डाउन

कल की बड़ी खबर ईरान-इजराइल जंग से जुड़ी रही। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी की वजह से दिल्ली के बाजारों में डाई फ्रूट्स 50% तक महंगे हो गए हैं। पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी 47% तक बढ़ गई है। सोने-चांदी की कीमतों में 18 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 2,433 रुपए घटकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए किलो थी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. दिल्ली में ड्राई फ्रूट्स 50% और पैरासिटामोल 47% महंगी: ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई ठप; गैस की किल्लत से 1.20 लाख लोगों ने PNG कनेक्शन लिए अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी की वजह से दिल्ली के बाजारों में डाई फ्रूट्स 50% तक महंगे हो गए हैं। पैरासिटामोल के कच्चे माल की कीमत भी 47% तक बढ़ गई है। वहीं, गैस की किल्लत के कारण पिछले दो हफ्तों में 1.20 लाख नए PNG कनेक्शन बढ़ें हैं। इसके अलावा, अमेजन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर रेडी-टू-ईट मील और पैक्ड फूड की डिमांड में 15% से ज्यादा बढ़ गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X भारत सहित दुनियाभर में डाउन: अमेरिका में सबसे ज्यादा 14,000 से शिकायतें; एक्सेस नहीं कर पा रहे यूजर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सर्विस दुनियाभर में ठप हो गई है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, भारत सहित दुनिया के कई देशों में यूजर्स को एप और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में एक्सेस करने में परेशानी हो रही है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट 'डाउनडिटेक्टर' के मुताबिक, यूजर्स न तो नई पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही प्लेटफॉर्म पर शेयर किए गए लिंक लोड हो रहे हैं। यहां तक कि टाइमलाइन भी रिफ्रेश नहीं हो पा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. चांदी तीन दिन में ₹18,138 सस्ती, ₹2.50 लाख पर आई: सोना ₹4,778 गिरकर ₹1.55 लाख पर आया, ईरान जंग का असर सोने-चांदी की कीमतों में 18 मार्च को गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 2,433 रुपए घटकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए किलो थी। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 789 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले 17 मार्च को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10g था। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना तीन दिन में 4,218 और चांदी 16,793 सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. मार्च के पहले हफ्ते में LPG की खपत 17% घटी: पेट्रोल 13%-डीजल 8% ज्यादा बिका; कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से 57% रेस्टोरेंट्स ने दाम बढ़ाए देश भर में मार्च के पहले हफ्ते में लिक्विफाइट पेट्रोलियम गैस(LPG) की खपत 17% घटी है। ये असर वेस्ट एशिया में बने जंग के हालातों की वजह से हुआ है। 90% मार्केट शेयर वाली 3 सरकारी कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल की तुलना में LPG की खपत कम हुई है। मार्च की इस अवधि में LPG की खपत 1.147 मिलियन टन रही, जबकि पिछले साल इसी समय में ये 1.387 मिलियन टन थी। फरवरी के पहले पखवाड़े की तुलना में मार्च में 26.3% कम खपत रही। दूसरी तरफ, पेट्रोल-डीजल की मांग बढ़ी। पेट्रोल की बिक्री 13.2% बढ़कर 1.5 मिलियन टन और डीजल की बिक्री 8.2% बढ़कर 3.384 मिलियन टन रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 5. जियो ने IPO के लिए 17 ग्लोबल बैंकर्स नियुक्त किए: ₹40,000 करोड़ से ज्यादा जुटा सकती है कंपनी, ये देश का सबसे बड़ा IPO होगा रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के लिए 17 ग्लोबल और घरेलू इन्वेस्टमेंट बैंकों को नियुक्त किया है। यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। ईटी नाऊ की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है। जियो ने इस इश्यू को मैनेज करने के लिए गोल्डमैन सैक्स, मॉर्गन स्टेनली और जेपी मॉर्गन जैसी इन्वेस्टमेंट बैंकिंग कंपनियों को ऑनबोर्ड किया हैं। इनके अलावा कोटक महिंद्रा कैपिटल, एक्सिस कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल जैसे घरेलू बैंक भी इस टीम का हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… बुधवार के शेयर मार्केट और सोना चांदी के हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

ओडिशा अस्पताल अग्निकांड- CM ने 4 अधिकारियों को निलंबित किया:BJD ने दिखावा बताया; सरकारी अस्पताल में आग लगने से मौतों की संख्या 12 हुई

कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित अधिकारियों में अग्निशमन सेवा के तीन कर्मचारी और विद्युत विभाग का एक कर्मचारी शामिल है। इस बीच, विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल(BJD) ने चार जूनियर अधिकारियों के निलंबन को सिर्फ दिखावा बताया। BJD के प्रवक्ता लेनिन मोहंती ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने इतने संवेदनशील मामले को लेकर बहुत ही लापरवाही भरा रवैया अपनाया है। दरअसल, SCB मेडिकल कॉलेज में 14-15 मार्च की दरमियानी रात करीब 3 बजे आग लग गई। हादसे में 12 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से 7 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, 5 की मौत इलाज के दौरान हुई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया था। विकास आयुक्त की रिपोर्ट पर कार्रवाई सूत्रों ने मुताबिक यह कार्रवाई विकास आयुक्त डी.के. सिंह की अध्यक्षता वाली समिति की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। निलंबित अधिकारियों में डिप्टी फायर ऑफिसर प्रकाश कुमार जेना, असिस्टेंट फायर ऑफिसर संजीव कुमार बेहरा (दोनों कटक सर्किल से), SCB मेडिकल और अस्पताल के स्टेशन ऑफिसर अभिनव प्रुस्टी शामिल हैं। इनके अलावा कटक GED के तहत SCB उप-मंडल के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रंजन कुमार बिस्वाल को निलंबित किया गया है। कांग्रेस ने घटना को सुरक्षा और निगरानी में नाकामी बताया ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (OPCC) के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि SCB मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आग लगने की एक और घटना ने सुरक्षा और निगरानी में गंभीर नाकामी को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि ICU की दुखद घटना के बाद भी बार-बार ऐसी घटनाएं होना, साफ तौर पर प्रशासनिक लापरवाही को दिखाता है। जवाबदेही तुरंत तय की जानी चाहिए और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। दाल ने आगे लिखा कि अगर स्वास्थ्य मंत्री अपना कर्तव्य निभाने में असमर्थ हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। हादसे की तीन तस्वीरें… अस्पताल में फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं थे घटना के बाद परिजन में काफी गुस्सा देखने को मिला। लोग सवाल उठा रहे थे कि ICU में फायर सेफ्टी का सही इंतजाम नहीं था। एक मृतक के भाई का कहना था कि अगर समय पर सही व्यवस्था होती, तो शायद कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने बताया कि आग पहली मंजिल पर ही लगी थी। लेकिन घना धुआं बाकी मंजिलों तक फैल गया था। इससे कर्मचारियों को अलग-अलग वार्डों से मरीजों को बाहर निकालना पड़ा। कर्मचारियों ने बताया कि फायर टेंडर को घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 30 मिनट लगे, जबकि फायर स्टेशन एससीबी परिसर के अंदर ही मौजूद था। अस्पताल के डॉक्टर और नर्सों ने तुरंत मरीजों को वहां से बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। अलार्म या पब्लिक अनाउंसमेंट सुनाई नहीं दिया एक मरीज के रिलेटिव ने बताया कि आईसीयू में कोई फायर प्रोटेक्शन नहीं था। आग लगने के वक्त उन्हें किसी तरह का अलार्म या पब्लिक अनाउंसमेंट भी सुनाई नहीं दिया। अगर समय रहते अलर्ट मिलता, तो शायद हालात इतने खराब नहीं होते। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आग लगने के बाद शुरुआती कुछ मिनटों तक लोगों को यह समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। धुआं बढ़ने के बाद ही लोगों में घबराहट फैली और तब जाकर मरीजों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। डॉक्टर ने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार किया डॉक्टर और स्टाफ की भूमिका जानने के बाद हम पोस्टमॉर्टम काउंटर के सामने मौजूद एक डॉक्टर से भी बात करने की कोशिश की। हम उनसे पूछना चाहते थे कि आखिर कुल कितने लोगों की मौत हुई है। क्योंकि वहां मौजूद कुछ लोग कह रहे थे कि जितनी संख्या मीडिया में सामने आ रही है, संख्या कहीं उससे ज्यादा है। लेकिन जब हमने डॉक्टर से सवाल पूछने की कोशिश की, तो उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और कुछ ही देर बाद मोटरसाइकिल के पीछे बैठकर वहां से चले गए। चश्मदीदों ने बताया कि धुआं तेजी से फैलने के कारण ICU में भर्ती कई मरीजों की हालत बिगड़ने लगी थी। जो मरीज पहले से गंभीर थे और ऑक्सीजन या वेंटिलेटर पर थे, उन्हें सांस लेने में और ज्यादा परेशानी हो रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस हादसे में करीब 10 मरीजों की मौत हो गई। 10 साल पहले भी हुई 22 मौतें, दोबारा हुआ ऐसा हादसा 2016 में ओडिशा में भुवनेश्वर के एक निजी SUM हॉस्पिटल में आग लगी थी। इसमें 22 मरीजों की मौत हो गई थी। तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के मालिक के करीबी थे। इसलिए उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। अस्पताल के मालिक को भी हत्या के केस में जेल जाना पड़ा था। 2016 में SUM हॉस्पिटल की घटना के बाद उसके मालिक मनोज को गिरफ्तार किया गया था। आज SCB मेडिकल की इस घटना के बाद लोगों के मन में यही सवाल है- इस बार जिम्मेदार कौन होगा और सरकार किस पर कार्रवाई करेगी? -------------------------- हॉस्पिटल में आग से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग से 8 मरीजों की मौत हुई थी, ट्रॉमा सेंटर के ICU में शॉर्ट सर्किट से हादसा अक्टूबर 2025 में जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। हादसे के समय आईसीयू में 11 मरीज थे। हादसे का शिकार मरीज वेंटिलेटर पर थे। यह भी पता चला था कि स्टोर रूम में लगे स्मोक डिटेक्टर ने सही से काम नहीं किया। इसके कारण अलार्म सिस्टम समय पर एक्टिवेट नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 में लगेंगे सबसे ज्यादा छक्के? पिछले सीजन का रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

IPL के पिछले 5 साल का इतिहास बताता है कि हर नए सीजन में छक्के लगने का रिकॉर्ड टूटा है और इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. पिछले सीजन में अब तक के सबसे ज्यादा छक्के लगे थे. इसके बावजूद एक रिकॉर्ड पिछले 13 साल से बरकरार है. Thu, 19 Mar 2026 00:02:39 +0530

  Videos
See all

Mojtaba का दौर आने से पहले ही बदल जाएगा Iran? | Nowruz | Trump | War News Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T00:30:04+00:00

Iran Israel War Update: ईरान ने इज़रायल में लाशें बिछा दीं! | America | Khamenei | Trump | Attack #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T00:31:01+00:00

Iran America War: Ali Larijani की मौत के बाद ईरान का पहला बदला! | Ali Larijani | Trump | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T00:00:56+00:00

Assam News | Pradyut Bordoloi BJP में हुए शामिल तो Ravneet Singh Bittu ने कांग्रेस पर साधा निशाना #tmktech #vivo #v29pro
2026-03-19T00:11:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers